Bollywood Singer Altamash Faridi’s New Music Video Galat Fehmi’s Poster Out Song Is Coming Soon

बॉलीवुड सिंगर अल्तमश फरीदी के नए म्यूज़िक वीडियो “गलतफहमी” का पोस्टर हुआ रिलीज, जल्द आएगा गाना

प्यार मोहब्बत में अक्सर “गलतफहमी” पैदा हो जाती है और उससे रिलेशनशिप पर असर पड़ता है। इसी कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है शुजय रिकार्ड्स का नया म्यूज़िक वीडियो “गलतफहमी”। दीपक जोशी, आकृति अग्रवाल और यशपाल सिंह के अभिनय से सजे इस शानदार म्यूज़िक वीडियो का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है जिसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। यह गाना जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

आपको बता दें कि इस वीडियो में फीचर कर रहे दीपक जोशी के इंस्टाग्राम पर 24 लाख फॉलोवर्स हैं और उनके हर वीडियो के व्यूज मिलियंस में जाते हैं।

वहीं यशपाल सिंह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं।

इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अल्तमश फरीदी ने गाया है। उन्होंने हिंदी फिल्मों में बहुत अच्छे अच्छे गाने गाए हैं जैसे आयुष्मान खुराना स्टारर फ़िल्म “ड्रीम गर्ल” में अल्तमश फरीदी ने “एक मुलाकात” गीत गाया था। रणदीप हुड्डा और काजल अग्रवाल स्टारर फ़िल्म “दो लफ़्ज़ों की कहानी” में “जीना मरना” सांग गाया जो सुपर हिट रहा।

म्यूज़िक वीडियो “गलतफहमी” के कोरियोग्राफर छोटु लोहार हैं जो “डांस इंडिया डांस” और फ़िल्म “एबीसीडी” की वजह से मशहूर हैं। गलतफहमी के निर्माता शुभम सिंह और वीडियो डायरेक्टर जागेश सिंह हैं। इसके गीतकार और संगीतकार योद्धा सिंह हैं। मिक्स मास्टर और अरेंजर गोलू गगन, डीओपी परवेज पठान और डिजिटल  हेड विक्की यादव हैं।

गाने का पोस्टर भी वीडियो की कहानी कहता है। जिसमें दीपक जोशी और यशपाल सिंह आकृति अग्रवाल को हैरत से देख रहे हैं, आकृति भी कन्फ्यूज है कि गलतफहमी किससे हुई है। पूरी स्टोरी जानने के लिए आपको इसका वीडियो सांग देखना होगा जो शुजय रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर जल्द रिलीज किया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/CTgqnowt-F1/?utm_medium=copy_link

Related Posts

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टी भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने पार किया 10 मिलियन व्यूज का आंकड़ा

करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा दिया है। जी हाँ! भोजपुरी संगीत जगत में अपनी अदाकारी का…

एयर वाइस मार्शल से म्यूज़िक प्रोड्यूसर बने संदीप रावत, नीलू रावत और अमित मिश्रा का ‘असर ये तेरा’ जीत रहा दिल

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना से एयर वाइस मार्शल के पद से सेवानिवृत्त हुए संदीप रावत ने रिटायरमेंट के बाद अपने संगीत प्रेम को नया आयाम देते हुए नीलू म्यूज़िक…

You Missed

Dr. Basant Goel To Grace Asia Excellence & Leadership Awards 2026 As Distinguished Guest Celebrating Excellence. Inspiring Leadership

  • By admin
  • July 25, 2026
  • 12 views
Dr. Basant Goel To Grace Asia Excellence & Leadership Awards 2026 As Distinguished Guest Celebrating Excellence. Inspiring Leadership

महाराष्ट्राच्या वीज वितरण व्यवस्थेवर वाढता ताण : तातडीने उपाययोजनांची गरज

  • By admin
  • July 23, 2026
  • 24 views
महाराष्ट्राच्या वीज वितरण व्यवस्थेवर वाढता ताण : तातडीने उपाययोजनांची गरज

Fashion Designer Aisha Shetty’s YASHNA COLLECTION Completes Two Years, A Beautiful Blend Of Traditional Style And Modern Fashion

  • By admin
  • July 22, 2026
  • 25 views
Fashion Designer Aisha Shetty’s YASHNA COLLECTION Completes Two Years, A Beautiful Blend Of Traditional Style And Modern Fashion

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टी भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने पार किया 10 मिलियन व्यूज का आंकड़ा

  • By admin
  • July 21, 2026
  • 29 views
एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टी भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने पार किया 10 मिलियन व्यूज का आंकड़ा

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का नया धमाकेदार गाना जल्द, दुबई की खूबसूरत लोकेशन्स पर हो रही है शूटिंग

  • By admin
  • July 20, 2026
  • 27 views
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का नया धमाकेदार गाना जल्द, दुबई की खूबसूरत लोकेशन्स पर हो रही है शूटिंग

फिल्म जगत के प्रख्यात अशफ़ाक खोपेकर को मिला महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन के हाथों ‘बेस्ट बॉलीवुड एक्टिविस्ट’ का प्रतिष्ठित सम्मान

  • By admin
  • July 19, 2026
  • 33 views
फिल्म जगत के प्रख्यात अशफ़ाक खोपेकर को मिला महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन के हाथों ‘बेस्ट बॉलीवुड एक्टिविस्ट’ का प्रतिष्ठित सम्मान