ऎक्ट्रेस संगीता तिवारी अपकमिंग हिंदी साइंस फिक्शन फ़िल्म “द कोरोना लव” में चैलेंजिंग किरदार में दिखेंगी

फ़िल्म इंडस्‍ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री संगीता तिवारी आजकल अपनी अपकमिंग साइंस फिक्शन फ़िल्म “द कोरोना लव” की वजह से चर्चा में हैं। यह हिंदी फिल्म एक अलग ही जॉनर का सिनेमा है जिसे साइंटिफिक लव स्टोरी कहा जा सकता है। साई चलचित्र एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म में संगीता तिवारी हीरोइन हैं जबकि इसमे साउथ के हीरो आदित्य ओम दिखाई देंगे।फ़िल्म के कुछ पोर्शन शूट किए गए हैं और बाकी फ़िल्म फ्लोर पर है। सूत्रों का कहना है कि इस फ़िल्म में संगीता तिवारी का किरदार काफी चुनौतीपूर्ण होगा, जो उनके फैन्स के लिए एक सरप्राइज पैकेज होगा।

संगीता तिवारी ने हिंदी सहित कई भाषाओं में अभिनय करके अपनी प्रतिभा सिद्ध की है। संगीता तिवारी ने भोजपुरी की 30 से अधिक और पांच हिंदी फिल्मे की हैं। इसके अलावा राजस्थानी, गुजराती, तेलगु और मराठी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई है। बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन संगीता तिवारी ने अपने 16 वर्षों के करियर में कई यादगार और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

अभिनय जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने का श्रेय संगीता तिवारी कत्थक डांस में माहिर होने को देती हैं। उनका मानना है कि कत्थक डांसर होने का अनुभव उन्हें काफी काम आया जिसकी बदौलत फिल्मों में उन्हें परफॉर्म करने में आसानी हुई।

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्‍ट्री के लगभग सभी प्रमुख कलाकारों के साथ फिल्‍में कर चुकी संगीता तिवारी का मानना है कि अब फिल्मों को आप भाषा या रीजन में नहीं बांट सकते। आज वर्ल्ड सिनेमा और इंडियन सिनेमा की बात हो रही है, ऐसे में साउथ सिनेमा या भोजपुरी फ़िल्म को सिर्फ एक रीजनल सिनेमा नहीं कहा जा सकता। आज पैन इंडिया सिनेमा, विश्व सिनेमा  की बातें हो रही है, ऐसे माहौल में उन्हें तमाम रीजनल फिल्मों में काम करने का एक ग्रेट एक्सपीरियंस रहा है और यही अनुभव उनमें आत्मविश्वास लाता है।

हर भाषा की फिल्मों में दर्शकों ने, उनके फैन्स ने उन्‍हें खूब पसंद किया है।

भारत आइकॉन अवार्ड सहित संगीता तिवारी को दर्जनों पुरुस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Follow Her on Social Media

https://www.instagram.com/sangeetatiwari_official/

https://www.facebook.com/TSangeeta/

https://twitter.com/SangeetaTiwari4

https://www.youtube.com/user/TheSangeeta15

ऎक्ट्रेस संगीता तिवारी अपकमिंग हिंदी साइंस फिक्शन फ़िल्म “द कोरोना लव” में चैलेंजिंग किरदार में दिखेंगी

Related Posts

Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

Seema Pahwa Makes Her Vertical Debut As ‘Lady Bond007’ In Sajan Agarwal’s Crime Thriller

Veteran actress Seema Pahwa is set to make her vertical-format debut with the upcoming female-led crime thriller ‘Lady Bond007’, directed by Sajan Agarwal. The series will premiere on Rocket Reels…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 12 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 20 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata