Versatile Singer Kalpana Patwari To Sing At Paddy Field Mahotsav At Goregaon

पैड़ी फील्ड महोत्सव में भोजपुरिया बयार बहायेगी कल्पना

देश के अलग अलग भाषाओं की  सुर स्वर साधिकाओं के कला प्रदर्शन का अद्भुत मंच “पैडी फील्ड्स” में भोजपुरी की स्वर कोकिला कल्पना भोजपुरिया बयार बहाने की तैयारी में है । संगीत का यह महाकुंभ आगामी 8 और 9 अक्टूबर को गोरेगाव के नेस्को में आयोजित किया जा रहा है । भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले स्वर्गीय भिखारी ठाकुर के गानो के संग्रह को लिगेसी ऑफ भिखारी ठाकुर जैसे एलबम में समाहित कर उनकी कृति को दुनिया के कोने कोने में पहुचाने वाली और एम टीवी के कोक स्टूडियो में भोजपुरी फोक से संगीत जगत को चकाचौंध करने वाली कल्पना शुभा मुद्गल, सोना महापात्रा, नूरा सिस्टर्स (पंजाबी सूफी), तिपरिति (ब्लूज), सोनम कालरा, सुनीता भुईयां(वायलिन)

के साथ इस महोत्सव का हिस्सा होंगी ।  पैडी फील्ड्स यानि धान के खेत इस बात का द्योतक है कि यह सांगितिक कार्यक्रम अपनी आंचलिक कलाधर्मिता से संपृक्त है। ज़मीन से जुड़ी इस प्रस्तुति में सभी प्रतिभागी अपने क्षेत्र विशेष के लोक शास्त्रीय गायन – वादन प्रस्तुत करेंगी। इसका विशेष आकर्षण है “फोक विद फ्यूजन” अर्थात् लोक गायन में आधुनिक व पाश्चात्य संगीत का सुंदर संयोग। क्षेत्रीयता को राष्ट्रीय स्तर पर समायोजित करना भी एक बड़ा उद्देश्य है “पैडी फील्ड्स” का।लेकिन, इस आयोजन का सरप्राइज़ पैक है  कल्पना पटवारी का भोजपुरी गायन।  आज जहाँ अधिकांश लोग भोजपुरी फिल्मों को दूहने में लगे हैं, वहीं असम में जन्मी, पली बढ़ी कल्पना भोजपुरी गीत, संगीत, साहित्य को न सिर्फ समृद्ध करने में जुटी हैं बल्कि उसे एक वैश्विक मंच दिलाने हेतु जी जान से लगी हैं। भोजपुरी की आंचलिक मिठास से जहाँ भोजपुरी के तथाकथित पुरोधा लोग अनभिज्ञ  हैं, कल्पना उसी को पुनर्जीवित करने के लिए प्रयत्नशील हैं। आदि रचनाकार के रूप में कभी कबीर दास जैसे संत कवि जिस बोली भाषा को समृद्ध किया, भिखारी ठाकुर ने महिमामंडित किया, उसकी प्रतिष्ठा वापस दिलाने के निमित कल्पना अपने मिशन पर अटूट आस्था के साथ भिड़ी हुई हैं। “छपरहिया पूर्वी” पर पुरूष लोकगायकों के एकाधिकार को कल्पना ने ही चुनौती दी और पूर्वी को रिकॉर्ड करनेवाली वह पहली गायिका बनी। “ओ रे कहारो..” (बेगम जान), गंदी बात ( आर राजकुमार ) जैसे हिट बॉलीवुड गाने गा चुकी कल्पना  द्वारा इस आयोजन में भोजपुरी के संस्कार गीत गायेंगी। छठ गीत, विछोह गीत, विद्रोह गीत सब रहेगा। भिखारी ठाकुर और संत कबीर की रचनाएं नये फ्यूजन फोक शैली में सुनने को मिलेगा। संगीत विशारदा कल्पना पटवारी भोजपुरी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर कुछ उसी प्रकार स्थापित करने की आकांक्षिणी हैं, जैसा कमाल सितार के लिए पंडित रविशंकर, संतूर के लिए पंडित शिवकुमार शर्मा, सरोद के लिए उस्ताद अमजद अली खान और तबला के लिए ज़ाकिर हुसैन ने किया। इन्हीं विशेषताओं  के कारण ही तीस भाषाओं मेंं गा चुकी पूर्वोत्तर की यह सिद्धहस्त गायिका पूर्वांचल की चहेती बन गयी है।

Related Posts

पढ़ेगी बेटियां, बढ़ेगी बेटियां, लड़ेगी बेटियां, अब नहीं डरेगी बेटियां : पाखी हेगड़े

बिहार प्रदेश की छात्राओं, बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन तथा आत्मविश्वास को नया आयाम देने के उद्देश्य से एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं क्रांतिकारी योजना की रूपरेखा तैयार की गई…

डॉ. वैभव “नायाब” शर्मा ।“ज़ुबान के बादशाह • रूहानी फ़रिश्ता • शब्दों को जादू में बदल देने वाली शख़्सियत”।

पुणे की कानून की गलियों से लेकर बॉलीवुड, उर्दू शायरी और सेलिब्रिटी एंकरिंग की चमकती दुनिया तक—प्रतिभा, सफलता और सम्मान की एक बेमिसाल दास्तान । कुछ शख़्सियतें कमरे में प्रवेश…

You Missed

Dr. Debojeet Lahiri Vasudev — The Musical Visionary Turning Talent Into Legacy !

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 6 views
Dr. Debojeet Lahiri Vasudev — The Musical Visionary Turning Talent Into Legacy !

संजय पांडेय और धीरू यादव की भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी प्यारो एंटरटेनमेंट पर हुई रिलीज

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 10 views
संजय पांडेय और धीरू यादव  की भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी प्यारो एंटरटेनमेंट पर हुई रिलीज

Ecoswitch Expands As An AI-Enabled Solar & Clean Energy Company In India

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 10 views
Ecoswitch Expands As An AI-Enabled Solar & Clean Energy Company In India

Sunil Pal, Dilip Sen, Ali Khan, Ketan Karade, Ramesh Goyal, Writer Deepak Desai, And Restaurant Owner Mohammad Bhai Honored At The KCF ‘Bollywood Legends Film Festival 2026’ Organized By Dr. Krishna Chouhan

  • By admin
  • August 16, 2026
  • 14 views
Sunil Pal, Dilip Sen, Ali Khan, Ketan Karade, Ramesh Goyal, Writer Deepak Desai, And Restaurant Owner Mohammad Bhai Honored At The KCF ‘Bollywood Legends Film Festival 2026’ Organized By Dr. Krishna Chouhan

अभिनेत्री मोनालिसा बागल, अभिषेक जावीर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धड़पड़’ में निभाएंगी नई भूमिका

  • By admin
  • August 16, 2026
  • 18 views
अभिनेत्री मोनालिसा बागल, अभिषेक जावीर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धड़पड़’ में निभाएंगी नई भूमिका

अंजना सिंह, विष्णु मौर्य, साहिल सिद्दीकी, पल्लवी सिंह व्यस्त हैं लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की भोजपुरी फिल्म ‘घर के रौनक’ की शूटिंग में

  • By admin
  • August 16, 2026
  • 17 views
अंजना सिंह, विष्णु मौर्य, साहिल सिद्दीकी, पल्लवी सिंह व्यस्त हैं लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की भोजपुरी फिल्म ‘घर के रौनक’ की शूटिंग में