वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का नया सांग ‘नया ला द ओढ़निया’

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और अदाओं से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री माही श्रीवास्तव एक बार फिर नए अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका नया भोजपुरी गाना ‘नया ला द ओढ़निया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। गाने को लोकप्रिय गायक गोल्डी यादव ने अपनी आवाज दी है। वीडियो में माही श्रीवास्तव का ग्लैमरस अंदाज, शानदार डांस और रंगीन प्रस्तुति दर्शकों का ध्यान खींचती है।

‘नया ला द ओढ़निया’ में भोजपुरी संगीत के साथ रोमांटिक और मस्तीभरा अंदाज देखने को मिलता है। वीडियो में माही श्रीवास्तव हरे रंग की खूबसूरत साड़ी में अपने डांस और अदाओं से माहौल में रंग भरती नजर आती हैं। वहीं, उनके साथ लाल साड़ियों में नजर आ रही डांसर्स की टीम ने प्रस्तुति को और आकर्षक बनाया है। शानदार लोकेशन, खूबसूरत लाइटिंग और डांस सीक्वेंस गाने को भव्य लुक देते हैं।

निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, “हमारी हमेशा कोशिश रहती है कि भोजपुरी दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर और बेहतरीन गुणवत्ता वाले गाने दें। ‘नया ला द ओढ़निया’ एक मस्तीभरा और मनोरंजक गाना है। गोल्डी यादव की आवाज और माही श्रीवास्तव की शानदार प्रस्तुति ने इसे खास बना दिया है। हमें उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को खूब प्यार देंगे।”

अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा, “इस गाने की शूटिंग मेरे लिए बहुत मजेदार अनुभव रहा। ‘नया ला द ओढ़निया’ में मेरा लुक और डांस बाकी गानों से थोड़ा अलग है। पूरी टीम ने काफी मेहनत की है। मैं चाहती हूं कि दर्शक मेरे इस नए अंदाज को पसंद करें और गाने पर खूब रील्स बनाएं।”

गायक गोल्डी यादव ने कहा, “यह गाना मेरे लिए काफी खास है। इसके बोल और संगीत में एक अलग तरह की मस्ती है। मैंने इसे पूरे उत्साह के साथ गाया है। माही श्रीवास्तव ने अपने अंदाज से वीडियो में चार चांद लगा दिए हैं। उम्मीद है कि श्रोताओं को यह गाना पसंद आएगा और वे इसे खूब सुनेंगे।”

गीत के बोल मुकेश मिश्रा ने लिखे हैं, जबकि संगीत छोटू बंटी ने तैयार किया है। प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी नवरत्न पांडे ने संभाली है। निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है। डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता और डीआई रोहित सिंह हैं। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने संभाली है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज हुआ ‘नया ला द ओढ़निया’ भोजपुरी म्यूजिक प्रेमियों के लिए मनोरंजन का नया डोज है। गोल्डी यादव की गायकी और माही श्रीवास्तव की अदाओं से सजा यह गाना अब वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का नया सांग ‘नया ला द ओढ़निया’

  • Related Posts

    रितेश पांडे, सपना चौहान की फ़िल्म आसरा का गाना ‘मटिये में सोना बा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड ने किया रिलीज

    भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक एवं अभिनेता रितेश पांडे और अभिनेत्री सपना चौहान की भोजपुरी फिल्म ‘आसरा’ का नया गाना ‘मटिये में सोना बा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब…

    यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में अनूप जलोटा और रीना मेहता का राम भजन ‘भजले राम’

    मुंबई : संगीत जगत के जाने-माने भजन सम्राट अनूप जलोटा और गायिका रीना मेहता का नया राम भजन ‘भजले राम’ इन दिनों यूट्यूब पर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।…

    You Missed

    प्रेम सिंह और मणि भट्टाचार्य की भोजपुरी फिल्म ‘रक्षा करिहा कुलदेवी माई’ फोक म्यूजिक इंडिया पर रिलीज

    • By admin
    • November 19, 2026
    • 19 views
    प्रेम सिंह और मणि भट्टाचार्य की भोजपुरी फिल्म ‘रक्षा करिहा कुलदेवी माई’ फोक म्यूजिक इंडिया पर रिलीज

    रितेश पांडे, सपना चौहान की फ़िल्म आसरा का गाना ‘मटिये में सोना बा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड ने किया रिलीज

    • By admin
    • November 19, 2026
    • 21 views
    रितेश पांडे, सपना चौहान की फ़िल्म आसरा का गाना ‘मटिये में सोना बा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड ने किया रिलीज

    वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का नया सांग ‘नया ला द ओढ़निया’

    • By admin
    • November 19, 2026
    • 20 views
    वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का नया सांग ‘नया ला द ओढ़निया’

    यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में अनूप जलोटा और रीना मेहता का राम भजन ‘भजले राम’

    • By admin
    • November 18, 2026
    • 23 views
    यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में अनूप जलोटा और रीना मेहता का राम भजन ‘भजले राम’

    “ECHOES OF EARTH” An Exhibition Of Watercolour Paintings By Rajendra Chauhan In The Bombay Art Society

    • By admin
    • November 17, 2026
    • 23 views
    “ECHOES OF EARTH” An Exhibition Of Watercolour Paintings By Rajendra Chauhan In The Bombay Art Society

    लास्ट माइल वेलफेयर फाउंडेशन संस्थापक एवं अध्यक्ष: इलियास मुनव्वर MATUNGA LIGHTS UP – मातुंगा लाइट्स अप

    • By admin
    • November 16, 2026
    • 23 views
    लास्ट माइल वेलफेयर फाउंडेशन संस्थापक एवं अध्यक्ष: इलियास मुनव्वर MATUNGA LIGHTS UP – मातुंगा लाइट्स अप