भाजपा महाराष्ट्र के वाईस प्रेसिडेंट कृपाशंकर सिंह के हाथों विजय के. वर्मा के 2 म्युज़िक वीडियो हुए लांच

यह है हिंदुस्तान व धोखा अल्बम के लांच फंक्शन में दिलीप सेन, राजा हसन, मनमोहन तिवारी, श्वेता खंडूरी, सुनील पाल भी रहे उपस्थित

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्टेयर 9 प्रोडक्शन के 2 म्युज़िक वीडियो को मुम्बई के रेड बल्ब स्टूडियो में भव्य रूप से लांच किया गया जहां अल्बम की पूरी टीम के साथ कई नेता, अभिनेता और सिंगर्स गेस्ट के रूप में मौजूद रहे और मीडिया की भी भारी संख्या देखने को मिली।

इस फंक्शन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और वर्तमान में भाजपा महाराष्ट्र के वाईस प्रेसिडेंट श्री कृपाशंकर सिंह थे जबकि इस इवेंट के विशेष अतिथि उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री राजेश यादव और उत्तरप्रदेश के समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर प्रदीप सिंह बब्बू उपस्थित थे। संगीतकार दिलीप सेन, बॉलीवुड सिंगर स्वाति शर्मा, मनमोहन तिवारी, श्वेता खंडूरी, सुनील पाल, राजकुमार कनौजिया भी यहां मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने दोनों गानों की प्रशंसा की और निर्माता निर्देशक विजय के. वर्मा के काम को सराहा।

कृपाशंकर सिंह ने बताया कि आजकल अजीब से गाने बनाए जा रहे हैं मगर मैं निर्माता निर्देशक विजय के. वर्मा और उनकी पूरी टीम के मेम्बर्स को “यह है हिंदुस्तान” के लिए शुभकामनाएं देता हूँ। यह देशभक्ति से भरा गाना बहुत ही इमोशनल कर देता है। राजा हसन ने इसे बखूबी गाया है। मैं सरहद पे रक्षा करने वाले फौजियों की बहुत इज़्ज़त करता हूँ। कुछ शहीद फौजियों के बच्चों की पढ़ाई लिखाई में मैं सपोर्ट कर रहा हूँ और जनता से भी अपील करूंगा कि लोग शहीद फौजियों के घरवालों की कद्र करें, सम्मान करें और जहाँ तक सम्भव हो हेल्प भी करें।

कृपाशंकर सिंह ने सलमान अली द्वारा गाए गए दूसरे गीत धोखा के बारे में कहा कि बस ईश्वर से प्रेम ही सच्चा है और जिसने कहीं और दिल लगाया उसे धोखा ही मिलेगा।

आपको बता दें कि धोखा अल्बम में गौरव शीरीं और ऎक्ट्रेस अमिका शैल ने अभिनय किया है। इसके सिंगर सलमान अली हैं। निर्माता विजय के वर्मा और तपिराज भट्ट, निर्देशक  विजय के वर्मा हैं। को-प्रोड्यूसर ममता यादव और भूमि ग्रुप हैं। मीनू कुमारी और अमिताभ रंजन ने संगीत दिया है और अमिताभ रंजन ने गीत लिखा है। संजीव के. शर्मा कोरियोग्राफर हैं।

ये हिंदुस्तान है गीत के निर्माता विजय के वर्मा और तपिराज भट्ट, निर्देशक  विजय के वर्मा हैं। सह निर्माता भूमि ग्रुप (लखनऊ) और संजीव के. शर्मा हैं। सिंगर राजा हसन, संगीतकार जयंत आर्यन, गीतकार संजीव के. शर्मा हैं। यह गीत एस9 म्युज़िक द्वारा रिलीज किया गया है।

यहां आए सभी मेहमानों ने दोनों अल्बम के निर्माता निर्देशक, सिंगर्स और कलाकारों को शुभकामनाएं दीं।

म्युज़िक वीडियो के डायरेक्टर विजय के. वर्मा ने यहां मीडिया से कहा कि दोनों काफी खूबसूरत गीत है, जो दिल को छू लेंगे। हम सब ने काफी मेहनत और शिद्दत से इसे बनाया है।

आपको बता दें कि S9 म्युज़िक कंपनी सिर्फ 2 महीने पहले एक म्युज़िक वीडियो के साथ शुरू हुई थी लेकिन आज इसके पास काफी सारे गाने हैं। हर महीने में 3 म्युज़िक वीडियो रिलीज करने का प्लान है। S9 Music ने आने वाले समय के लिए एक बड़ी प्लानिंग के साथ मार्केट में  कदम रखा है, जो जल्द ही एक बड़ी कंपनी के रूप में काम करेगी।

भाजपा महाराष्ट्र के वाईस प्रेसिडेंट कृपाशंकर सिंह के हाथों विजय के. वर्मा के 2 म्युज़िक वीडियो हुए लांच

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 15 views
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 16 views
राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 13 views
ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 26 views
राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 20 views
Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 24 views
Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai