लखनऊ के प्रोड्यूसर रुहिल जयसवाल व अवनी जयसवाल की फिल्म “ऑपरेशन अक्साई चिन” में दिखेंगे रंजीत, विक्रम गोखले जैसे दिग्गज कलाकार

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले प्रोड्यूसर रुहिल जयसवाल व अवनी जयसवाल एक सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म “ऑपरेशन अक्साई चिन” बनाने जा रहे हैं, जिसमें  रंजीत और विक्रम गोखले जैसे लिजेंड्री एक्टर्स नजर आएंगे। देशभक्ति के जज़्बे से भरी इस यूनिक फ़िल्म का पोस्टर लांच मुम्बई के फाइव स्टार होटल जे डब्लू मेरिएट में पिछले दिनों किया गया, जहां रंजीत, विक्रम गोखले, मुन्ना भाई एमबीबीएस फेम ऎक्टर कुरुष देबू और निर्देशक शुभांशु सत्यदेव मौजूद थे।

निर्माता रुहिल जयसवाल ने बताया कि भारत और चीन के फौजी गैलवान घाटी में आमने सामने रहे हैं, जिस जगह पे चीन के फौजी बैठे हैं वह अक्साई चिन हिंदुस्तान का था। भारत के इस हिस्से पर चीन ने कब्जा कर लिया है। इस मुद्दे पर कई बार झड़पें हुईं, हमारे कई जवान शहीद भी हुए हैं, चीनी सैनिक भी मारे गए।इस घटना ने मुझे इमोशनल भी किया है और क्रोधित भी, इसी घटना पर आधारित हिंदी फिल्म “ऑपरेशन अक्साई चिन” मैं बनाने जा रहा हूँ।

आरके सिल्वर क्रिएशन और सत्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म “अक्साई चिन” में रंजीत, परीक्षित साहनी, विक्रम गोखले, हेमंत पाण्डेय और कुरुष देबू सहित कई कलाकार नजर आएंगे।

लिजेंड्री ऎक्टर रंजीत ने बताया कि प्रोड्यूसर रुहिल जयसवाल और डायरेक्टर शुभांशु सत्यदेव का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरे बारे में सोचा कि इस फ़िल्म में मेरे लिए कोई जगह है। आपको बताऊं कि फिल्मों में आने से पहले मैं एयर फोर्स में था। मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं कि मैं इस तरह की देशभक्ति भरी फ़िल्म में काम करने जा रहा हूँ।

विक्रम गोखले ने बताया कि मैं फ़िल्म ऑपरेशन अक्साई चिन के निर्माता निर्देशक को ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहता हूं।  हमें यह याद रखना चाहिए कि सबसे पहले सोल्जर्स उसके बाद किसान और उसके बाद हमसब हैं। मैं फ़िल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे इस फ़िल्म में चीफ ऑफ आर्मी का किरदार अदा करने के लिए कास्ट किया।

निर्मात्री अवनी जयसवाल ने बताया कि इस फ़िल्म के द्वारा हम यह दिखाने जा रहे हैं कि हमारे फौजी किस तरह अपनी पर्सनल लाइफ को त्याग कर अपने देश और देशवासियों के लिए बॉर्डर पर तैनात रहते हैं और अपनी जान की कुर्बानी दे देते हैं। यह आम जनता की आंख खोलने वाली फिल्म होगी।

निर्माता रुहिल जयसवाल ने आगे कहा कि मैं रंजीत, विक्रम गोखले जैसे सीनियर एक्टर्स  का शुक्रिया अदा करता हूँ कि वे हमारी इस फ़िल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हुए। मुझे उम्मीद है कि निर्देशक एक अच्छी फिल्म बनाएंगे जो दर्शकों के दिलों को छुएगी।

डायरेक्टर शुभांशु सत्यदेव ने बताया कि जल्द ही यह फ़िल्म फ्लोर पर जाएगी। फ़िल्म के तमाम एक्टर्स ने हमें बहुत सपोर्ट किया है

लखनऊ के प्रोड्यूसर रुहिल जयसवाल व अवनी जयसवाल की फिल्म “ऑपरेशन अक्साई चिन” में दिखेंगे रंजीत, विक्रम गोखले जैसे दिग्गज कलाकार

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 12 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 20 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata