Actor Krishna Kumar Has Signed Two Films On Basant Panchami

बसंत पंचमी पर कृष्णा कुमार ने साईन की दो फिल्में

वर्ष२०१९ में दस फिल्में साईन कर बनाया रिकार्ड

भोजपुरी फिल्मों के एंग्री यंगमैन माने जाने वाले कृष्णा कुमार ने बसंतपंचमी के दिन बतौर नायक दो फिल्में साईन की है। फिलहाल वर्ष २०१९ में कृष्णा कुमार के पास लगभग १० फिल्में हैं। कृष्णा कुमार ने जो दो फिल्में बतौर नायक साईन किया है वे फिल्में हैं पहला पहला प्यार और एकता।  पहला पहला प्यार  महिमा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तलेअमित शुक्ला कृत होगी जिसकी निर्माता हैं पूर्णिमा सिंह और निर्देशक हैं मिथलेश निषाद। संगीतकार होंगे धनंजय मिश्रा । इस फिल्म की शुटिंग अयोध्या की पावन धरती और नेपाल की खुबसुरत वादियों में मार्च में की जायेगी। इस फिल्म का मूर्हूत मुंबई में १५ फरवरी को किया जायेगा। इसी तरह कृष्णा कुमार की दुसरी फिल्म एकता को सरोचंद्रिका फिल्म्स के बैनर तले बनाया जायेगा।

इसके निमार्ता हैं आर.डी. बाबा तथा निर्देशक जितेन्द्र गुप्ता उर्फ जीतू होंगे। इस फिल्म की शुटिंग उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती के साथ साथ नेपाल  की खुबसुरत वादियों में अप्रैल में की जायेगी। आपको बतादें कि निर्माता, अभिनेता और वितरक कृष्णा कुमार ने वर्ष २०१३ में अपने कैरियर की शुरुआत किया। इसके पहले वे मारुति कार कंपनी में दस साल तक जनरल मैनेजर रह चुके हैं और बाद में इस कंपनी से त्यागपत्र देकर अपनी मेहनत और इमानदारी से फिल्म लाईन में कुछ करने के लिये मुंबई आगये और बिगत पांच साल में लगभग ३२ फिल्में करके एक मूकाम हासिल किया। इनकी पिछले महीने चालबाज दगाबाज, दबंग सरकार, मंदिर वहीं बनायेंगे जैसी फिल्में रिलीज हुयीं वहीं दिलवर, जलाकर राख कर दूंगा, दिल धक धक करेकी शुटिंग भी कृष्णा कुमार ने समाप्त किया। आगे उनके पास पहला पहला पहला प्यार, एकता, एक्शन जैक्शन, माफिया राज, बस गईलू तू दिलो जान में और ऐ सनम तेरे लिये जैसी दस फिल्में कतार में हैं। कृष्न्णा कुमार अपनी सफलता का राज अपनी मेहनत और लगन तथा निर्माता, निर्देशक सहित पुरी टीम को देते हैं।

Related Posts

Shantanu Maheshwari–Rinku Rajguru Starrer ‘Sahiya’ Still Awaits CBFC Certificate After Preview

Is the film’s Naxal-affected backdrop overshadowing what is essentially a love story? Mumbai: Shantanu Maheshwari and Rinku Rajguru starrer Sahiya, directed by Sanjay Sharma, continues to await its CBFC certificate…

Mr. Hitesh Nihalani Marks 20+ Years With Crown Construction And N K Builders & Developers

Mr. Hitesh Nihalani, Partner at Crown Construction Company and N K Builders & Developers, celebrates more than two decades of leadership in Mumbai’s construction and real estate sector. With over…

You Missed

THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 10 views
THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

Shantanu Maheshwari–Rinku Rajguru Starrer ‘Sahiya’ Still Awaits CBFC Certificate After Preview

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 11 views
Shantanu Maheshwari–Rinku Rajguru Starrer ‘Sahiya’ Still Awaits CBFC Certificate After Preview

Mr. Hitesh Nihalani Marks 20+ Years With Crown Construction And N K Builders & Developers

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 11 views
Mr. Hitesh Nihalani Marks 20+ Years With Crown Construction And N K Builders & Developers

“The Sixth Sense” Paintings & Sculpture Exhibition By 5 Contemporary Renowned Artists In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 11 views
“The Sixth Sense” Paintings & Sculpture Exhibition By 5 Contemporary Renowned Artists In Jehangir Art Gallery

Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

  • By admin
  • August 20, 2026
  • 15 views
Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

मगही सुपरस्टार सिंगर-एक्ट्रेस सोनम यादव के ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा, Instagram पर #5 ट्रेंड और YouTube पर 15 लाख पार

  • By admin
  • August 20, 2026
  • 19 views
मगही सुपरस्टार सिंगर-एक्ट्रेस सोनम यादव के ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा, Instagram पर #5 ट्रेंड और YouTube पर 15 लाख पार