Bhojpuri Film Berry Suratiya Faboulous Muhurat Held In Mumbai

पारिवारिक मूल्‍यों पर आधारित फिल्‍म ‘बैरी सूरतिया’ का मुहूर्त मुंबई में
सुनील सुमन फिल्‍म्‍स और रंभा इंटरटेंमेंट जल्‍द ही एक संपूर्ण पारिवारिक मूल्‍यों पर आधारित भोजपुरी फिल्‍म ‘बैरी सूरतिया’ लेकर आ रहा है, जिसका भव्‍य मुहूर्त आज वरसोवा स्थित ए बी सांउड स्‍टूडियो में हुआ। मौके पर फिल्‍म की पूरी कास्‍ट और क्रू मौजूद रही। सबों ने फिल्‍म के सक्‍सेस के लिए कामना की। इस दौरान फिल्‍म के लेखक और निर्देशक सुनील कुमार सुमन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘बैरी सूरतिया’ पूरी तर‍ह से कॉमर्सियल पारिवारिक फिल्‍म है, जिसका आज हमने मुहूर्त किया है। इसमें हमने हॉरर टच भी दिया है, जो दर्शकों को पसंद आयेगी। इसकी कहानी मेरे दिल के करीब है। मुझे विश्‍वास है कि यह फिल्‍म लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। जल्‍द ही हम इसकी शूटिंग भी शुरू करेंगे। फिल्‍म में गाने, संवाद और एक्‍शन का बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा।

वहीं, फिल्‍म के निर्माता अजीत कुमार ने कहा कि ‘बैरी सूरतिया’ भोजपुरी सिनेमा को एक स्‍तर प्रदान करेगा। जब मुझे इसकी कहानी बताई गई, तब मैंने झट से इसे बनाने का फैसला कर लिया। मुझे लगता है यह फिल्‍म जब बन कर रिलीज हो जायेगी। भोजपुरी भाषी दर्शकों के अलावा दूसरे अन्‍य दर्शकों को भी एक बार इसे देखना चाहिए। क्‍योंकि इससे भोजपुरी फिल्‍मों के बदलाव का अंदाजा होगा। वे ये नहीं कह पायेंगे कि भोजपुरी सिनेमा डल है। हमारी कोशिश यही है कि हम ‘बैरी सूरतिया’ को हर मामले में उम्‍दा बनायें और जब फिल्‍म पर्दे पर दिखे तो लोगों को लगे कि वे एक बेहतरीन फिल्‍म पर पैसे खर्च कर रहे हैं।

मालूम हो कि फिल्‍म ‘बैरी सूरतिया’ की मुख्‍य भूमिका कुलदीप कुमार, अनुरूपा चक्रवर्ती, कृष्‍ण भट्ट, अमित के सिन्‍हा, राज सिंह और नीलम पांडेय नजर आयेंगे। फिल्‍म के सह निर्माता राजेश कुमार व नवीन पटेल, एग्‍जक्‍यूटिव प्रोड्यूसर कुलदीप राउत, संगीतकार अमन श्‍लोक व चंद्रमा चंद्राही और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

Related Posts

डॉ. वैभव “नायाब” शर्मा ।“ज़ुबान के बादशाह • रूहानी फ़रिश्ता • शब्दों को जादू में बदल देने वाली शख़्सियत”।

पुणे की कानून की गलियों से लेकर बॉलीवुड, उर्दू शायरी और सेलिब्रिटी एंकरिंग की चमकती दुनिया तक—प्रतिभा, सफलता और सम्मान की एक बेमिसाल दास्तान । कुछ शख़्सियतें कमरे में प्रवेश…

राहुल देशपांडे की ‘अभंगवारी’ ने शन्मुखानंद हॉल को भक्तिरस से सराबोर किया

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक राहुल देशपांडे ने शनिवार को मुंबई के प्रतिष्ठित शन्मुखानंद हॉल में अपने बहुचर्चित संगीतमय प्रस्तुति ‘अभंगवारी’ के माध्यम से भक्ति, संगीत और अध्यात्म का अद्भुत…

You Missed

अघोरी गोपाल ने भारत पॉडकास्ट पर खोले तंत्र साधना और वशीकरण के रहस्य

  • By admin
  • August 19, 2026
  • 8 views
अघोरी गोपाल ने भारत पॉडकास्ट पर खोले तंत्र साधना और वशीकरण के रहस्य

आयुर्वेद से असाध्य रोगों का इलाज संभव है – भारत पॉडकास्ट पर बोले डॉ. शेख

  • By admin
  • August 19, 2026
  • 9 views
आयुर्वेद से असाध्य रोगों का इलाज संभव है – भारत पॉडकास्ट पर बोले डॉ. शेख

His Eminence Prof. Dr. Madhu Krishan Graces 80th Independence Day Celebration At Manipal Hospital

  • By admin
  • August 19, 2026
  • 13 views
His Eminence Prof. Dr. Madhu Krishan Graces 80th Independence Day Celebration At Manipal Hospital

Seema Pahwa Makes Her Vertical Debut As ‘Lady Bond007’ In Sajan Agarwal’s Crime Thriller

  • By admin
  • August 18, 2026
  • 13 views
Seema Pahwa Makes Her Vertical Debut As ‘Lady Bond007’ In Sajan Agarwal’s Crime Thriller

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की 11 में से चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

  • By admin
  • August 18, 2026
  • 12 views
लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की 11 में से चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

दुबई में फिल्माया हुआ सिंगर सृष्टि भारती, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव, मो.ताहिर हफीज का भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज

  • By admin
  • August 18, 2026
  • 19 views
दुबई में फिल्माया हुआ सिंगर सृष्टि भारती, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव, मो.ताहिर हफीज का भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज