रितेश पांडे, सपना चौहान की फ़िल्म आसरा का गाना ‘मटिये में सोना बा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड ने किया रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक एवं अभिनेता रितेश पांडे और अभिनेत्री सपना चौहान की भोजपुरी फिल्म ‘आसरा’ का नया गाना ‘मटिये में सोना बा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अपनी सुरीली आवाज रितेश पांडे ने गाकर सबका मन मोह लिया है। इसके बोल आशितोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है। गाने की रिलीज के साथ ही इसे लेकर भोजपुरी संगीतप्रेमियों के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है।

फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘फिल्म ‘आसरा’ का गाना ‘मटिये में सोना बा’ दर्शकों के लिए बेहद खास है। इसे बेहतरीन संगीत और खूबसूरत बोल के साथ तैयार किया गया है। हमें पूरा विश्वास है कि दर्शक इस गाने को खूब पसंद करेंगे और अपना भरपूर प्यार देंगे।’

रितेश पांडे ने कहा कि ‘इस गाने को अपनी आवाज देना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा है। इस सांग का गीत और संगीत दिल को छूने वाले हैं। उम्मीद है कि श्रोताओं को मेरा यह नया गाना पसंद आएगा और वे इसे खूब प्यार देंगे।’

सपना चौहान ने कहा कि ‘फिल्म ‘आसरा’ का यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। रितेश पांडे की शानदार गायकी ने इसे और खास बना दिया है। दर्शकों से अपील है कि गाने को खूब प्यार दें और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर जरूर देखें।’

गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फ़िल्म का निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है। फिल्म की सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं। इस फिल्म में रितेश पांडे और सपना चौहान के साथ नेहा पाठक, अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर, अनीता रावत, साहिल सिद्दीकी, महेश आचार्य, संदीप यादव, संजीव मिश्रा, रंभा साहनी और स्वास्तिका राय सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी जगमिंदर सिंह हुंडल ने संभाली है। फिल्म में संगीत रजनीश मिश्रा, साजन मिश्रा और शुभम तिवारी का है। गीत रजनीश मिश्रा, आशितोष तिवारी, शुभम सिग्रीवाल और दुर्गेश ने लिखे हैं। संपादन कोमल वर्मा ने किया है। एक्शन निर्देशन प्रदीप खड़के और दिनेश यादव ने किया है। नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी, दिलीप मिस्त्री, मनोज गुप्ता और महेश आचार्य ने किया है। फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर बादशाह खान हैं और पोस्ट प्रोडक्शन का काम 3 स्टूडियो ने किया है। ‘मटिये में सोना बा’ गाने के म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।

रितेश पांडे की आवाज में सजा गाना दर्शकों को आ रहा पसंद, सपना चौहान ने चलाया अदाओं का जादू, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड ने रिलीज किया भोजपुरी गाना ‘मटिये में सोना बा’

  • Related Posts

    वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का नया सांग ‘नया ला द ओढ़निया’

    भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और अदाओं से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री माही श्रीवास्तव एक बार फिर नए अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका…

    यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में अनूप जलोटा और रीना मेहता का राम भजन ‘भजले राम’

    मुंबई : संगीत जगत के जाने-माने भजन सम्राट अनूप जलोटा और गायिका रीना मेहता का नया राम भजन ‘भजले राम’ इन दिनों यूट्यूब पर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।…

    You Missed

    प्रेम सिंह और मणि भट्टाचार्य की भोजपुरी फिल्म ‘रक्षा करिहा कुलदेवी माई’ फोक म्यूजिक इंडिया पर रिलीज

    • By admin
    • November 19, 2026
    • 19 views
    प्रेम सिंह और मणि भट्टाचार्य की भोजपुरी फिल्म ‘रक्षा करिहा कुलदेवी माई’ फोक म्यूजिक इंडिया पर रिलीज

    रितेश पांडे, सपना चौहान की फ़िल्म आसरा का गाना ‘मटिये में सोना बा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड ने किया रिलीज

    • By admin
    • November 19, 2026
    • 22 views
    रितेश पांडे, सपना चौहान की फ़िल्म आसरा का गाना ‘मटिये में सोना बा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड ने किया रिलीज

    वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का नया सांग ‘नया ला द ओढ़निया’

    • By admin
    • November 19, 2026
    • 20 views
    वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का नया सांग ‘नया ला द ओढ़निया’

    यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में अनूप जलोटा और रीना मेहता का राम भजन ‘भजले राम’

    • By admin
    • November 18, 2026
    • 23 views
    यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में अनूप जलोटा और रीना मेहता का राम भजन ‘भजले राम’

    “ECHOES OF EARTH” An Exhibition Of Watercolour Paintings By Rajendra Chauhan In The Bombay Art Society

    • By admin
    • November 17, 2026
    • 23 views
    “ECHOES OF EARTH” An Exhibition Of Watercolour Paintings By Rajendra Chauhan In The Bombay Art Society

    लास्ट माइल वेलफेयर फाउंडेशन संस्थापक एवं अध्यक्ष: इलियास मुनव्वर MATUNGA LIGHTS UP – मातुंगा लाइट्स अप

    • By admin
    • November 16, 2026
    • 23 views
    लास्ट माइल वेलफेयर फाउंडेशन संस्थापक एवं अध्यक्ष: इलियास मुनव्वर MATUNGA LIGHTS UP – मातुंगा लाइट्स अप