Singer Neeraj Tiwari brings smile on the face of Handicap children

गायक नीरज तिवारी लाए दिव्यांग बच्चों के चेहरे पे मुस्कान

गरीब बच्चो को कुछ कर गुजरने का हौसला बख्शा नीरज तिवारी ने

नीरज तिवारी को लोग बेसिकली गायक के रूप में जानते हैं, मगर वह अभिनय भी करते हैं और उनका दिल एक कलाकार का दिल है जिसमें जज्बात भरे हुए हैं। दूसरों का दर्द उन्हें अपना दर्द महसूस होता है और जरूरतमंदो को हंसाना और गरीबों के चेहरे पे खुशी लाना वह अपनी ज़िंदगी का मकसद मानते हैं।

फतेहपुर के गायक और कलाकार नीरज तिवारी वैसे रहते तो मायानगरी मुंबई में हैं मगर वह होली और दिवाली अपने शहर और जिले में ही मनाते है। दीपों के पर्व दीवाली के अवसर पर वह फतेहपुर गए थे और उन्होंने वहां निहाल जी के द्वारा एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप में पढ़ रहे दिव्यांग मूक बधिर नेत्री बच्चों को टिफिन बॉक्स लड्डू समोसा और दिवाली का तोहफा दिया। इससे उन बच्चो के चेहरे पे मुस्कान खिल गई लेकिन नीरज तिवारी के लिए भी यह कार्य अपने दिल को एक इत्मीनान पहुंचाने वाला काम था। उन्होंने यहां सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने ऐसे बच्चो की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप तमाम बच्चे अपने आप में स्पेशल हो। दुनिया का हर बच्चा या हर व्यक्ति खास होता है, उसके पास अवश्य ही कुछ ऐसा हुनर ऐसी प्रतिभा होती है जो उसे दूसरों से अलग बनाती है। इसलिए कभी अपनी एक खामी को अपनी शख्सियत की कमजोरी ना समझें बल्कि उसे ही अपनी प्रेरणा बनाकर जीवन और दुनिया में आगे बढ़ने का संकल्प लें तो कुछ भी असम्भव नहीं है। दुनिया भर में बहुत सी ऐसी मिसालें मिल जाएंगी जिन लोगों ने अपने अंदर मौजूद कुछ शारीरिक खामियों के बावजूद कुछ बड़ा कारनामा अंजाम दिया है।

हम नीरज तिवारी की इस सकारात्मक सोच को सलाम करते हैं, जिनसे बहुत से लोग प्रेरणा ले सकते हैं।

Related Posts

गायिका शोनाली मिश्रा की लाइफ स्टोरी: कानपुर से बॉलीवुड तक का उनका सफ़र है इंस्पायरिंग

मुम्बई. गायिका शोनाली मिश्रा के जीवन के संघर्ष और बॉलीवुड तक के सफ़र की कहानी कई नई प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक हो सकती है. उत्तर प्रदेश के कानपुर की निवासी…

Yash Wadali’s Sufi Sensation Returns To India After A Sold-Out US Tour

International Sufi Star Set to Perform in Mumbai, Delhi, and Chandigarh This November Mumbai, India –* Yash Wadali, the internationally acclaimed Sufi maestro, is bringing his electrifying and soul-stirring performances…

You Missed

संजय पांडेय और धीरू यादव की भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी प्यारो एंटरटेनमेंट पर हुई रिलीज

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 0 views
संजय पांडेय और धीरू यादव  की भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी प्यारो एंटरटेनमेंट पर हुई रिलीज

Ecoswitch Expands As An AI-Enabled Solar & Clean Energy Company In India

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 0 views
Ecoswitch Expands As An AI-Enabled Solar & Clean Energy Company In India

Sunil Pal, Dilip Sen, Ali Khan, Ketan Karade, Ramesh Goyal, Writer Deepak Desai, And Restaurant Owner Mohammad Bhai Honored At The KCF ‘Bollywood Legends Film Festival 2026’ Organized By Dr. Krishna Chouhan

  • By admin
  • August 16, 2026
  • 14 views

अभिनेत्री मोनालिसा बागल, अभिषेक जावीर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धड़पड़’ में निभाएंगी नई भूमिका

  • By admin
  • August 16, 2026
  • 16 views
अभिनेत्री मोनालिसा बागल, अभिषेक जावीर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धड़पड़’ में निभाएंगी नई भूमिका

अंजना सिंह, विष्णु मौर्य, साहिल सिद्दीकी, पल्लवी सिंह व्यस्त हैं लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की भोजपुरी फिल्म ‘घर के रौनक’ की शूटिंग में

  • By admin
  • August 16, 2026
  • 17 views
अंजना सिंह, विष्णु मौर्य, साहिल सिद्दीकी, पल्लवी सिंह व्यस्त हैं लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की भोजपुरी फिल्म ‘घर के रौनक’ की शूटिंग में

सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की भोजपुरी फिल्म ‘सइयां मगन ससुरारी में’ की शूटिंग महराजगंज, भदोही में शुरू

  • By admin
  • August 15, 2026
  • 16 views
सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की भोजपुरी फिल्म ‘सइयां मगन ससुरारी में’ की शूटिंग महराजगंज, भदोही में शुरू