Bhojpuri Film – Meri Chawani Chaap Khote Sikkey Sher Hai – Fabulous Muhurat Held In Mumbai

भोजपुरी फ़िल्म ” मेरे चवन्नी छाप खोटे सिक्के शेर है ” का धूमधाम से हुआ मुहूर्त

लेखक निर्देशक अमित सराफ की पहली भोजपुरी फ़िल्म कमांडो की शूटिंग पूरी होते ही उनकी नई भोजपुरी फिल्म ” मेरे चवन्नी छाप खोटे सिक्के शेर है ” का मुहूर्त यहां अंधेरी  के लिंक प्लाजा में मीडिया के भारी जमावड़े के बीच  धूमधाम से किया गया ।मां कामाख्या फिल्म्स निर्मित इस फ़िल्म में नायक हैं  सद्दाम हुसैन और नायिका हैं तनुश्री।इस फ़िल्म की कहानी खुद निर्देशक अमित सराफ ने लिखी है।कॉमेडी और एक्शन से भरपूर इस भोजपुरी फ़िल्म  ” मेरे चवन्नी छाप खोटे सिक्के शेर है ” के  कलाकार हैं सद्दाम हुसैन, दीपक यादव,उधारी बाबू,ध्रुवा,तनुश्री,मनीषा गुप्ता,संजना शर्मा,राजकपूर शाही,सुधाकर मिश्रा, जाकिर हुसैन,बाबा नायक,अमित सराफ और जाने माने अभिनेता जय तिलक।इस फ़िल्म का गीत लिखा है विनय बिहारी ,जाहिद अख्तर,श्याम देहाती और रुस्तम घायल ने जबकि संगीत दिया है ओम झा ने ।

डीओपी हैं दिव्या राज सुवेदी।इस फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता हैं बबलू खान। फ़िल्म के मुहूर्त पर पत्रकारों से बात करते हुए लेखक निर्देशक अमित सराफ ने कहा कि उनकी भोजपुरी फिल्म  ” मेरे चवन्नी छाप खोटे सिक्के शेर है ” एक लीक से हटकर बन रही भोजपुरी फ़िल्म है जिसमे सभी स्टार हैं।एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म उन नौजवानों की कहानी है जिन्हें घर वाले चवन्नी छाप खोटे सिक्के समझते हैं।इस अवसर पर सद्दाम हुसैन ने कहा कि मेरे लिए ये फ़िल्म एक लाजवाब अनुभव वाली फिल्म होगी।तनुश्री ने इस अवसर पर कहा कि मुझे जब निर्देशक अमित सराफ ने फ़िल्म की कहानी सुनाई तो मैं चौक गयी।लाजवाब कहानी है इस फ़िल्म की। अभिनेता जय तिलक ने पत्रकारों से बात कर करते हुए कहा कि आज के दौर में भोजपुरी फिल्मो में कहानी का अकाल है ऐसे में

” मेरे चवन्नी छाप खोटे सिक्के शेर है ” निश्चित ही भोजपुरी सिनेमा को नई दिशा में ले जाएगी। इस अवसर पर पत्रकारों को अभिनेता उधारी बाबू,दीपक यादव,ध्रुवा,तनुश्री,मनीषा गुप्ता,संजना शर्मा,राजकपूर शाही,सुधाकर मिश्रा, जाकिर हुसैन,बाबा नायक तथा को प्रोड्यूसर बबलू खान ने भी  संबोधित करते हुए फ़िल्म की जमकर तारीफ की।यह फ़िल्म ” मेरे चवन्नी छाप खोटे सिक्के शेर है ” अगले महीने सेट पर जाएगी।

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 17 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 13 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata

लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 15 views
लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 20 views
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 19 views
राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 16 views
ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज