दानिश अल्फ़ाज़ – मुस्कान शर्मा की हिट जोड़ी का लेटेस्ट सांग “रफ्ता रफ्ता” रिलीज होते ही आया ट्रेंडिंग में

देसी जंक्शन द्वारा रिलीज सांग लांच पर एमएलए डॉ भारती लव्हेकर रहीं चीफ गेस्ट, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी बधाई देने पहुंचे

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दानिश अल्फ़ाज़ और मुस्कान शर्मा की जोड़ी हिट मानी जाती है। दोनों ने कई वायरल गाने साथ किए हैं और अब इनका लेटेस्ट सांग “रफ्ता रफ्ता” रिलीज होते ही ट्रेंडिंग सांग बन गया है। जी हां देसी जंक्शन के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर इस दर्द भरे सांग को रिलीज किया गया है जिसे लाखों व्यूज मिल रहे हैं और यूटयूब पर यह गाना ट्रेंड भी कर रहा है।

मुम्बई के सिनसिटी में आयोजित एक शानदार समारोह में दानिश अल्फ़ाज़ और मुस्कान शर्मा का ब्लॉकबस्टर गीत रफ्ता रफ्ता लांच किया गया तो यहां दानिश और मुस्कान के ढेर सारे दोस्त, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उपस्थित थे। सभी ने दोनों सितारों को इतने खूबसूरत और इमोशनल गाने के लिए मुबारकबाद दी और गाना खूब सराहा।

इस म्यूज़िक लांच के इवेंट पर अंधेरी वर्सोवा की एमएलए डॉ भारती लव्हेकर और कॉर्पोरेटर योगिराज खास मेहमान थे। भारती लव्हेकर ने कहा कि यह बहुत ही अच्छा गाना है। शूट बेहतरीन हुआ है, अच्छा लिखा है। मुझे यह जानकर हैरत हुई कि दानिश मल्टीटैलेंटेड हैं उन्होंने न सिर्फ इसे लिखा है,कम्पोज़ किया है बल्कि गाया भी है और एक्टिंग भी की है।

फ़िल्म उड़ता पंजाब के को प्रोड्यूसर रहे ललित जी यहां गेस्ट के रूप में मौजूद रहे। उन्होने कहा कि यह दानिश अल्फ़ाज़ और मुस्कान शर्मा का बेहतरीन गाना है। हम सब की दुआएं इनके साथ हैं। अब चंडीगढ़ के लोग भी इनके गाने बना रहे हैं।

दानिश अल्फ़ाज़ इस गाने के लॉन्च के अवसर पर इमोशनल हो गए। दानिश ने कहा कि यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है यूँ कहें कि यह मेरे दिल की आवाज है। यह गाना यूथ को कनेक्ट करेगा,क्योंकि यह ब्रेकअप की सिचुएशन पर बेस्ड है।

मुस्कान शर्मा ने कहा कि दानिश अल्फ़ाज़ ने एकबार कहा था कि जब वह दुखी होते हैं तो अच्छा लिखते हैं। फिर एकबार मैंने उनसे कहा कि तुम अपसेट हो, लिखो गाना और इस तरह उन्होंने रफ्ता रफ्ता लिखकर भेजा और मैं सुनकर रो दी थी। मुझे लगता है कि यह गाना सभी को कहीं न कहीं कनेक्ट करेगा। इसकी शूटिंग हमने शिमला की हसीन वादियों में की है।

गाने के बोल बेहद प्यारे हैं जो इस तरह हैं “तेरे जिस्म से किसी और की खुशबू आने लगी है, तेरी आंखें उसका नाम बतलाने लगी हैं, तू रफ्ता रफ्ता मुझसे दूर जाने लगी है।”

देसी जंक्शन के गौरव भाटिया ने कहा कि यह बेहद प्यारा सांग है जिसे कमाल का रेस्पॉन्स मिल रहा है। हम पंजाबी म्यूज़िक वीडियो में अच्छा करने के बाद अब हिंदी सांग लेकर आ रहे हैं।

दीक्षित साहनी ने बताया कि देसी जंक्शन में अब हिंदी के भी जबरदस्त गाने आएंगे और इसकी शुरुआत रफ्ता रफ्ता हो रही है।

यहां मौजूद गेस्ट्स में महमूद अली, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मुस्कान की मां भी मौजूद थीं। देसी जंक्शन और जस्सी लोहका प्रस्तुत रफ्ता रफ्ता गाने के सिंगर, गीतकार और कम्पोज़र दानिश अल्फ़ाज़, म्यूज़िक डायरेक्टर बिग संधू, डायरेक्टर गैरी भुल्लर, प्रोजेक्ट डिज़ाइनर गौरव भाटिया, दीक्षित साहनी हैं।

    

दानिश अल्फ़ाज़, मुस्कान शर्मा की हिट जोड़ी का लेटेस्ट सांग “रफ्ता रफ्ता” रिलीज होते ही आया ट्रेंडिंग में

Related Posts

नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

Mumbai, 10 October 2026 लोकप्रिय गायिका सेतु सिंह का नया भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’ नवरात्रि से पहले आज उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल सेतु सिंह ऑफिशियल म्यूज़िक…

एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

शारदीय नवरात्रि के पावन उत्सव से पहले पूरे देश और खासकर भोजपुरी क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनने लगा है। लोग बाग देवी माता की मूर्ति बनाने और भव्य पंडाल…

You Missed

A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 17 views
A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 20 views
नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 19 views
Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 13 views
भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 18 views
हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 17 views
निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व  मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !