Rasha Kirmani – Mandeep Starrer Music Video Pyaar Hai Mera Launched In Presence Of Aarti Nagpal – Dilip Sen – Sunil Pal

राशा किरमानी, मनदीप स्टारर म्यूज़िक वीडियो “प्यार है मेरा” आरती नागपाल, दिलीप सेन, सुनील पाल की उपस्थिति में हुआ लांच

माहरस स्टूडियो प्रस्तुत रोमांटिक सांग “प्यार है मेरा” ज़ी म्यूज़िक कंपनी से हुआ रिलीज. मुम्बई के सिन सिटी में आयोजित एक शानदार प्रोग्राम में माहरस स्टूडियो की ओनर राशा किरमानी और महेंद्र भार्गव का म्यूज़िक वीडियो “प्यार है मेरा” लांच किया गया। यह रोमांटिक गाना ज़ी म्यूज़िक कंपनी द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज किया गया है, जिसे काफी बेहतर रेस्पॉन्स मिल रहा है। इस ग्रैंड पार्टी में कई फिल्मी हस्तियां स्पेशल गेस्ट के रूप में हाज़िर थीं जिनमें मशहूर अभिनेत्री आरती नागपाल, संगीतकार दिलीप सेन, कामेडियन सुनील पाल, श्रेयल शेट्टी (कन्नड़ फ़िल्म एक्टर), श्रुतिका चोगले (सुपर मॉडल), के रवी (पत्रकार),संगीतकार जावेद, मोहसिन के जावेद, गीतकार दानिश साबरी के नाम उल्लेखनीय हैं।

इस म्यूज़िक वीडियो में राशा किरमानी, मनदीप मणि और प्रियंकित जयस्वाल ने अभिनय किया है। गाने को  प्रियंकित जयस्वाल और लवलीन कौर ने गाया है। इसके संगीतकार शुभम बाली, गीतकार शुभम बाली व प्रियंकित जयस्वाल हैं।

इसके प्रोड्यूसर महेंद्र भार्गव, डायरेक्टर और डीओपी प्रवीण बिश्नोई हैं।

मीडिया की भारी मौजूदगी में यहां सिंगर प्रियंकित जयस्वाल ने स्टेज पर गाया तो हॉल तालियों से गूंज उठा। यहां “प्यार है मेरा” लिखा हुआ एक शानदार केक कट किया गया। इस मौके पर दिलीप सेन ने गाना गाया।

इस म्यूज़िक वीडियो में फीमेल लीड का रोल प्ले करने वाली ऎक्ट्रेस राशा किरमानी ने बताया कि सबसे पहले मुझे इस सांग का आइडिया आया था। आज लोगों के दिल काफी टूटते है, मुझे अपने नेक्स्ट अल्बम में इसी बात को प्रेजेंट करना था। फिर जब यह गाना कम्पोज़ हुआ तो मनदीप को भी गाना पसन्द आया और फिर डायरेक्टर प्रवीण को भी अच्छा लगा। लॉक डाउन के दौरान इस गाने का शूट हुआ, थोड़ी दिक्कत हुई, मगर हमने इसे कम्प्लीट किया।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मनदीप ने बताया कि राशा किरमानी ने इस वीडियो में गजब की अदाकारी की है। उन से मैंने बहुत कुछ सीखा है। प्रवीण बिश्नोई ने इस वीडियो का बेहतरीन डायरेक्शन किया है। यही वजह है कि गाना यूथ को काफी पसंद आ रहा है।

वीडियो डायरेक्टर प्रवीण बिश्नोई ने कहा कि जब हमने इसकी शूटिंग प्लान की तो लॉक डाउन था, लेकिन हमने इसे पोस्टपोंड नहीं किया और इसे दिल्ली में शूट किया।

राशा किरमानी ने कहा कि यह गीत एक स्टोरी और एक कॉन्सेप्ट के साथ फ़िल्माया गया है। काफी दर्द भरा सांग है जिसमे काफी इमोशंस हैं, चेहरे के एक्सप्रेशन से काफी कुछ एक्ट करना था, जो डायरेक्टर के साथ सही तालमेल होने की वजह से हो पाया। हमारा अगला कदम यह है कि हम फ़िल्म की प्लानिंग कर रहे हैं।

राशा किरमानी ने आगे बताया कि मेरे मन मे शुरू से ज़ी म्यूज़िक का नाम था। जी म्यूज़िक कंपनी ने हमें काफी सपोर्ट किया। शुभम ने इसे बहुत अच्छा कम्पोज़ किया है। दिल से ये गाना बनाया गया है और यही वजह है कि यह गाना लोगों के दिलों को छू रहा है।

आरती नागपाल, दिलीप सेन, सुनील पाल, जावेद (मोहसिन) और दानिश साबरी ने राशा किरमानी के इस सांग की काफी तारीफ की।

   

इस म्यूज़िक वीडियो के लिए पीआर की जिम्मेदारी मुंडे मीडिया ने बखूबी निभाई।

….. छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई

https://youtu.be/_1jsbuyKYwI

https://youtu.be/I4GwEp0gYc0

https://youtu.be/HeG-0N0gXG4

Related Posts

नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

Mumbai, 10 October 2026 लोकप्रिय गायिका सेतु सिंह का नया भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’ नवरात्रि से पहले आज उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल सेतु सिंह ऑफिशियल म्यूज़िक…

एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

शारदीय नवरात्रि के पावन उत्सव से पहले पूरे देश और खासकर भोजपुरी क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनने लगा है। लोग बाग देवी माता की मूर्ति बनाने और भव्य पंडाल…

You Missed

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 16 views
हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 15 views
निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व  मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

  • By admin
  • October 10, 2026
  • 22 views
नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 22 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 25 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 22 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’