इक्सिगो ने अपने #NikalLo कैंपेन के लिए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं जैकी श्रॉफ और सुनिल शेट्टी को लिया साथ

नई दिल्ली, 30 सितंबर 2022: ट्रैवल ऐप, इक्सिगो ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी को ब्रांड के नए चेहरों के रूप में अपने अभियान- #NikalLo में शामिल किया है। इस अभियान को त्योहारी सीजन से पहले ब्रांड की गूंज पैदा करने और ब्रांड जागरूकता बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जाएगा।

टीवीसी में जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी को एक-दूसरे से दिलचस्प तरीके से मजाक करते हुए दिखाया  गया है जो वास्तविक जीवन में उनके करीबी रिश्ते को दर्शाता है। एक वीडियो में, जैकी दादा असली भिडू अंदाज में ब्रांड नाम ‘इक्सिगो’ का उच्चारण करने की कोशिश कर रहे हैं जिसे सुनील शेट्टी सुधार रहे हैं। विज्ञापन में लोगों को घुमने-फिरने के लिए प्रोत्साहित किया गया है, और यह एक तकिया कलाम के साथ समाप्त होता है – “इक्सिगो ट्रैवल ऐप्प डाउनलोड करो, बिंदास टिकट बुक करो और निकल लो”!

ब्रांड ने जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया क्योंकि इन अभिनेताओं के चाहने वाले पूरे भारत के महानगरों के साथ-साथ टियर 2 और 3 शहरों में बड़े पैमाने पर हैं।

इक्सिगो के साथ अपने सहयोग के बारे में बताते हुए, जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी ने कहा, “हम इस अभियान के लिए इक्सिगो के साथ जुड़कर उत्साहित हैं। हम काफी समय से किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करना चाहते थे और इक्सिगो इसके लिए एकदम फिट लगा! हम वास्तव में स्वयं में कंपनी के लचीलेपन और विकास यात्रा की अनुगुंज महसूस करते हैं। हमारा एक-दूसरे के साथ विश्वास और दोस्ती का जो रिश्ता है, वह उस भरोसे का पर्याय है जो यात्रियों का इक्सिगो में है! इक्सिगो पर जितनी आसानी से फ्लाइट, ट्रेन या बस टिकट की बुकिंग होती है, वह हमें बेहद पसंद है। उनके ऐप्प में मौजूद ढेर सारे फीचर्स यात्रियों को बहुत सारी सुविधा और लचीलापन प्रदान करते हैं। घूमने-फिरने का जबरदस्त शौक रखने के चलते, हम इस सहयोग से काफी उम्मीदें रखते हैं!‍”

इक्सिगो के सह-संस्थापक एवं ग्रुप सीईओ, आलोक बाजपेयी और इसके सह-संस्थापक एवं ग्रुप सीपीटीओ, रजनीश कुमार ने कहा, “हमें अपने ब्रांड अभियान के लिए जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी जैसे दो दिग्गज सितारों के साथ अपने जुड़ाव की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हम बॉलीवुड की इन हस्तियों और काम के प्रति उनके जुनून, प्रतिबद्धता और लचीलेपन को देखते हुए बड़े हुए हैं जो कि हमारे ब्रांड की प्रकृति के बिल्कुल अनुरूप हैं। इस साल फिर से लोगों का घुमने जाना, सैर-सपाटा करना शुरू हो गया है और इस अभियान का उद्देश्य त्योहारों के मौसम से पहले इक्सिगो के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। ‘इक्सिगो‘ एक अद्वितीय ब्रांड है और वास्तव में इसे एल्गोरिथ्म का उपयोग करके जेनरेट किया गया था। इन वर्षों में हमने देखा है कि उपयोगकर्ता कुछ दिलचस्प विविधताओं के साथ ‘इक्सिगो‘ का उच्चारण करने की कोशिश कर रहे हैं और पहले वीडियो के पीछे यही हमारी प्रेरणा थी।”

इक्सिगो ट्रैवल ऐप अपने उपयोगकर्ताओं के लिए यात्रा को सहज बनाने हेतु कई प्रकार की सुविधाएँ प्रदान करता है। इक्सिगो ने हाल ही में ‘इक्सिगो फ्लेक्स‘ फीचर लॉन्च किया है जो ₹149 की शुरुआती दर पर फ्लायर्स को पूरी तरह से लचीला एवं निःशुल्क तरीके से रीशेड्युल किए जा सकने योग्य एयरलाइन टिकट की पेशकश करता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को उनकी यात्रा बुकिंग के लिए काफी लचीलापन मिलता है। रिशेड्युलिंग के अलावा, इक्सिगो फ्लेक्स ट्रैवल ऐप 2020 में लॉन्च किए गए अपने फीचर ‘इक्सिगो एश्योर्ड’ के माध्यम से मामूली शुल्क पर सभी घरेलू उड़ान बुकिंग पर पूरी धनवापसी की सुविधा भी प्रदान करता है। ‘इक्सिगो एश्योर्ड’ के जरिए टिकट रद्द करने पर बिना कोई सवाल-जवाब किए गारंटी के साथ पूरी धनवापसी हो जाती है।

इक्सिगो ने अपने #NikalLo कैंपेन के लिए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं जैकी श्रॉफ और सुनिल शेट्टी को लिया साथ

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 16 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 18 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 26 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata