रत्नाकर कुमार, प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव के होली गीत ‘बलमुआ फौजी’ में फौजी की पत्नी का छलका दर्द

रंगों का त्यौहार होली के पहले हो भोजपुरी संगीत जगत में धूम मचाने के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने अपना नया धमाकेदार होली गीत ‘बलमुआ फौजी’ रिलीज कर दिया है। इस भावुक और कर्णप्रिय होली गीत को मशहूर गायिका प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि वीडियो में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने अपनी शानदार अदायगी से सबका दिल जीत लिया है। बिरह और होली का अनोखा संगम इस होली गीत में फिल्मांकन किया गया है। इस गाने में एक फौजी की पत्नी की भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाया गया है। यह होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस गीत में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव का हसबैंड सीमा पर तैनात है और होली की छुट्टी नहीं मिल पाने की वजह से घर पर नहीं आ पाता है।   उसकी याद में माही श्रीवास्तव होली पर बहुत उदास है। दूसरी औरतों को अपने-अपने पति के साथ होली खेलते देखकर माही का मन अपने पति के साथ होली खेलने का हो रहा है। वह उदास मन से कहती है कि…

‘ये बलमुआ फौजी होलिया में आजासू घरे, ये बलमुआ फौजी होलिया में आजासू घरे, फागुनी बयरिया जब जब बहे, तोहरी याद खुब परे, ये बलमुआ फौजी होलिया में आजासू घरे…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत ‘बलमुआ फौजी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार दुर्गेश भट्ट ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह  होली गीत फौजी की पत्नी के बिरह पर आधारित है। यह एक सिचुएशनल भोजपुरी होली गीत है। अलग कॉन्सेप्ट के इस गीत में काम करके दिल खुश हो गया है। इस गाने को  भरपूर प्यार देने के लिए मैं अपने फैंस और ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। इतना बेहतरीन गाना बनाने के लिए रत्नाकर सर को दिल से थैंक्यू।’

वहीं सिंगर प्रियंका सिंह इस गाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं, वे कहती हैं कि ‘मुझे बहुत खुशी है कि मेरी आवाज में गाया हुआ ये होली गीत बहुत ही बेहतरीन बनाया गया है। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू। सभी श्रोताओं को तहेदिल से धन्यवाद!’

रत्नाकर कुमार, प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव के होली गीत ‘बलमुआ फौजी’ में फौजी की पत्नी का छलका दर्द

  • Related Posts

    “TU ZINDAGI” Out Now: Zayed Khan & Ishaq Khan Bring A Heartfelt Musical Journey Of Love And Emotions

    Mumbai: The wait is finally over as the much-awaited romantic song “Tu Zindagi” is now out and ready to touch the hearts of music lovers. Filled with love, emotions and…

    निर्माता मनीष शाह की रोमांटिक संगीतमय सौगात: ‘बरसात हैं’ रिलीज, 4 सितंबर को आएगी ‘तेरी आंखों में’

    मुंबई: रोमांटिक गानों के शौकीनों के लिए प्रसिद्ध निर्माता मनीष शाह लगातार एक से बढ़कर एक म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उनका नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो…

    You Missed

    उत्तर प्रदेश राज्य विधानमण्डल पेंशनर्स संस्थान द्वारा “विश्वकर्मा पूजा” एवं राष्ट्र नायक नरेन्द्र मोदी जन्मोत्सव सेवा संकल्प मनाया गया, वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल चेयरमैन विनय कुमार दुबे हुए सम्मानित i

    • By admin
    • September 18, 2026
    • 27 views

    बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

    • By admin
    • September 18, 2026
    • 29 views
    बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

    “From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • September 18, 2026
    • 30 views
    “From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By  Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

    Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

    • By admin
    • September 15, 2026
    • 26 views
    Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

    “UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • September 11, 2026
    • 38 views
    “UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery

    WORLD NEWS | NEW YORK : His Eminence Prof. Dr. Madhu Krishan Leads A Series Of Global Peace And Education Initiatives Across India To Mark Teachers’ Day 2026

    • By admin
    • September 10, 2026
    • 39 views
    WORLD NEWS | NEW YORK : His Eminence Prof. Dr. Madhu Krishan Leads A Series Of Global Peace And Education Initiatives Across India To Mark Teachers’ Day 2026