‘फोनवा रतिया में करबौ’ ने मचाई धूम, मगही सुपर स्टार सिंगर और एक्ट्रेस सोनम यादव के अंदाज ने जीता दिल; रत्नाकर कुमार बोले- गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है

भोजपुरी संगीत की दुनिया में एक बार फिर  ने नया धमाकेदार गाना पेश किया है। निर्माता रत्नाकर कुमार के बैनर तले रिलीज हुआ भोजपुरी वीडियो सॉन्ग ‘फोनवा रतिया में करबौ’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ गया है। मगही सुपर स्टार सिंगर और एक्ट्रेस सोनम यादव अपने चुलबुले और दिलकश अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं।

गाने का टाइटल ही अपने आप में काफी मजेदार है—‘फोनवा रतिया में करबौ’। प्यार, नटखट अंदाज और भोजपुरी देसी रंग से सजे इस गाने में सोनम यादव और उड़नबाज राजा की जोड़ी नजर आ रही है। गाने की कहानी और प्रस्तुति को इस तरह तैयार किया गया है कि दर्शकों को मनोरंजन के साथ भोजपुरी लोक रंग का भी भरपूर स्वाद मिले।

गाने के रिलीज को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, “‘फोनवा रतिया में करबौ’ एकदम देसी अंदाज और मनोरंजन से भरपूर गाना है। सोनम यादव ने इसमें शानदार परफॉर्मेंस दी है। हमें उम्मीद है कि दर्शक इसे खूब प्यार देंगे और गाना जल्द ही लोगों की जुबान पर चढ़ेगा।”

वहीं एक्ट्रेस और सिंगर सोनम यादव ने कहा, “‘फोनवा रतिया में करबौ’ मेरे लिए खास गाना है। इसमें मुझे सिंगिंग के साथ एक्टिंग और परफॉर्मेंस का भी मौका मिला। गाने की पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। उम्मीद है कि दर्शकों को मेरा यह नया अंदाज खूब पसंद आएगा।”

‘फोनवा रतिया में करबौ’ को सोनम यादव ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल आनंद प्रकाश ने लिखे हैं, जबकि संगीत विक्की वॉक्स ने तैयार किया है। प्रोजेक्ट बाय नव रत्न पांडे, निर्देशन रवि पंडित, मिक्स-मास्टर अंकित अहीर, कोरियोग्राफी अशोक, एडिटिंग दीपक पंडित और डीआई रोहित सिंह ने किया है।

गाने का वीडियो अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स इसे पसंद कर रहे हैं।

‘फोनवा रतिया में करबौ’ ने मचाई धूम, मगही सुपर स्टार सिंगर और एक्ट्रेस सोनम यादव के अंदाज ने जीता दिल; रत्नाकर कुमार बोले- गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है

  • Related Posts

    नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

    Mumbai, 10 October 2026 लोकप्रिय गायिका सेतु सिंह का नया भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’ नवरात्रि से पहले आज उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल सेतु सिंह ऑफिशियल म्यूज़िक…

    एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    शारदीय नवरात्रि के पावन उत्सव से पहले पूरे देश और खासकर भोजपुरी क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनने लगा है। लोग बाग देवी माता की मूर्ति बनाने और भव्य पंडाल…

    You Missed

    A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

    • By admin
    • October 13, 2026
    • 17 views
    A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

    नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

    • By admin
    • October 13, 2026
    • 20 views
    नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

    Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

    • By admin
    • October 13, 2026
    • 19 views
    Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

    भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

    • By admin
    • October 13, 2026
    • 13 views
    भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

    हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

    • By admin
    • October 12, 2026
    • 18 views
    हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

    निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

    • By admin
    • October 12, 2026
    • 17 views
    निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व  मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !