चकाचौंध भरी ‘मेवन मिस प्लस साइज इंडिया ‘ प्रतियोगिता आयोजित

मुदिता शौक को पहनाया गया ‘मेवन मिस प्लस साइज इंडिया’ का ताज, डॉ सोन्दी रनर अप, नोबोनिता ईस्ट इंडिया, पोर्शिया  वेस्ट इंडिया, आरती प्रियंका साउथ इंडिया और प्रियंका मिगलानी  नार्थ का खिताब जीता .

नई दिल्ली, अगस्त,2021: मुदिता शौक को ‘मेवन मिस प्लस साइज इंडिया ‘ का ताज पहनाया गया, जबकि डॉ सोन्दी  ने प्रथम रनर अप का खिताब हासिल किया। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से आये मेहमानों और भारी चमकदमक के बीच राष्ट्रीय राजधानी में चकाचौंध भरी ‘मेवन मिस प्लस साइज इंडिया ‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेवन प्रोडक्शन के एक सिग्नेचर ईवेंट – ‘मिस प्लस साइज इंडिया’ पेजेंट में मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित वर्माएवं रीता गंगवानी की उपस्थिति खास रही, जिन्होंने मिस वर्ल्ड 2017 विजेता मानुषी छिल्लर को प्रशिक्षित किया था और जो प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पेजेंट कोच और मेंटोंर हैं। ईवेंट में मौजूद अन्य सेलिब्रिटी मेहमानों में मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2014- अमन ग्रेवाल, सेलिब्रिटी प्लस साइज ब्लॉगर व एमटीवी अभिनेत्री- फिजा खान, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट चीना मारवाहा तथा प्रसिद्ध डायटीशियन व न्यूट्रिशनिस्ट सिमरत कथूरिया प्रमुख थीं। पेजेंट में देश भर से आयी 65 प्लस साइज मॉडल्स ने भाग लिया।

मेवन प्रोडक्शन के संस्थापक व प्रसिद्ध पेजेंट आयोजक हरदीप अरोड़ा ने कहा,’दर्शकों तथा अन्य हितधारकों के बढ़ते समर्थन को देखते हुए, हम शो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने और इसे विश्व स्तर पर सफल बनाने के लिए आश्वस्त हैं। ‘ वह डांस रियलिटी शो ‘बूगी वूगी ‘ के विजेता रह चुके हैं।

अरोड़ा ने कहा,’यह कार्यक्रम उन सभी महिलाओं के लिए आयोजित किया गया था जो मॉडल बनना चाहती हैं, लेकिन उनका ज्यादा वज़न उनके सपनों में बाधक बनता है। शो ने लोगों के दिमाग में बनी उस आदर्श और निश्चित आकार वाली इमेज को तोड़ा कि एक मॉडल को लंबी और स्लिम ही होना चाहिए। ‘फिनाले के तहत तीन शानदार राउंड आयोजित किये गये। पहला राउंड एथनिक वियर का था, जिसमें प्लस साइज मॉडल्स भारत की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए खूबसूरत भारतीय परिधानों में रैंप पर उतरीं। दूसरे राउंड में मॉडल्स ने वेस्टर्न डिजाइनर वियर पहन कर रैंप वॉक की। इस राउंड में प्रतियोगियों ने अपना परिचय भी दिया। ईवनिंग गाउन राउंड सबसे अंतिम था और इसमें मॉडल्स ने खूब जलवे बिखेरे। अरोड़ा ने आगे कहा,’फाइनल राउंड बहुत ही शानदार ढंग से चला। ‘

रोहित वर्मा  ने कहा,’जिस तरह से पेजेंट आयोजित किया गया, उससे मैं बहुत उत्साहित हूं। यह एक प्रोफेशनल शो था। मुझे खुशी है कि प्लस साइज पेजेंट भारत में पसंद किये जा रहे हैं। पश्चिमी देशों में प्लस साइज कपड़ों व उत्पादों का उद्योग फलफूल रहा है, अब भारत की बारी है।

चकाचौंध भरी ‘मेवन मिस प्लस साइज इंडिया ‘ प्रतियोगिता आयोजित

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 16 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 18 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 26 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata