माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘छतिये पे’ रिलीज, दर्शकों को खूब भा रहा है गीत

भोजपुरी संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज की आवाज में सजा नया भोजपुरी गीत ‘छतिये पे’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री माही श्रीवास्तव अपने आकर्षक अंदाज और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। यह गीत प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गीत रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। खासकर युवा वर्ग के बीच इस गाने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

गीत के बोल एमपी यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत कान्हा सिंह ने तैयार किया है। गाने का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है। वीडियो में माही श्रीवास्तव की शानदार प्रस्तुति और शिल्पी राज की मधुर आवाज का बेहतरीन संगम देखने को मिल रहा है। गाने की सिनेमैटोग्राफी रंजन ने की है और कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है। एडिटिंग आलोक गुप्ता तथा डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने संभाली है। इस पूरे प्रोजेक्ट को अनंजय रघुराज ने कॉन्सेप्ट और मैनेज किया है।

निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा दर्शकों की पसंद और भोजपुरी संस्कृति को ध्यान में रखकर बेहतरीन गीत प्रस्तुत करता है। ‘छतिये पे’ एक मनोरंजक और शानदार गीत है, जिसे हमारी पूरी टीम ने बड़े समर्पण के साथ तैयार किया है। हमें विश्वास है कि यह गीत दर्शकों को खूब पसंद आएगा और लंबे समय तक उनकी प्लेलिस्ट का हिस्सा बना रहेगा।’

गायिका शिल्पी राज ने कहा कि ‘छतिये पे’ मेरे दिल के बहुत करीब है। इस गाने को गाते समय मैंने हर भाव को महसूस करने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि श्रोताओं को मेरी आवाज और यह गीत पसंद आएगा। दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद ही हमें लगातार बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है।’

अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा ‘इस गाने की शूटिंग का अनुभव बेहद शानदार रहा। गाने की कहानी, संगीत और टीम का सहयोग बहुत अच्छा था। मैंने अपने किरदार को पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ निभाया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे इस नए अंदाज को पसंद करेंगे और गाने को भरपूर प्यार देंगे।’

माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘छतिये पे’ रिलीज, दर्शकों को खूब भा रहा है गीत

  • Related Posts

    लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

    मुकेश त्यागी फ़िल्म लोकप्रिय अभिनेता एवं बीजेपी प्रवक्ता ने हनुमान अंश चल चित्र के कास्ट और क्रू के साथ  विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत किया और अपनी विचार व्यक्त…

    Sujata Dey Painting Master Kolkata

    Hi…My Self Dr. Sujata Dey Mullick From Calcutta & I’m Self Taught Artist My Journey In Painting World About 16year’s I Would Like To Do Dot & Tibetian Painting With…

    You Missed

    लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

    • By admin
    • October 6, 2026
    • 17 views
    लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

    Sujata Dey Painting Master Kolkata

    • By admin
    • October 6, 2026
    • 13 views
    Sujata Dey Painting Master Kolkata

    लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

    • By admin
    • October 6, 2026
    • 15 views
    लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

    Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

    • By admin
    • October 5, 2026
    • 20 views
    Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

    राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    • By admin
    • October 5, 2026
    • 18 views
    राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

    • By admin
    • October 5, 2026
    • 16 views
    ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज