The Bhojpuri film Lady Singham is inspired by real life’s heroine Lady Cop – Dilip Gulati

मेरी बेटी श्रद्धा कपूर हैं लेडी सिंघम : शक्ति कपूर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर ने अपनी बेटी श्रद्धा कपूर को अपने घर की लेडी सिंघम बताया है। इसके अलावा वे अपनी लाइफ में पत्‍नी शिवांगी कोल्‍हापुरे को भी लेडी सिंघम मानते हैं। क्‍योंकि उनका मानना है कि दोनों बुराई के खिलाफ अवाज उठाती हैं और अच्‍छाई के साथ खड़ी होती हैं। शक्ति कपूर ने ये बातें खुद कहीं, जब शनिवार को उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्‍म ‘लेडी सिंघम’ का प्रीमियर शो मुंबई में हुआ।

इस दौरान उन्‍होंने फिल्‍म को लेकर कहा कि यूं तो मैं भोजपुरी फिल्‍मों में सिर्फ मेहमान भूमिका में होता था। लेकिन भोजपुरी फ़िल्म ‘लेडी सिंघम’ में लीड किरदार में हूं। फिल्‍म के निर्देशक दिलीप गुलाटी मेरे परम मित्र हैं। उनके कहने पर मैं इस फिल्‍म में आया। फिल्‍म वाकई बेहतरीन है। मुझे विश्‍वास है कि फिल्‍म का दूसरा पार्ट भी बनना चाहिए। शक्ति कपूर ने कहा कि यह फिल्‍म सबों को देखनी चाहिए। खासकर लड़कियां जब इस फिल्‍म को देखेंगी तो वो भी कहेंगे कि मुझे लेडी सिंघम बनना है।

शक्ति कपूर ने कहा कि आज देश में लड़कियां और महिलाएं जिस तरह से आगे बढ़ रही हैं, उसे देखकर मुझे अच्‍छा लगता है। उन्‍होंने फिल्‍म ‘लेडी सिंघम’ में सिंघम का किरदार निभा रही अभिनेत्री रानी चटर्जी की भी जमकर तारीफ की। कहा – रानी अच्‍छी डांसर और एक्‍टर हैं। वे बहुत पारिवारि‍क हैं। फिल्‍म के सेट पर तो उनकी माता जी हमें खाना भी खिलाती है। अपने किरदार को लेकर हंसते हुए कहा कि मेरा किरदार शरीफों वाला है, जिसे रानी चटर्जी कंट्रोल करती हैं। फिल्‍म सही मायने में जबरदस्‍त है। दर्शकों को मैं क‍हना चाहूंगा कि वे जरूर फिल्‍म ‘लेडी सिंघम’ देखें।

आपको बता दें कि विकास प्रोडक्‍शन प्रस्‍तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘लेडी सिंघम’ के निर्माता सरला एस सरोगी व राहुल शर्मा और निर्देशक दिलीप गुलाटी हैं। फिल्‍म में शक्ति कपूर, रानी चटर्जी, गौरव झा, अंशुमान राजपूत, सागर पांडे, रमजान, दिनेश शर्मा, सोनिया त्रिवेदी, शरद राज सिंह, आरती निगम, कौशलेंद्र श्रीवास्‍तव, रविंद्र नाथ गुप्‍ता, दिनेश यादव और शिव श्रीवास्‍तव भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्‍म में गीत – संगीत एस कुमार ने दिया है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी हेमंत श्रीवास्‍तव, आर्ट रविंद्र गुप्‍ता, एक्‍शन हीरा यादव, कोरियोग्राफी पप्‍पू खन्‍ना का है।

Related Posts

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

महिला फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए मिसाल बनी फ़िल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह के निर्देशन में एक साथ 11भोजपुरी फिल्मों का निर्माण बिना रुके, बिना थके…

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की 11 में से चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

महिला सशक्तिकरण की बात करें या नारी शक्ति की बात करें तो आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमता, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का लोहा मनवा रही है।…

You Missed

प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

  • By admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

उत्तर प्रदेश राज्य विधानमण्डल पेंशनर्स संस्थान द्वारा “विश्वकर्मा पूजा” एवं राष्ट्र नायक नरेन्द्र मोदी जन्मोत्सव सेवा संकल्प मनाया गया, वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल चेयरमैन विनय कुमार दुबे हुए सम्मानित i

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 28 views

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 30 views
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 30 views
“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By  Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

  • By admin
  • September 15, 2026
  • 26 views
Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

“UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 11, 2026
  • 39 views
“UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery