धीरू यादव और केशव महेश्वरी की नई क्रांति भोजपुरी फिल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ की शूटिंग कंप्लीट वाराणसी में

क्रांतिकारी फिल्म मेकर धीरू यादव और केशव महेश्वरी ऐतिहासिक पहल करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पसंदीदा और बेहद लोकप्रिय भजन फ़िल्म ‘राम आयेंगे’ पर भोजपुरी फ़िल्म भोजपुरी फ़िल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ का निर्माण कर रहे हैं। वे इस लोकप्रिय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भाव को एक भव्य फिल्म का रूप दे रहे हैं। बता दें कि ‘प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी’ प्रस्तुत अलमाईटी पिक्चर्स के बैनर तले भोजपुरी फ़िल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ की शूटिंग प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र और धर्म नगरी वाराणसी (काशी) के विभिन्न खूबसूरत स्थानों पर करके समाप्त कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सोशल मीडिया पर ‘राम आयेंगे’ भजन की सराहना की थी, जिसका गायन किया था सुप्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा जी ने।  मोदी जी ने सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लिखा था कि ‘श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है…’

इसी राष्ट्रव्यापी सांस्कृतिक चेतना और जन-भावना का सम्मान करते हुए फिल्म मेकर धीरू यादव और केशव महेश्वरी ने इसे एक मुकम्मल पारिवारिक और भावनात्मक कहानी में पिरोने का फैसला किया। यह फिल्म केवल एक व्यावसायिक सिनेमा नहीं है, बल्कि यह करोड़ों राम भक्तों की अटूट आस्था, भारतीय परिवारों के पारंपरिक मूल्यों और सनातन संस्कृति के गौरव की एक जीवंत झांकी होगी। फिल्म के जरिए दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि कैसे प्रभु श्री राम का नाम और उनके आदर्श आज के आधुनिक समाज में भी परिवारों को जोड़े रखने का काम करते हैं।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ के निर्माता अरविंद पोद्दार हैं। निर्देशक अभिषेक दूबे हैं, जिन्होंने कई फिल्मों का कुशल निर्देशन किया है। लेखक संजय महतो हैं। डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, आर्ट डायरेक्टर राम बाबू ठाकुर, प्रोजेक्ट हेड गया प्रसाद, ईपी योगेश पांडेय, प्रोडक्शन कंट्रोलर सोनू यादव कुंडल, जयराम यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार मुख्य कलाकार राज यादव, माधवीश्री संध्या, ठाकुर हर्षित सिंह, आस्था तिवारी, संजय पांडेय, संतोष सागर, नवीन शर्मा, अक्षय यादव, संदीप यादव, ऊदल यादव, हर्ष बर्धन, मधु अवस्थी, नेहा तिवारी, नेहा सिंह, राजन कानू, सुनीता तथा बाल कलाकार ढोलू यादव आदि हैं।

क्रांतिकारी फिल्म निर्माता धीरू यादव का कहना है कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से हमें बहुत प्रेरणा मिलती है। उनके पसंदीदा राम भजन से प्रेरित होकर हम ये भोजपुरी फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने और उन्हें एक बेहतरीन पारिवारिक सिनेमा का अनुभव कराने के उद्देश्य से बना रहे हैं।’

वहीं फिल्म निर्माता केशव महेश्वरी ने बताया कि यह फिल्म हमारे दिल के बेहद करीब है। ‘राम आयेंगे’ एक ऐसा भजन है, जिसने करोड़ों लोगों की भावनाओं को जोड़ा है। हम इसे सिनेमा के माध्यम से बेहद खूबसूरत और भावनात्मक कहानी के रूप में पेश कर रहे हैं। वाराणसी की पावन धरती पर इसकी शूटिंग करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।’

https://www.instagram.com/p/C1yWhaTtLs2/

 

धीरू यादव और केशव महेश्वरी की नई क्रांति भोजपुरी फिल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ की शूटिंग कंप्लीट वाराणसी में

 

  • Related Posts

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का नया धमाकेदार गाना जल्द, दुबई की खूबसूरत लोकेशन्स पर हो रही है शूटिंग

    भोजपुरी संगीत की मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी संगीतप्रेमियों के लिए एक बार फिर बहुत कुछ बेहद खास और बड़े पैमाने पर सरप्राइज पैक्ड लेकर आने वाली है।…

    फिल्म जगत के प्रख्यात अशफ़ाक खोपेकर को मिला महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन के हाथों ‘बेस्ट बॉलीवुड एक्टिविस्ट’ का प्रतिष्ठित सम्मान

    मुंबई:भारतीय फिल्म उद्योग के जाने-माने लेखक, निर्देशक और प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता अशफ़ाक खोपेकर को सिनेमा जगत और समाज सेवा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल सी.पी.…

    You Missed

    कंट्री क्लब हॉस्पिटॅलिटी अँड हॉलिडेज प्रायव्हेट लिमिटेडने कंट्री क्लब मास्टरकार्ड – तुर्कस्तान सादर केले.

    • By admin
    • July 28, 2026
    • 12 views
    कंट्री क्लब हॉस्पिटॅलिटी अँड हॉलिडेज प्रायव्हेट लिमिटेडने कंट्री क्लब मास्टरकार्ड – तुर्कस्तान सादर केले.

    जुग-जुग जीने की दुआ वाला भोजपुरी लोकगीत रिलीज, प्रियंका सिंह और इशिका तोरिया की जोड़ी ने मचाया धमाल

    • By admin
    • July 27, 2026
    • 13 views
    जुग-जुग जीने की दुआ वाला भोजपुरी लोकगीत रिलीज, प्रियंका सिंह और इशिका तोरिया की जोड़ी ने मचाया धमाल

    Mr. Hitesh Nihalani: Two Decades Of Building Trust In Real Estate

    • By admin
    • July 27, 2026
    • 12 views
    Mr. Hitesh Nihalani: Two Decades Of Building Trust In Real Estate

    Dr. Basant Goel To Grace Asia Excellence & Leadership Awards 2026 As Distinguished Guest Celebrating Excellence. Inspiring Leadership

    • By admin
    • July 25, 2026
    • 20 views
    Dr. Basant Goel To Grace Asia Excellence & Leadership Awards 2026 As Distinguished Guest Celebrating Excellence. Inspiring Leadership

    महाराष्ट्राच्या वीज वितरण व्यवस्थेवर वाढता ताण : तातडीने उपाययोजनांची गरज

    • By admin
    • July 23, 2026
    • 27 views
    महाराष्ट्राच्या वीज वितरण व्यवस्थेवर वाढता ताण : तातडीने उपाययोजनांची गरज

    Fashion Designer Aisha Shetty’s YASHNA COLLECTION Completes Two Years, A Beautiful Blend Of Traditional Style And Modern Fashion

    • By admin
    • July 22, 2026
    • 30 views
    Fashion Designer Aisha Shetty’s YASHNA COLLECTION Completes Two Years, A Beautiful Blend Of Traditional Style And Modern Fashion