अदाकारा सुजाता मेहता को मिला बेस्ट ऎक्ट्रेस व लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, फिल्म ‘मुद्दा 370 जम्मू एंड कश्मीर’ के लिए “प्राइम इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल” में हुईं सम्मानित

सिनेमा की विख्यात अदाकारा सुजाता मेहता को उनकी फिल्म ‘मुद्दा 370 जम्मू एंड कश्मीर’ के लिए “प्राइम इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 2022″ में बेस्ट ऎक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया, साथ ही उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिया गया। राकेश सावंत के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म कश्मीर से हुए पलायन के दर्द की कहानी बड़े पर्दे पर पेश करती है। सुजाता मेहता ने बेस्ट ऎक्ट्रेस और लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्राप्त करने के बाद कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि इस फ़िल्म के लिए मुझे यह सम्मान मिला। मैं फ़िल्म के निर्देशक राकेश सावंत और पूरी टीम को धन्यवाद कहना चाहती हूँ। साथ ही इस अवार्ड के आयोजक और ज्यूरी मेम्बर्स का भी दिल से शुकिया। यह रोल मेरे लिए काफी चैलेंजिंग था और यह फ़िल्म बेहद प्रभावी बनी है।”

आपको बता दें कि सुजाता मेहता ने बॉलीवुड की ढेर सारी फिल्मों में अभिनय किया है। प्रतिघात (1987) में उन्होंने लीड रोल किया था जबकि यतीम (1988) और गुनाह (1993) में उन्होंने सपोर्टिंग रोल किया था। उन्होंने नेशनल अवार्ड विनर मलयालम फ़िल्म पुरुषार्थम (1987) में लीड रोल किया था।

उल्लेखनीय है कि हितेन तेजवानी, मोहन जोशी, जरीना वहाब और अंजली पांडे की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में राखी सावंत का एक आइटम नंबर भी है उसे बॉलीवुड की लीजेंड सिंगर आशा भोसले जी ने आवाज़ दी है. इस फिल्म की काफी शूटिंग उत्तराखण्ड में की गई थी।

फ़िल्म की स्टोरी एक कश्मीरी पंडित लड़के और एक कश्मीरी मुस्लिम लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित है। धारा 370 की वजह से क्या असर पड़ा, फ़िल्म में यही दर्शाया गया है. फ़िल्म में जरीना वहाब कश्मीरी पंडिताइन के रोल में है. उनके पति का रोल मनोज जोशी ने अदा किया है. फिल्म में हितेन तेजवानी, अंजली पांडे, मनोज जोशी, राज जुत्शी, जरीना वहाब, पंकज धीर, अनीता राज, मोहन कपूर, सुजाता मेहता, अंजन श्रीवास्तव, शाहबाज खान, मास्टर अयान और राखी सावंत के अलावा आदिता जैन और तन्वी टंडन जैसे कई कलाकार हैं.

इस फिल्म के संगीतकार सय्यद अहमद, साहिल मल्टी खान और राहुल भट्ट हैं जबकि गीत लिखे हैं निसार अख्तर, सीमा भट्ट, शाहिद अंजुम ने. फिल्म में आशा भोसले, शान, पलक मुछाल, असीस कौर, शाहिद माल्या, मुद्दसर अली जैसे सिंगर्स हैं.

यह फिल्म उन विस्थापित कश्मीरी पंडितों की दास्तां कहती है, उनके जख्मों, उनके दर्द और उनकी पीड़ा को दिखाती है जो अपनी ही जमीन पे शरणार्थी जैसे बन गए थे।

अदाकारा सुजाता मेहता को मिला बेस्ट ऎक्ट्रेस व लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, फिल्म ‘मुद्दा 370 जम्मू एंड कश्मीर’ के लिए “प्राइम इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल” में हुईं सम्मानित

Related Posts

बॉलीवुड स्टार स्नेहा उल्लाल के हाथों सम्मानित हुए Melody Monks Entertainment के Founder & Director डॉ. देबोजीत लाहिड़ी

Universal Global Excellence Award 2026 में उपलब्धियों, प्रतिभा और उत्कृष्ट योगदान का भव्य सम्मान नई दिल्ली, 22 अगस्त 2026: राजधानी दिल्ली में 22 अगस्त 2026 को उपलब्धियों, प्रतिभा, कला और…

Sunil Pal, Dilip Sen, Ali Khan, Ketan Karade, Ramesh Goyal, Writer Deepak Desai, And Restaurant Owner Mohammad Bhai Honored At The KCF ‘Bollywood Legends Film Festival 2026’ Organized By Dr. Krishna Chouhan

Mumbai, August 15, 2026. The ‘Bollywood Legends Film Festival 2026’, organized by the KCF Foundation on the occasion of Independence Day at the Impa Theatre in Mumbai, proved to be…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 11 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 14 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 19 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata