आत्मा म्यूजिक ने दिवंगत पंजाबी लीजेंड सिद्धू मूसेवाला को दी श्रद्धांजलि

आत्मा म्यूजिक ने दिवंगत पंजाबी लीजेंड सिद्धू मूसेवाला को दी श्रद्धांजलि

म्युज़िक वीडियो की शूटिंग उसी जगह पर की गई है जहां प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर  हत्या हुई थी

दिवंगत पंजाबी रॉक स्टार सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हुई हत्या ने सभी को हैरान व दुःखी कर दिया था लेकिन उनकी आवाज़ फैंस के दिलों में आज भी जिंदा है। आत्मा म्यूजिक ने उस पंजाबी लीजेंड सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि पेश करने के लिए एक म्युज़िक वीडियो ‘ए ट्रिब्यूट टू द लीजेंड सिद्धू मूसेवाला’ बनाया है। ए फ़िल्म बाई विकास बाली में गायक सुमित भल्ला ने पंजाबी रॉक स्टार शुभदीप सिंह सिद्धू को श्रद्धांजलि अर्पित की है, जिन्हें उनके स्टेज के नाम सिद्धू मूसेवाला के नाम से जाना जाता है। सिद्धू मुसेवाला की मौत एक दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति में हो गई थी।

वसीम कुरैशी और अय्यूब कुरैशी द्वारा निर्मित इस म्युज़िक वीडियो की खास बात यह है कि इसकी शूटिंग उसी जगह पर की गई है जहां प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर दुर्भाग्यपूर्ण हत्या हुई थी। निर्माताओं ने फिल्म ‘ए ट्रिब्यूट टू द लीजेंड सिद्धू मूसेवाला’ को पंजाब के मूसा पिंड में बड़े पैमाने पर शूट किया है और यूनिट ने सिद्धू के घर और आस-पास के इलाकों में शूटिंग की बाकायदा अनुमति भी ली थी।

आत्मा म्यूजिक के वसीम कुरैशी ने बताया कि “दुनिया जानती है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और इसने पंजाब के संगीत और फिल्म इंडस्ट्री के एक अनमोल हीरे की यात्रा पर हमेशा के लिए ब्रेक लगा दिया। भारत और दुनिया भर में उनके लाखों प्रशंसकों का यह एक बड़ा नुकसान है। आत्मा म्यूजिक के द्वारा हमने सिद्धू मूसेवाला के संगीत को जीवित रखने की पूरी कोशिश की है और यह ट्रीब्यूट तो कम से कम हम अदा कर सकते थे।”

आत्मा म्यूजिक के अय्यूब कुरैशी ने कहा, “सिद्धू मूसेवाला शायद मौजूदा पीढ़ी के सबसे महान पंजाबी कलाकार थे और मैंने उनके प्रशंसकों जैसा क्रेज कभी नहीं देखा। उन्हें पंजाबी कलाकारों के लिए मुख्यधारा के संगीत में प्रवेश दिलाने में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है।”

आत्मा म्यूजिक के सीईओ करण रमानी कहते हैं “संगीतकार और गीतकार भानु पंडित एक ऐसी रचना के साथ सामने आए हैं जो पंजाबी संगीत और पंजाबी सिनेमा से जुड़े सबसे होनहार और महान गायक, रैपर, गीतकार और अभिनेता के लिए शब्दों से परे है।”

कुरैशी प्रोडक्शंस और आत्मा म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत, ‘ए ट्रिब्यूट टू द लीजेंड सिद्धू मूसेवाला’ विकास बाली द्वारा निर्देशित है और वसीम कुरैशी और अय्यूब कुरैशी द्वारा निर्मित है। गायक सुमित भल्ला और संगीतकार और गीतकार भानु पंडित ने उस अद्वितीय पंजाबी कलाकार के लिए  बेहतरीन श्रद्धांजली दी है। फिल्म के डीओपी लकी हैं और इसे हरमीत एस कालरा द्वारा बखूबी एडिट किया गया है।

आत्मा म्यूजिक ने दिवंगत पंजाबी लीजेंड सिद्धू मूसेवाला को दी श्रद्धांजलि

Related Posts

Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai

Actors Surendra Pal, Dilip Sen, Ali Khan, Sunil Pal, singer Ritu Pathak, BN Tiwari, Ramesh Goyal, Anil Singh, Ketan Karande, writer Deepak Desai, Dr. Mustafa Yusuf Ghom, Bright Outdoor Media…

फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर एक मिलियन के पार, दमदार अदाकारी के साथ दिखे माही श्रीवास्तव और पवन पांडेय

भोजपुरी और हिंदी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर म्यूजिक कंपनी और फिल्म प्रोडक्शन हाउस वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही काफी वायरल हो गया…

You Missed

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 17 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 12 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 15 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.

Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured As Guest Of Honour At Uganda’s 64th Independence Day Celebrations; Recognises Outstanding Nation Builders For 2026

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 15 views
Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured As Guest Of Honour At Uganda’s 64th Independence Day Celebrations; Recognises Outstanding Nation Builders For 2026

A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 19 views
A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 22 views
नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव