वेब सीरीज़ ‘पंचरत्न” में दिखेगा नितिन इसरानी का धाकड़ अंदाज़, सच कर दिखाया एक्टर बनने का सपना

कहते हैं कि जब आप जिंदगी में कुछ बनना चाहते हैं तो आपके सपने आपको सोने नहीं देते हैं और फिर यही बैचेनी आपको आपकी अपनी मंज़िल तक ले जाने में सहायक सिद्ध होती है. ऐसी ही दिलचस्प कहानी है अभिनेता नितिन इसरानी की.

नितिन इसरानी जल्द ही महेश्वर फिल्म्स इंटरनेशनल प्रस्तुत वेब सिरीज़ ‘पंचरत्न’ में एक बेहद अहम रोल में नज़र आएंगे. नितिन का बॉलीवुड तक पहुंचने का सफ़र कम‌ दिचलस्प नहीं है. मुम्बई से सटे ठाणे जिले के  उल्हासनगर में एक साधारण से मध्यवर्गीय परिवार में पैदा हुए नितिन ने 16 साल की उम्र में एक एक्टर बनने के सपने देखने की शुरुआत की. फिर क्या! बचपन से बॉलीवुड फ़िल्में और कॉमेडी शोज़ देखने के शौकीन नितिन इसरानी ने एक अभिनेता बनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी.

नितिन के पिता सेवानिवृत्त हैं और फिलहाल सिलाई व्यवसाय में संलग्न हैं, मां गृहिणी हैं और छोटा भाई 11वीं कक्षा का छात्र है. घर का माहौल बेहद साधारण और ग़ैर-फ़िल्मी होने के बावजूद नितिन की आंखों में बस एक ही ख़्वाब पला करता था और वो था एक एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाने का.

ऐसे में नितिन इसरानी ने सबसे पहले अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की. अभिनय की कला सीखने का जज़्बा लिये फिर  उन्होंने‌ एक अच्छे एक्टिंग स्कूल की तलाश शुरू की. जल्द उन्होंने ‘महेश्वर फ़िल्म्स इंटरनेशनल एक्टिंग स्कूल ‘ नामक फ़िल्म संस्थान से एक्टिंग के गुर सीखे. एक्टिंग का प्रशिक्षण हासिल करने के दौरान ही उन्हें फ़िल्म ‘DUKE’ में एक खलनायक का चरित्र निभाने का मौका मिला. यह फ़िल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है.

अक्षय कुमार, संजय दत्त जैसे एक्टर्स और संजय लीला भंसाली, महेश मांजरेकर और रोहित शेट्टी जैसे निर्देशकों को पसंद करनेवाले नितिन इसरानी फ़िल्म ‘ड्यूक’ के साथ-साथ अपनी आनेवाली वेब सीरीज़ ‘पंचरत्न” को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं.

नितिन इसरानी कहते हैं, “कभी भी अपने सपनों से समझौता मत करो. संघर्ष और सीख ज़िंदगी के दो पहलू हैं. संघर्ष का दौर भले ही ख़त्म हो जाए, मगर ज़िंदगी से सीखना कभी नहीं छोड़ना चाहिए. मैं जीवन के इसी सिद्धांत पर विश्वास करता हूं.”

नितिन इसरानी आगे कहते हैं, “मुझे इतनी जल्दी एक फ़िल्म और एक वेब सीरीज़ में मुख्य भूमिकाएं निभाने का मौका मिलेगा, मैंने यह कभी नहीं सोचा था. लेकिन मेरी लगन, मेहनत, निरंतर सीखते रहने और ख़ुद को परिष्कृत करते रहने की कोशिशें रंग लाईं. मगर मेरे लिए यह तो अभी एक शुरुआत है. मुझे बहुत आगे जाना है और ख़ुद अपने लिए एक पहचान बनानी है. और मेरा वादा है कि एक ना एक दिन मैं इसमें जरूर कामयाब बनूंगा.”

वेब सीरीज़ ‘पंचरत्न” में दिखेगा नितिन इसरानी का धाकड़ अंदाज़, सच कर दिखाया एक्टर बनने का सपना

Related Posts

On The Second Anniversary Of The Antilia Bomb Scare Case A Web Series Is Announced

Antilia Bomb Scare case locked for an OTT ? ‘Bombay Stencil’ announces web series based on ‘CIU Criminals in Uniform’. This Saturday marks two years since the explosive-laden Scorpio car…

Rahul Kumar – Karnika Mandal’s Comedy Web Series BHABHI MIL GAYEE YAAR Is Coming Soon

Nowadays comedy movies and web series are being well appreciated by the audience. Seeing this trend, film actor Rahul Kumar is coming soon with a very entertaining comedy web series…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 22 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata