Bollywood Lost Another Best Actor Sushant Singh Rajput

मुंबई : फ़िल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आज अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके घर के नौकर ने यह जानकारी पुलिस को दी। मुम्बई में बांद्रा के अपने फ्लैट में वे फांसी से लटके हुए मिले। परिवारिक मित्रों के अनुसार वे कुछ दिनों से अवसादग्रस्त (डिप्रेशन) थे।

सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना बिहार में हुआ था। सर्वप्रथम वे टीवी धारावाहिक ‘किस देश में है मेरा दिल’ से अपने अभिनय करिअर की शुरुआत की थी। लेकिन प्रसिद्धि एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। इसके बाद उन्होंने फ़िल्म ‘काई पो छे’ से रुपहले पर्दे पर कदम रखा। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एम एस धोनी अनटोल्ड स्टोरी’ की जबरदस्त सफलता के बाद उनका फिल्मी ग्राफ बढ़ गया। केदारनाथ, राब्ता, शुद्ध देसी रोमांस, छिछोरे, सोन चिरैया, ब्योमकेश बक्शी और पीके जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

मरने से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अंतिम और भावुक पोस्ट अपनी मम्मी को लिखा था। बॉलीवुड के लिए यह एक बड़ा झटका है।

कुछ समय पहले सुशांत की मैनेजर दिशा ने भी आत्महत्या कर ली थी जो अचरज भरा था। अब सुशांत की आत्महत्या की खबर संदेह का माहौल पैदा कर रही है। क्या अज्ञात कारण है कि सुशांत ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस इसकी छानबीन में लग गई है।

सुशांत का फिल्मी करियर अपनी उछाल पर था। आर्थिक रूप से भी वे सम्पन्न थे। हाँ वर्तमान समय में कारोना के कारण सभी की जिंदगी रुक गयी है, परंतु यह अंत तो नहीं। कारोना काल हटते ही जिंदगी की दौड़ प्रारंभ हो जाएगी।

सुशांत के मौत की खबर सुनते ही सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ट्वीटर अकॉउंट पर लिखा है कि उनके मृत्यु से निशब्द हूँ। उनकी हालिया हिट फिल्म ‘छिछोरे’ देखकर मैंने इस फ़िल्म के निर्माता मित्र साजिद नाडियाडवाला को फोन कर फ़िल्म का हिस्सा बनने की बात कही थी। वह प्रतिभावान अभिनेता थे। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Courtsey – Bindas Bol(Santosh Sahu)

  • Related Posts

    अभिनेता हरीश कुमार का वादा: “एक्टर केनील मोदी मेरी हर फिल्म में होंगे!”

    मुंबई: मॉडलिंग की दुनिया में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से पहचान बनाने वाले और इन दिनों रंगमंच पर सक्रिय एक्टर केनील मोदी को हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने वयोवृद्ध…

    एक बार फिर नागा चैतन्य की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘थंडेल’ धूम मचाने के लिए हैं तैयार ! 15 जून को होने जा रहा हैं पहली बार टेलीविज़न पर वर्ल्ड प्रीमियर !एक्टर नागा चैतन्य ने कही ये बात !

    हाल ही रिलीज हुई  नागा चैतन्य और साई पल्लवी अभिनीत ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म ‘थंडेल’ एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है, इस बार अपने बहुप्रतीक्षित सैटेलाइट प्रीमियर के…

    You Missed

    West Bengal: A New Twist To Speculation About A Change In The Bharatiya Janata Party: Could The BJP Send Kuldip Maity To The Rajya Sabha? Sources

    • By admin
    • July 7, 2026
    • 14 views
    West Bengal: A New Twist To Speculation About A Change In The Bharatiya Janata Party: Could The BJP Send Kuldip Maity To The Rajya Sabha? Sources

    यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव ‘अभि’ को फ़िल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई, लिम्का बुक रिकॉर्डधारी को सराहा

    • By admin
    • July 7, 2026
    • 18 views
    यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव ‘अभि’ को फ़िल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई, लिम्का बुक रिकॉर्डधारी को सराहा

    Casting Director Kashyap Chandhock Continues His Successful Run With Jeevan Bheema Yojna

    • By admin
    • July 4, 2026
    • 25 views
    Casting Director Kashyap Chandhock Continues His Successful Run With Jeevan Bheema Yojna

    Aruna Babbar Shares Powerful Message On Mental Health At MSTV OTT Platform

    • By admin
    • July 4, 2026
    • 19 views
    Aruna Babbar Shares Powerful Message On Mental Health At MSTV OTT Platform

    डॉ एस वी अंचन द्वारा निर्मित, डॉ अतुल पाटणे (आई ए एस) द्वारा लिखित फिल्मस्टार डॉ महेश कुमार फिल्म भोज का ट्रेलर भोजपुरी समाज ने सराहा

    • By admin
    • July 3, 2026
    • 22 views
    डॉ एस वी अंचन द्वारा निर्मित, डॉ अतुल पाटणे (आई ए एस) द्वारा लिखित फिल्मस्टार डॉ महेश कुमार फिल्म भोज का ट्रेलर भोजपुरी समाज ने सराहा

    एयर वाइस मार्शल से म्यूज़िक प्रोड्यूसर बने संदीप रावत, नीलू रावत और अमित मिश्रा का ‘असर ये तेरा’ जीत रहा दिल

    • By admin
    • July 3, 2026
    • 17 views
    एयर वाइस मार्शल से म्यूज़िक प्रोड्यूसर बने संदीप रावत, नीलू रावत और अमित मिश्रा का ‘असर ये तेरा’ जीत रहा दिल