Bhojpuri Film – Karab Bihha Kachheri Mein – Gorgeous Muhurat Held In Mumbai

भोजपुरी फिल्‍म ‘करब बियाह कचहरी में’ का भव्‍य मुहूर्त मुंबई में संपन्‍न

धरमशीला प्रोडक्‍शंस प्रस्‍तुत भोजपुरी फिल्‍म ‘करब बियाह कचहरी में’ का कांग्रेस पार्टी के नेता जयकांत शुक्ल ने क्लैप बोर्ड दिखाकर फिल्म का मुहूर्त किया प्‍लेटिनम स्‍टूडियो, गोरेगांव में मुंबई में ! हंगामा मीडिया द्वारा आयोजित इस मुहूर्त कार्यक्रम में फिल्‍म के लेखक और डायरेक्‍टर ब्रज भूषण, प्रोड्यूसर योगेश तिवारी, फिल्‍म के स्‍टार कास्‍ट व अन्‍य कई फिल्‍मी सितारे मौजूद रहे। इस दौरान सबों ने फिल्‍म के सफलता की कामना की।

वहीं, मुहूर्त के दौरान लेखक और डायरेक्‍टर ब्रज भूषण ने बताया कि ‘करब बियाह कचहरी में’ एक अलग मिजाज की फिल्‍म है, जो लोगों को काफी पसंद भी आने वाली है। मैंने खुद इस फिल्‍म की कहानी लिखी है, तो फिल्‍म के बारे में इतना तो कह ही सकता हूं कि यह फिल्‍म मनोरंजन का पूरा पैकेज है। लव, कॉमेडी व एक्‍शन तो होगा ही, साथ ही इसके संगीत में भी लोगों को नयापन मिलेगा। जल्‍द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी।

  

फिल्‍म के बारे में प्रोड्यूसर योगेश तिवारी का कहना है कि आज कल भोजपुरी सिनेमा बदलाव के राह पर है, जहां अब एक से एक बेहतरीन पटकथा वाली फिल्‍में बनने लगी हैं। फिल्‍में तो पहले भी बनती थी, मगर इन दिनों जो इनोवेशन भोजपुरी सिनेमा में देखने को मिल रहा है, वो बीच के दौर में नहीं था। इसी कड़ी में फिल्‍म ‘करब बियाह कचहरी में’ भी है, जिसमें न्‍यू आइडिया और रचनात्‍मकता का समागम देखने को मिलेगा।

उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म ‘करब बियाह कचहरी में’ में आदित्‍य मोहन दुबे, श्‍वेता ओझा, योगेश तिवारी, छाया सिंह, रवि कामत, अंशु द्विवेदी, रूपा सिंह और दिलीप सिंह मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्‍म के को-प्रोड्यूसर सुनील दुबे, एग्‍जक्‍यूटिव प्रोड्यूसर हरीश पंडित हैं और फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। संगीत एस कुमार ने दिया है। फिल्‍म के बारे में अभिनेता आदित्‍य मोहन दुबे ने कहा कि इस फिल्म में दर्शकों को मेरा अलग ही अंदाज़ देखने को मिलेगा। अब तक दर्शकों ने मुझे स्टाइलिश अंदाज़ में देखा है। इस फिल्म में मैं गांव का देशी छोरा हूं, जो पेशे से कुम्हार है और साथ साथ कॉलेज भी जता है। प्यार भी करता है और जब एक छोटे ओहदे का आदमी प्यार करता है तो क्या क्या अर्चने आती हैं। ये इस फिल्म मे ब्रज सर दिखाने वाले है। फ़िर क्‍लाइमेक्‍स में मुझे कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाना पड़ता है और ऐलान करता है हम अब ‘करब बियाह कचहरी मे’।—————–SANJAY BHUSHAN PATIYALA

Related Posts

यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्ट्रेस यामिनी सिंह शादी के बाद पहली बार प्रोड्यूसर विद्या मौर्य की निर्माणाधीन 11 भोजपुरी फिल्मों में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की…

Shantanu Maheshwari–Rinku Rajguru Starrer ‘Sahiya’ Still Awaits CBFC Certificate After Preview

Is the film’s Naxal-affected backdrop overshadowing what is essentially a love story? Mumbai: Shantanu Maheshwari and Rinku Rajguru starrer Sahiya, directed by Sanjay Sharma, continues to await its CBFC certificate…

You Missed

Renez New Launch LUMINOUS Tint Moisturizer / Sıblıngs Sana Aziz Khan M Kabeer Khan Renez

  • By admin
  • September 7, 2026
  • 12 views
Renez New Launch  LUMINOUS Tint Moisturizer / Sıblıngs Sana Aziz Khan M Kabeer Khan Renez

SUNNY SINGH – A Touch Of Mukesh – A Voice That Brings Timeless Melodies Back To Life

  • By admin
  • September 7, 2026
  • 13 views
SUNNY SINGH – A Touch Of Mukesh – A Voice That Brings Timeless Melodies Back To Life

“SHIVOHUM 2.0: THE UNIFICATION” Art Exhibition By Renowned Artist Dr. Amitabh Shrivastav In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 5, 2026
  • 20 views
“SHIVOHUM 2.0: THE UNIFICATION” Art Exhibition By Renowned Artist Dr. Amitabh Shrivastav In Jehangir Art Gallery

“FOUR VISIONS – ONE EXHIBITION” Art Exhibition By 4 Renowned Artists In Nehru Centre Art Gallery

  • By admin
  • September 4, 2026
  • 18 views

“PRAVAH” Solo Show Of Paintings By Anjali Prabhakar In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 4, 2026
  • 20 views
“PRAVAH” Solo Show Of Paintings By Anjali Prabhakar In Jehangir Art Gallery

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

  • By admin
  • September 3, 2026
  • 21 views
लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में