Uday Bhagat Honoured With The Best PRO Award At 6th Bhojpuri Film Award

उदय भगत को मिला बेस्ट पी आर ओ का अवार्ड

मुम्बई – मुम्बई में सम्पन्न हुए छठे भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में जाने माने फ़िल्म प्रचारक उदय भगत को बेस्ट पी आर ओ के अवार्ड से नवाजा गया । उनके साथ बिहार के रंजन सिन्हा को भी इस अवार्ड से नवाजा गया है । उदय भगत और रंजन सिन्हा की जोड़ी को लगातार तीसरी बार इस अवार्ड से नवाजा गया है । पत्रकारिता से लेखन फिर जनसंपर्क के क्षेत्र में कदम रखने वाले उदय भगत फिलहाल भोजपुरी के कई दिग्गज सितारों के निजी प्रचारक भी हैं जिनमे रवि किशन ,निरहुआ , रितेश पांडे, आम्रपाली दुबे , अंजना सिंह , अक्षरा सिंह , शुभी शर्मा आदि प्रमुख हैं ।

इसी साल कोलकाता में आयोजित स्क्रीन एंड स्टेज सिने अवार्ड में भी उदय भगत व रंजन सिन्हा को बेस्ट पी आर ओ के अवार्ड से सम्मानित किया गया था । मूलतः बिहार के कटिहार निवासी उदय भगत ने भोजपुरी फ़िल्म जगत में प्रचार प्रसार को नई दिशा देने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है । दस साल के जनसंपर्क के कैरियर में लगभग तीन सौ फिल्मों का प्रचार प्रसार कर चुके उदय भगत को भारत सरकार द्वारा आयोजित भोजपुरी फ़िल्म फेस्टिवल में भी केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ के हाथों सम्मानित किया जा चुका है । उदय भगत ने हाल ही में फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा है और जाने माने लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा के साथ रवि किशन अभिनीत एक फ़िल्म छू मंतर के निर्माण की भी घोषणा की है

Related Posts

डायरेक्टर रज़ूल आलम की हिंदी फीचर फिल्म “गरम माहौल” का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च, एहसान खान, नाफे खान मुख्य कलाकार

मुम्बई। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रज़ूल आलम की हिंदी फीचर फिल्म “गर्म माहौल” का पोस्टर और ट्रेलर एहसान खान, गायिका दीपा नारायण झा, नाफे खान, शबबीर शेख सहित सभी कलाकारो…

Tarun Parihar – India’s First Voice Astrologer Bringing Spiritual Solutions To Modern Life

Tarun Parihar – India’s First Voice Astrologer In a world filled with uncertainty, where modern life often distances individuals from inner peace. Tarun Parihar stands as a guiding light of…

You Missed

His Eminence Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured Peace Ambassadors At United Nations Headquarters During Global Peace Seminar

  • By admin
  • July 14, 2026
  • 11 views
His Eminence Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured Peace Ambassadors At United Nations Headquarters During Global Peace Seminar

कलाकारांच्या दिंडीत रिपब्लिकन नेत्या तथा निर्माती संघमित्रा ताई गायकवाड यांचा उत्स्फूर्त सहभाग

  • By admin
  • July 13, 2026
  • 11 views
कलाकारांच्या दिंडीत रिपब्लिकन नेत्या तथा निर्माती संघमित्रा ताई गायकवाड यांचा उत्स्फूर्त सहभाग

आस्था से आगाज: कोलकाता में राजनीतिक पारी से पहले माँ विन्ध्यवासिनी दरबार पहुंचे कुलदीप मैती, मांगा आशीर्वाद

  • By admin
  • July 13, 2026
  • 10 views
आस्था से आगाज: कोलकाता में राजनीतिक पारी से पहले माँ विन्ध्यवासिनी दरबार पहुंचे कुलदीप मैती, मांगा आशीर्वाद

फ़िल्म “अभिमन्यु – एक शोध” की शूटिंग जुलाई के आखिर में शुरू होगी

  • By admin
  • July 11, 2026
  • 18 views
फ़िल्म “अभिमन्यु – एक शोध” की शूटिंग जुलाई के आखिर में शुरू होगी

‘भारत पॉडकास्ट’ बना देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला डिजिटल पॉडकास्ट चैनल

  • By admin
  • July 8, 2026
  • 20 views
‘भारत पॉडकास्ट’ बना देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला डिजिटल पॉडकास्ट चैनल

West Bengal: A New Twist To Speculation About A Change In The Bharatiya Janata Party: Could The BJP Send Kuldip Maity To The Rajya Sabha? Sources

  • By admin
  • July 7, 2026
  • 18 views
West Bengal: A New Twist To Speculation About A Change In The Bharatiya Janata Party: Could The BJP Send Kuldip Maity To The Rajya Sabha? Sources