सिंगर सुगम सिंह और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का भोजपुरी रोमांटिक गाना ‘करिया धागा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

यूं तो हमारे दैनिक जीवन में धागे का एक विशेष स्थान है, लेकिन जब बात काले धागे की हो, तो उसका महत्व और बढ़ जाता है। इसी दिलचस्प विषय को केंद्र में रखकर भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने फैंस और ऑडियंस के लिए एक नया और धमाकेदार भोजपुरी रोमांटिक गाना ‘करिया धागा’ लेकर आई हैं। इस बेहद खूबसूरत गाने को इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। इस रोमांटिक गाने को अपनी सुरीली आवाज से सिंगर सुगम सिंह ने सजाया है। वीडियो में भोजपुरी स्क्रीन की सनसनी माही श्रीवास्तव अपनी कातिलाना अदायगी और शानदार डांस मूव्स से कयामत ढा रही हैं। उनके साथ एक्टर-सिंगर सुगम सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखते ही बन रही है, जो दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी रोमांटिक गाना ‘करिया धागा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सुगम सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके कयामत ढा रही हैं। उनके साथ एक्टर सुगम सिंह ने बेहतरीन केमेस्ट्री जमाई है। इस गाने को गीतकार धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

फिल्म निर्माता व वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा से दर्शकों के लिए कुछ नया और लीक से हटकर कंटेंट लाने का प्रयास करता रहा है। ‘करिया धागा’ एक बेहद खूबसूरत रोमांटिक गाना है, जिसमें संगीत से लेकर विजुअल्स तक पर काफी मेहनत की गई है। हमें पूरा भरोसा है कि यह गाना भोजपुरी संगीत प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह बनाएगा।’

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘मैं ‘करिया धागा’ गाने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। इस गाने की थीम बहुत ही प्यारी है और जब मैंने पहली बार इसके बोल सुने थे, तभी मुझे लगा था कि यह दर्शकों को बहुत पसंद आएगा। उम्मीद है कि फैंस मेरी अदायगी और इस गाने को अपना भरपूर प्यार देंगे।’

सिंगर-एक्टर सुगम सिंह ने कहा कि ‘एक गायक और अभिनेता के तौर पर ये गाना मेरे दिल के बेहद करीब है। यह गाना हर उस इंसान को पसंद आएगा जो प्यार की गहराई को समझता है।’

सिंगर सुगम सिंह और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का भोजपुरी रोमांटिक गाना ‘करिया धागा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • Related Posts

    चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य, माधवी श्री व्यस्त लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की निर्माणाधीन 11 फिल्मों में से दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘गूगल से तेज बहू’ की शूटिंग में

    एक साथ 11 भोजपुरी फिल्म के निर्माण करने के क्रम में लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी के बैनर तले दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘गूगल से तेज बहू’ की शूटिंग शुरू हो गई…

    सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि., निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू महराजगंज, भदोही में

    सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. प्रस्तुत निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की हिट जोड़ी ने यूट्यूब पर तहलका मचाने वाली भोजपुरी फिल्म ‘पिया राखीहा सेनुरवा के लाज’ और ‘जोरू…

    You Missed

    पढ़ेगी बेटियां, बढ़ेगी बेटियां, लड़ेगी बेटियां, अब नहीं डरेगी बेटियां : पाखी हेगड़े

    • By admin
    • August 10, 2026
    • 8 views
    पढ़ेगी बेटियां, बढ़ेगी बेटियां, लड़ेगी बेटियां, अब नहीं डरेगी बेटियां : पाखी हेगड़े

    चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य, माधवी श्री व्यस्त लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की निर्माणाधीन 11 फिल्मों में से दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘गूगल से तेज बहू’ की शूटिंग में

    • By admin
    • August 10, 2026
    • 8 views
    चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य, माधवी श्री व्यस्त लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की निर्माणाधीन 11 फिल्मों में से दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘गूगल से तेज बहू’ की शूटिंग में

    डॉ. वैभव “नायाब” शर्मा ।“ज़ुबान के बादशाह • रूहानी फ़रिश्ता • शब्दों को जादू में बदल देने वाली शख़्सियत”।

    • By admin
    • August 10, 2026
    • 12 views
    डॉ. वैभव “नायाब” शर्मा ।“ज़ुबान के बादशाह • रूहानी फ़रिश्ता • शब्दों को  जादू में बदल देने वाली शख़्सियत”।

    प्रत्यूष मिश्रा, पूजा दूबे और आनंद देव मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘बियाह करब पैसा वाली से’ का ट्रेलर हुआ रिलीज होडा भोजपुरी पर

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 13 views
    प्रत्यूष मिश्रा, पूजा दूबे और आनंद देव मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘बियाह करब पैसा वाली से’ का ट्रेलर हुआ रिलीज होडा भोजपुरी पर

    Arun Parihar – Digital Entrepreneur, Trader & Founder of Hashtag Digital Media

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 12 views
    Arun Parihar – Digital Entrepreneur, Trader & Founder of Hashtag Digital Media

    Actress Aliya Khan Says She Wishes She Had Started Acting Earlier

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 17 views
    Actress Aliya Khan Says She Wishes She Had Started Acting Earlier