Bihari Web Series Litti Wala Love Is Getting Viral On YouTube & Social Media

बिहारी वेब सिरीज ‘लिट्टी वाला लव’ मच रहा है यू-ट्यूब पर धमाल

6 एपिसोड वाला यह वेब सिरीज हर शनिवार Lahsun films पर हो रहा अपलोड

इंटरटेंमेंट की दुनिया में इन दिनों वेब सिरीज का चलन तेजी से बढ़ रहा है और यह लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय भी हुआ है। इसी क्रम में अब बिहार में रोमकॉम जोनर की कहानी पर बनी पहली वेब सिरीज ‘लिट्टी वाला लव’ बन कर तैयार है और बीते शनिवार को इसका पहला एपिसोड यू-ट्यूब चैनलLahsun films पर रिलीज़ हुआ। रिलीज होते ही यह वेब सिरीज दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित नजर आयी। अब यह यू-ट्यूब पर धमाल मचा रही है और दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय भ हुई।

लहसुन फिल्म्स के बैनर तले बनी इस सीरीज ‘लिट्टी वाला लव’ के निर्माता अंकित भारद्वाज हैं, जो कहते बताते हैं कि बिहारी प्रतिभा हर क्षेत्र में अव्‍वल है। तभी तो हमने जब बिहार का पहला वेब सिरीज ‘लिट्टी वाला लव’ लाया, तो लोगों का खूब प्‍यार मिलना शुरू हो गया है। वेब सिरीज ‘लिट्टी वाला लव’रोमांटिक कॉमेडी है। इसके कुल 6 एपिसोड्स होंगे, जिसके लेटेस्‍ट एपिसोड हर शनिवार को Lahsun films पर अपलोड होंगे।

उन्‍होंने बताया कि  ‘लिट्टी वाला लव’ पटना के ही एक युवक नंदन की कहानी है, जिसे माउंट कारमेल में पढ़ रही नूपुर से प्यार हो जाता है। नूपुर,नंदन को फेसबुक पर मिलती है, जिसे पाने के लिए साथ देता है उसका बचपन का दोस्त लल्लन। कहानी को और रोमांचक बनाते हैं सीरीज के प्‍योर पटिनिया स्‍टाइल में डायलॉग्स, जिसे इस वेब सिरीज के किरदारों बखूबी डिलीवर किया है। हालांकि सीरीज भले ही पूरे बिहारी स्टाइल में बनी है, पर बिहारियों के प्रति देश में जो धारणा बनी है, उसपर कठोर कटाक्ष भी करती है।

करीब तीस दिनों में बने इस सीरीज का निर्माण अंकित भारद्वाज और निर्देशन मुस्कान सिन्हा ने किया है। अशेष सिंह द्वारा लिखित इस कहानी में मुख्य भूमिका निभाई है रवि सिंह, मुस्कान सिन्हा और अंशुमन ने। इनके अलावा मनीषा खुरानी, उग्रेश ठाकुर, श्रेयांश रखेजा, सुबोध कुमार सिन्हा और रागिनी सिन्हा भी लीड रोल में हैं।

Related Posts

On The Second Anniversary Of The Antilia Bomb Scare Case A Web Series Is Announced

Antilia Bomb Scare case locked for an OTT ? ‘Bombay Stencil’ announces web series based on ‘CIU Criminals in Uniform’. This Saturday marks two years since the explosive-laden Scorpio car…

Rahul Kumar – Karnika Mandal’s Comedy Web Series BHABHI MIL GAYEE YAAR Is Coming Soon

Nowadays comedy movies and web series are being well appreciated by the audience. Seeing this trend, film actor Rahul Kumar is coming soon with a very entertaining comedy web series…

You Missed

“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 19 views
“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

  • By admin
  • October 15, 2026
  • 28 views
गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 22 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 17 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 23 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.