Dinesh Lal Yadav And Amrapali Starrer Film – Nirhua The Leader Shooting In Progress

दिनेश लाल यादव -आम्रपाली की निरहुआ द लीडर  की शूटिंग चर्चाओं में

गायक ,नायक और अब नेता के रूप में अपने अनोखे अंदाज से दर्शको के दिलो पर राज कर रहे भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इन दिनों अपनी नयी फिल्म को लेकर काफी चर्चाओं में है .यह फिल्म इसलिए भी चर्चाओं में है क्योंकि इस फिल्म का नाम काफी अलग है.फिल्म ‘निरहुआ द लीडर ‘ की शूटिंग इन दिनों आजमगढ़ में जोरो-शोरो से की जा रही है.आजमगढ़ से निरहुआ का एक खास ही रिश्ता है क्योंकि हाल ही में हुआ चुनाव में निरहुआ आजमगढ़ से चुनाव लड़ चुके है और वहाँ के लोगो में निरहुआ ने अपनी एक खास पहचान बनायीं है.

बात करे फिल्म ‘निरहुआ द लीडर ‘ की तो इस फिल्म में उनके अपोजिट यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे है.ओमांस फिल्म्स क्रिएशन के बैनर तले बन रही  इस फिल्म के निर्देशक वाई जितेंद्र है जो कई भाषाओं को भलीभांति जानते हैं जिसमें तेलगु, हिंदी और अंग्रेजी शामिल है. सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा डिग्री रखने वाले निर्देशक ने आकाशवाणी पे ब्रॉडकास्ट हुए 20 से अधिक ड्रामे निर्देशिन कर चुके हैं.

इस फिल्म के संगीतकार रजनीश मिश्रा और गीतकार कवि प्यारे लाल यादव है जबकि सिंगर्स में दिनेश लाल यादव निरहुआ, इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह ,नीलकमल ,शामिल है. फिल्म के मुख्य भूमिका में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, किरण यादव,संजय पांडे, शनि सिंह , पद्म सिंह इत्यादि है. वही हॉट केक अंजना सिंह के ऊपर भी एक बहुत ही प्यारा सॉन्ग फ़िल्माया गया है ।

फिल्म की शूटिंग आजमगढ़ में हो रही है और फिल्म को दिसम्बर तक रिलीज़ की जाएगी.फिल्म के  निर्माता मीना केशरी, कथा और पटकथा लेखक वाई जितेंद्र और डायलॉग संतोष मिश्रा का है.जबकि फ़िल्म का प्रचार -प्रसारअखिलेश सिंह कर रहे  है।

Related Posts

Sachiin Joshi: Jodhpur’s Own Who Transformed Kingfisher Villa Into King’s Mansion In Goa

Actor, producer and entrepreneur Sachiin Joshi, who hails from Jodhpur, has once again made history with the transformation of Goa’s iconic Kingfisher Villa into King’s Mansion, a 42-room, seven-star super-luxury…

वीकेडीएल ग्रुप का ‘NPA Bazaar’ भारत में एनपीए एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट समाधान का बन रहा राष्ट्रीय मंच, वि के दुबे के नेतृत्व में बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र के लिए समग्र समाधान उपलब्ध कराने की पहल i

नई दिल्ली : भारत में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA), स्ट्रेस्ड एसेट्स एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट्स के समाधान के क्षेत्र में वीकेडीएल ग्रुप (VKDL Group) की प्रमुख पहल एनपीए बाज़ार प्राइवेट लिमिटेड (NPA…

You Missed

“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 0 views
“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 0 views
Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

  • By admin
  • October 15, 2026
  • 27 views
गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 20 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 14 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 20 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.