Vinay Anand Gets Gift From Ganpati Bappa

विनय आनंद को गणपति बाप्पा ने दिया तोहफा

विनय आनंद की अनाम फिल्म का मुहूर्त संपन्न

बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता विनय आनंद को आज कौन नहीं जाता है। वे इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड और भोजपुरी फ़िल्म में अपने अभिनय से दर्शकों को चौंका दिया है। विनय ने अपने घर पर 11 दिन के गणपति बाप्पा की स्थापना की थी। आज जहां उन्होंने नम आंखों से गणपति बाप्पा का विदाई दी है, तो वही बाप्पा ने जाते जाते विनय के ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बनाते हुए उनकी झोली में एक और बॉलीवुड मूवी डाल दी है।

जो कि उनके प्रोडक्शन हाउस से बनाई जाएगी। जिसका मुहूर्त आज के दिन ही संपन्न हुआ है। विन्नयरनान्ध एंटरटेनमेंट प्रालि की  निर्माणाधीन अनाम फिल्म का निर्देशन कर रही हैं विनय आनंद की धर्मपत्नी ज्योति आनंद। जो इस फिल्म से अपने निर्देशन की पारी शुरू करने जा रही है। ज्योति बहुत ही टेलेंट कोरियोग्राफर भी हैं। उन्होंने कई वर्षों तक इंडियन माइकल जक्शन यानी कि प्रभु देवा को असिस्ट किया है। उन्होंने कई फिल्मों और म्यूजिक एलबम्स में अपनी कोरियोग्राफी से चार चांद लगाए हैं।

इस मौके पर विनय ने कहा कि आज मैं खुद को बहुत भाग्यशाली माना रहा हूं। क्योंकि आज के दिन बाप्पा की कृपा से मेरी एक और बॉलीवुड फिल्म का मुहूर्त हुआ है। ।मैं इसको लेकर बहुत खुश और उत्साहित हूं। और मेरी पत्नी ज्योति इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाली हैं। जिसके लिए मैं उनको शुभकामनाएं देता हूँ। उनकी इस नई जर्नी के लिए। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।

आपको बता दें कि विनय जल्द ही डिजिटल डेब्यू की भी तैयारी कर रहे हैं। वो अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत एक हिंदी फिल्म बना रहे हैं, जिसे जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसका पोस्ट प्रॉडेक्शन का काम जारी है। इसके साथ ही उनकी फिल्म ‘तेरी आंखों में वो जादू है’ भी जल्द आने की बात सामने आई थी। इसमें उनके साथ रानी चटर्जी और पाखी हेगड़े भी लीड रोल में हैं।

विनय भोजपुरी फ़िल्म ‘भोजपुरिया में दम बा’ में भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल उनका ये इंस्टाग्राम वीडियो काफी चर्चा में हैं, जिसे देखकर फैंस अब फिल्म के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Related Posts

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर की ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर बैनर के तले भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और सुपर स्टार अंशुमान सिंह अभिनीत फिल्म ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर…

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

सावन के मन भावन माह में शिव शंकर भोलेनाथ पर भोजपुरी की टॉप पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक से बड़े प्यारे-प्यारे बोलबम गीत शिव भक्तों व संगीतप्रेमियों के…

You Missed

Renez New Products Launched By Sıblıngs International Fashıon Desıngner Sana Aziz Khan And Mohammad Kabeer Khan

  • By admin
  • September 8, 2026
  • 9 views
Renez New Products Launched By Sıblıngs  International Fashıon Desıngner Sana Aziz Khan And Mohammad Kabeer Khan

Renez New Launch LUMINOUS Tint Moisturizer / Sıblıngs Sana Aziz Khan M Kabeer Khan Renez

  • By admin
  • September 7, 2026
  • 13 views
Renez New Launch  LUMINOUS Tint Moisturizer / Sıblıngs Sana Aziz Khan M Kabeer Khan Renez

SUNNY SINGH – A Touch Of Mukesh – A Voice That Brings Timeless Melodies Back To Life

  • By admin
  • September 7, 2026
  • 14 views
SUNNY SINGH – A Touch Of Mukesh – A Voice That Brings Timeless Melodies Back To Life

“SHIVOHUM 2.0: THE UNIFICATION” Art Exhibition By Renowned Artist Dr. Amitabh Shrivastav In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 5, 2026
  • 20 views
“SHIVOHUM 2.0: THE UNIFICATION” Art Exhibition By Renowned Artist Dr. Amitabh Shrivastav In Jehangir Art Gallery

“FOUR VISIONS – ONE EXHIBITION” Art Exhibition By 4 Renowned Artists In Nehru Centre Art Gallery

  • By admin
  • September 4, 2026
  • 18 views

“PRAVAH” Solo Show Of Paintings By Anjali Prabhakar In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 4, 2026
  • 21 views
“PRAVAH” Solo Show Of Paintings By Anjali Prabhakar In Jehangir Art Gallery