Katyayani Sharma is an actress who stepped into the city of Mumbai to show her acting skills from the city of Amritsar Punjab

कम उम्र से अभिनय के क्षेत्र आयी कात्यानी अपना काम पूरी लगन से करती रही। अपनी कामयाबी की मंजिल पाने के लिए वो आगे काम करती रही और कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। अपने मंजिल तक पहुंचने के लिए कात्यायनी ने पूरे आत्मविश्वास और धैर्य के साथ एक एक कदम आगे बढ़ाया। बचपन से ही अभिनय के प्रति प्रगाढ़ रुचि ने उन्हें पंजाब से दिल्ली तक पहुँचाया। जहां इन्होंने टीचिंग और मॉडलिंग का काम किया। फिर अपने कैरियर में नया पड़ाव लाने के लिए मुम्बई में आकर अपना अभिनय सफर शुरू किया। मुंबई में इन्होंने कई शॉर्ट फिल्म, विज्ञापन, फिल्मों और धारावाहिको में काम किया। सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल के कई भाग में इन्होंने काम किया है। ज़ी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक ‘दो सहेलियां किस्मत की कठपुतलियां’ में मीरा का किरदार निभाया था। बालाजी के धारावाहिक ‘करम अपना अपना’ में मुख्य भूमिका निभाई है।

अभिनय में निखार के साथ कामों में अधिकता आयी और वह दक्षिण भारत की ओर निकल पड़ी। यहाँ किस्मत ने इनका भरपूर साथ दिया और उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने का मौका मिला। फ़िल्म ‘ट्रैप’ में ब्रम्हा के साथ इन्हें काम करने का मौका मिला। यह फ़िल्म और इनका स्वयं के द्वारा निभाया किरदार इन्हें बेहद पसंद है। कात्यायनी ने तमिल फिल्म ‘पार्वतीपुरम’ में मुख्य भूमिका निभाया। जिसे हिंदी में डब किया गया और इस फ़िल्म का नाम ‘शिवशक्ति’ रखा गया। अभिनेता श्रीहरि के साथ इन्होंने फ़िल्म ‘शिवकेशव’ मुख्य भूमिका में काम किया। कात्यायनी ने दो वेब सीरीज़ में भी अभिनय किया है।

इनकी आगामी फ़िल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। फ़िल्म और ओटीटी प्लेटफॉर्म में आगे भी वह काम कर रही है। कात्यायनी का कहना है कि लगन से अपना काम करते रहना चाहिए लेकिन जो आपका दिल नहीं माने ऐसे कामों के लिए समझौता ना करें। फ़िल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदना का अभिनय इन्हें पसंद है। अभिनेता में नागार्जुन, अल्लुअर्जुन इनके पसंदीदा अभिनेता है और भविष्य में इनके साथ काम करना इनकी ख्वाहिश है। गोविंद नामदेव का भी ये बहुत सम्मान करती है।

अभिनय क्षेत्र में जब इनकी शुरुआत हुई तो गोविंद नामदेव के सानिध्य में अभिनय की बारीकियां सीखने का इन्हें मौका मिला। हिंदी फिल्म ‘कॉलेज कैम्पस’ और ‘लव क्रॉस’ में वह अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी है। अभिनय के क्षेत्र में कात्यायनी हर प्रकार का चैलेंजिंग किरदार निभाना चाहती है। अभिनेत्री दिव्या भारती इनके दिल के करीब है। लव स्टोरी और वूमेन ओरिएंटेड फ़िल्म इन्हें पसंद है और भविष्य में वह महिला प्रधान फ़िल्म में मुख्य भूमिका करने के लिए उत्साहित है। विगत पंद्रह वर्षों से वह फ़िल्म इंडस्ट्री में काम कर रही है साथ ही उनका कहना है कि यदि आप आपने काम को पूरे ध्यान और लगन से करें तो सफलता अवश्य मिलेगी।

कात्यायनी धार्मिक, संस्कारी और अनुशासित है। कर्म पर उनका पूर्ण विश्वास है। किस्मत सदैव आपका साथ देती है बस आप अपने कर्म सच्चे दिल से करते रहो। कोविड के कारण उनकी फिल्म का निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया था अब जल्द ही यह फ़िल्म दर्शकों तक पहुंच जाएगी।

पंजाब के अमृतसर की गलियों से अपने अभिनय का हुनर दिखाने माया नगरी मुम्बई में कदम रखने वाली अभिनेत्री हैं कात्यायनी शर्मा।

Related Posts

Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

Seema Pahwa Makes Her Vertical Debut As ‘Lady Bond007’ In Sajan Agarwal’s Crime Thriller

Veteran actress Seema Pahwa is set to make her vertical-format debut with the upcoming female-led crime thriller ‘Lady Bond007’, directed by Sajan Agarwal. The series will premiere on Rocket Reels…

You Missed

A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 17 views
A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 20 views
नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 19 views
Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 13 views
भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 18 views
हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 17 views
निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व  मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !