Priya Priyavanda Enter Bollywood Opposite Tiger Shroff

टाइगर श्रॉफ के अपोजिट बॉलीवुड में धमाकेदार इंट्री को तैयार हैं बंगाली बाला प्रिया प्रियंवदा
कोलकाता की चर्चित फैशन ब्लॉगर, मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया प्रियंवदा अब बंगाल से निकलकर जल्द ही बॉलीवुड में धमाकेदार इंट्री को तैयार हैं। उनकी इंट्री भी बेहद खास होने वाली है, क्योंकि वे बॉलीवुड में ‘बागी’ व ‘बागी 2’ जैसी फिल्में दे चुके टाइगर श्रॉफ के अपोजिट नजर आयेंगी। मालूम हो कि बॉलीवुड में तमाम एक्ट्रेस की चाहत किसी बड़े स्टार के साथ काम करने ही होती है, वहीं प्रिया प्रियंबदा के बुलंद सितारे बुलंद हैं और उन्हें टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिला रहा है। 2019 में रिलीज़ होने वाली इस फिल्म के नाम का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म प्रिया के करियर को एक नया मोड़ दे सकती है।

बता दें कि ‘बागी’ व ‘बागी 2’ जैसी फिल्मों की सफलता के बाद टाइगर श्रॉफ की गिनती अब बॉलीवुड के सफल स्टार्स में की जाती है। जहां देश की तमाम लड़कियां उनकी फिट बॉडी की दीवानी हैं, वहीं लड़के भी उनसे फिटनेस गोल्स हासिल कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ फिलहाल अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ तारा सुतारिया और अनन्या पांडे नज़र आएंगी। इसी क्रम में टाइगर एक और फिल्म कर रहे हैं, जिससे बंगाली बाला प्रिया प्रियंवदा डेब्यू करने वाली हैं।

प्रिया प्रियंवदा मिस उड़ीसा स्टाइलिश टाइटल की विनर रह चुकीं हैं। अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें अपने परिवार व समाज का सपोर्ट हासिल करने में काफी मेहनत लगी। रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाली प्रिया कई नामी ब्रांड्स के साथ शूट कर चुकी हैं। टाइगर श्रॉफ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार प्रिया बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ भी काम करना चाहती हैं। सिर्फ ऋतिक ही नहीं, वे बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ भी स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं।

Related Posts

फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर एक मिलियन के पार, दमदार अदाकारी के साथ दिखे माही श्रीवास्तव और पवन पांडेय

भोजपुरी और हिंदी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर म्यूजिक कंपनी और फिल्म प्रोडक्शन हाउस वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही काफी वायरल हो गया…

THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

एक मोबाइल-फर्स्ट स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म, जो भारतीय लोककथाओं, पौराणिक कथाओं, क्षेत्रीय किंवदंतियों और समकालीन ड्रामा को नई पीढ़ी के दर्शकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखता है। नई दिल्ली, भारत: ऐसे दौर…

You Missed

भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 3 views
भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 1 views
भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 2 views
100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत

From Astrology To Spiritual Healing: Dr. Maahi Agrawal Makes Her Mark In India Book Of World Records

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 2 views
From Astrology To Spiritual Healing: Dr. Maahi Agrawal Makes Her Mark In India Book Of World Records

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का गाना ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ यूट्यूब पर 100 मिलियन के पार, निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी ने रचा इतिहास

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 6 views
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का गाना ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ यूट्यूब पर 100 मिलियन के पार, निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी ने रचा इतिहास

Dr. Krishma Bajaj: A Decade Of Transforming Healthcare Through Dermatology, Aesthetics And Entrepreneurship

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 6 views
Dr. Krishma Bajaj: A Decade Of Transforming Healthcare Through Dermatology, Aesthetics And Entrepreneurship