अशर अनीस खान का म्यूज़िकल वीडियो “कैसेट” हुआ लांच, सलमान शेख, शिवांगी राय की हार्ट टचिंग लव स्टोरी

अशर अनीस खान का म्यूज़िकल वीडियो “कैसेट” हुआ लांच, सलमान शेख, शिवांगी राय की हार्ट टचिंग लव स्टोरी

अशर अनीस खान का म्यूज़िकल वीडियो “कैसेट” मुम्बई के रेड बल्ब प्रीव्यू थिएटर में शानदार ढंग से लांच किया गया। मशहूर एक्टर मॉडल सलमान शेख और डेब्यू ऎक्ट्रेस शिवांगी राय की जोड़ी पर रोमांटिक अंदाज़ में इसे फिल्माया गया है। इसके म्यूज़िक कम्पोज़र और गीतकार अशर अनीस खान है। नए म्यूजिक वीडियो कैसेट का निर्माण अशर अनीस खान ने ‘सिफ़र प्रोडक्शन’ के बैनर तले किया है। इस वीडियो को हंगामा आर्टिस्ट अलाउड ने रिलीज किया है। इसके वीडियो डायरेक्टर दीपांशु सैनी और सिंगर शाहिद माल्या हैं। बिल्कुल फिल्मी सांग की तरह शूट किए गए गीत को यहां आए मेहमानों और मौजूद तमाम लोगों ने खूब पसन्द किया।यहां आए सेलेब्रिटी गेस्ट्स में ऎक्ट्रेस श्वेता खंडूरी, जसवीर कौर, वंदना लालवानी वर्मा मौजूद थीं। सभी ने इस गाने की तारीफ की और सलमान शेख की परफॉर्मेंस अमेज़िंग बताई।

अशर अनीस खान ने कहा कि इस गीत को एक कांसेप्ट और एक स्टोरी की तरह पेश किया गया है। मैं दर्शकों से अपील करुंगा कि इस तरह के ओरिजनल गीतों को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें और अच्छे कंटेंट को आगे आने दें। सिंगर शाहिद माल्या ने कहा कि वास्तव में यह बहुत ही अच्छा गाना है। अशर अनीस खान ने बेहतरीन सांग क्रिएट किया है। वीडियो बेहतरीन शूट किया गया है। डिजिटल दौर में यह कैसेट आया है, जो दिलों को छू जाने वाला है।

सलमान शेख ने कहा कि अशर मेरे बेहतरीन दोस्त हैं। डायरेक्टर दीपांशु  सैनी के साथ मेरा यह दूसरा सांग है। इनके साथ जब जब काम करता हूँ, स्क्रीन पर बेहतर नजर आता हूँ। शाहिद माल्या का मैं फैन हुं। मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि शाहिद के गाने पर मैंने एक्ट किया। शिवांगी काम के प्रति बेहद ईमानदार हैं। पहली बार काम किया लेकिन बहुत अद्भुत है।

ऎक्ट्रेस शिवांगी राय ने कहा कि मैं इंजीनियर हू और वह क्षेत्र छोड़कर फिल्मी दुनिया मे आई हूं। अशर, डायरेक्टर और सलमान शेख का शुक्रिया। इसमे मेरे कई शेड्स हैं। गुस्सा, दुख, इंटिमेट सीन सब कुछ है। मेरे लिए यह चैलेंजिंग था मगर पूरी टीम बेहद सपोर्टिव थी। निर्देशक दीपांशु सैनी में कहा कि यह गीत किसी फिल्म के सांग की तरह लग रहा है। अशर एक ऐसे प्रोड्यूसर हैं जो डायरेक्टर के काम मे इंटरफेयर नही करते। सलमान और शिवांगी के साथ काम करने का एक्सपीरिएंस बेहतरीन रहा।

इस गीत कैसेट को डीओपी इकबाल अंसारी ने कमाल का शूट किया। एडिटर हिमांशु तिवारी ने इसको बेहतरीन ढंग से एडिट किया है। इसके डिस्ट्रिब्यूशन पार्टनर परिवर्तन पिक्चर्स हैं और इनकी तरफ से यहां प्रशांत, मानवी दुग्गल भी मौजूद थे।

         

यहां म्यूज़िक डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर हंगामा आर्टिस्ट अलाउड की टीम भी मौजूद थी।

Related Posts

एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

शारदीय नवरात्रि के पावन उत्सव से पहले पूरे देश और खासकर भोजपुरी क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनने लगा है। लोग बाग देवी माता की मूर्ति बनाने और भव्य पंडाल…

“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

A New Romantic Musical Chapter Begins ❤️ The wait is almost over! “Naam Se Tere Yara Hum Jaane Jayenge” has officially been approved by TuneCore and has been delivered to…

You Missed

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 15 views
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 16 views
राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 13 views
ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 26 views
राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 20 views
Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 24 views
Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai