राम शंकर प्रस्तुत शादाब खान स्टारर म्यूज़िक अल्बम ” रब्बा मेरे ” राजू श्रीवास्तव ने लांच किया

राजू श्रीवास्तव, दिलीप सेन, समीर सेन, अरुण बक्षी द्वारा शादाब खान और एमी आएला स्टारर व राम शंकर प्रस्तुत म्यूज़िक वीडियो “रब्बा मेरे” हुआ लांच हुवा

जी म्यूज़िक, लाइमलाइट प्रोडक्शन निर्माता नाज़म खान और राम शंकर प्रस्तुत म्यूज़िक अल्बम “रब्बा मेरे” अंधेरी मुम्बई के बैरेल लाउंज में लांच किया गया। यहां राजू श्रीवास्तव, दिलीप सेन समीर सेन, अरुण बख्शी, ज़ैद दरबार इत्यादि कई हस्तियां गेस्ट के रूप में मौजूद रहीं। मशहूर एंकर सिमरन आहूजा ने इस कार्यक्रम को होस्ट किया। यह वेलेन्टाइन डे स्पेशल सांग शाहिद माल्या, सोमालिता, एफि डिकोस्टा ने गाया है। संगीतकार मानव पोद्दार और किरण कामत, गीतकार विमल कश्यप हैं। इसके डायरेक्टर पन्ना मजूमदार हैं। यहां स्नेहा शंकर और आदित्य शंकर भी मौजूद थीं जो लाइमलाइट प्रोडक्शन का नेक्स्ट अल्बम कर रहे हैं।

चीफ गेस्ट राजू श्रीवास्तव ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि रब्बा मेरे बहुत ही प्यार भरा गाना है। मैंने इसका वीडियो देखा जो मुझे काफी अच्छा लगा। गाने की लोकेशन हो या शादाब खान की परफॉर्मेंस हो या शाहिद माल्या की आवाज़ हो सबकुछ बेमिसाल है। मैं शादाब खान  का इंडस्ट्री में स्वागत करता हूं।

दिलीप सेन समीर सेन ने भी इस गाने की तारीफ की और राम शंकर द्वारा प्रेजेंट किए गए रब्बा मेरे गाने को लाजवाब बताया और कहा कि यह २०२२ का सबसे लोकप्रिय अल्बम सांग साबित होगा।

राम शंकर ने बताया कि जब मैंने यह गाना सुना तो बेहद प्रभावित हुआ और मैंने शादाब से कहा कि यह गीत बहुत ही अच्छा बन गया है, इसे सही से प्रोमोट करने और रिलीज करने की जरूरत है और इस तरह मैं लाइमलाइट प्रोडक्शन से जुड़ गया। यह प्रोडक्शन हाउस आगे भी कई म्यूज़िक वीडियो लेकर आने वाला है जिसकी तैयारियां हो रही हैं।

इस गाने के सिंगर शाहिद माल्या ने कहा कि मेरे करियर की शुरूआत ही शाहिद कपूर की फिल्म “मौसम” के सुपर हिट गाने “रब्बा मैं तो मर गया” से हुई थी। अब इस गाने का नाम भी रब्बा मेरे है जो बहुत ही शानदार है।

मुम्बई में हुए एक शानदार इवेंट में जब यह गाणा लांच किया गया तो यहां बॉलीवुड की कई हस्तियां स्पेशल गेस्ट के रूप में मौजूद थीं। काफी बड़े पैमाने पर शूट करके इस हाई क्वालिटी के गाने को तैयार किया गया है। गाने में शाहिद माल्या की सुरीली आवाज कमाल कर रही है। इस म्यूज़िक वीडियो को बहुत ही भव्य ढंग से बेहतरीन लोकेशन पे फ़िल्माया गया है। इसका संगीत दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। यहां आए सभी मेहमानों ने शादाब खान को शुभकामनाएं दीं और गाने के सुपर हिट होने की कामना की। इस म्यूज़िक वीडियो का पीआर का काम रमाकांत मुंडे द्वारा किया है।

छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई

Ram Shankar Presents Shadab Khan Starrer Music Album “Rabba Mere” Launched by Raju Srivastava

Related Posts

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टी भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने पार किया 10 मिलियन व्यूज का आंकड़ा

करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा दिया है। जी हाँ! भोजपुरी संगीत जगत में अपनी अदाकारी का…

एयर वाइस मार्शल से म्यूज़िक प्रोड्यूसर बने संदीप रावत, नीलू रावत और अमित मिश्रा का ‘असर ये तेरा’ जीत रहा दिल

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना से एयर वाइस मार्शल के पद से सेवानिवृत्त हुए संदीप रावत ने रिटायरमेंट के बाद अपने संगीत प्रेम को नया आयाम देते हुए नीलू म्यूज़िक…

You Missed

Dr. Basant Goel To Grace Asia Excellence & Leadership Awards 2026 As Distinguished Guest Celebrating Excellence. Inspiring Leadership

  • By admin
  • July 25, 2026
  • 15 views
Dr. Basant Goel To Grace Asia Excellence & Leadership Awards 2026 As Distinguished Guest Celebrating Excellence. Inspiring Leadership

महाराष्ट्राच्या वीज वितरण व्यवस्थेवर वाढता ताण : तातडीने उपाययोजनांची गरज

  • By admin
  • July 23, 2026
  • 27 views
महाराष्ट्राच्या वीज वितरण व्यवस्थेवर वाढता ताण : तातडीने उपाययोजनांची गरज

Fashion Designer Aisha Shetty’s YASHNA COLLECTION Completes Two Years, A Beautiful Blend Of Traditional Style And Modern Fashion

  • By admin
  • July 22, 2026
  • 30 views
Fashion Designer Aisha Shetty’s YASHNA COLLECTION Completes Two Years, A Beautiful Blend Of Traditional Style And Modern Fashion

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टी भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने पार किया 10 मिलियन व्यूज का आंकड़ा

  • By admin
  • July 21, 2026
  • 30 views
एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टी भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने पार किया 10 मिलियन व्यूज का आंकड़ा

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का नया धमाकेदार गाना जल्द, दुबई की खूबसूरत लोकेशन्स पर हो रही है शूटिंग

  • By admin
  • July 20, 2026
  • 28 views
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का नया धमाकेदार गाना जल्द, दुबई की खूबसूरत लोकेशन्स पर हो रही है शूटिंग

फिल्म जगत के प्रख्यात अशफ़ाक खोपेकर को मिला महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन के हाथों ‘बेस्ट बॉलीवुड एक्टिविस्ट’ का प्रतिष्ठित सम्मान

  • By admin
  • July 19, 2026
  • 34 views
फिल्म जगत के प्रख्यात अशफ़ाक खोपेकर को मिला महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन के हाथों ‘बेस्ट बॉलीवुड एक्टिविस्ट’ का प्रतिष्ठित सम्मान