करण जौहर की उदारता! टाटा मेमोरियल अस्पताल के लिए महेका मीरपुरी को 2 घंटे में 1 करोड़ से अधिक राशि जुटाने में की मदद

कहते हैं कि अगर एक बार इंसान जो चीज करने की ठान ले , फिर उसे पूरा होने से कोई नही रोक सकता। मानव आत्मा में इतनी ताकत हैं कि वो चट्टान को भी हिला सकती हैं ।

महेका मीरपुरी ने यह साबित कर दिया जब उन्होंने  मुम्बई के पांच सितारा होटल,ताज महल पैलेस में एमसीएन चैरिटी गाला के 10 वें संस्करण के साथ एमसीएन के 10 साल पूरे किए, और टाटा मेमोरियल अस्पताल को सिर और गर्दन के कैंसर के इलाज में मदद करने के लिए दो घंटे की अवधि में 1 करोड़ से अधिक जुटाए।

और बॉलीवुड की सबसे बड़ी हस्ती करन जौहर ने इस नेक काम मे उनका साथ दिया । जिन्होंने वहां की मेजबानी की और महेका मीरपुरी को 2 घंटे में 1 करोड़ रुपये जुटाने में मदद की। करन कहते हैं कि “मुझे यह विश्वास करना अच्छा लगता है कि कुछ ऊर्जाएं खूबसूरती से तालमेल बिठाती हैं,जैसा कि मैं और महेका और टाटा मेमोरियल अस्पताल के बीच हूबहू वैसा ही हुआ। मैं उम्मीद करता हू कि हमेशा इस नेक काम से जुड़ा रह सकू और लोगों की मदद कर सकूं। करन ने अपने अलमारी के बेशुमार कपड़ो की पेशकश करते हुए  MCan चैरिटी के लिए सहयोग करने की बात की।  महेका ने कहा कि वह करन के लिए कपड़े डिजाइन करेंगी और उसे ऑक्शन करवाएंगी।

करन कहते हैं की “मेरे लिए, यह कोशिश और भी व्यापक और भावनात्मक रही है। अपने जीवन में, व्यक्तिगत रूप से, मैंने अपने पिता को कैंसर से खो दिया और तब से, मैंने अपने तरीके से चुपचाप इस कॉज़ का समर्थन करने की कोशिश की है।  लेकिन आज, जब मैंने देखा कि महेका पिछले एक दशक से इतना कमाल का काम कर कर रही है, तो यह जानकर मैं स्तब्ध हो जाता हूं कि एमसीएन सिर्फ एक आंदोलन नहीं है, यह एक अद्भुत पहल है।”

करन जौहर ने एक करोड़ से अधिक की राशि जुटाई ,टाटा मेमोरियल अस्पताल के लिए,महेका मीरपुरी के एमसीएन फाउंडेशन के माध्यम से सिर और गर्दन के कैंसर के रोगियों की मदद करने के लिए तांकि मरीजों को उनकी खोई हुई आवाज वापस मिल सके।

महेका ने करन को उनके उदार प्रयास के लिए दिल की गहराइयों से धन्यवाद देते हुए कहा कि “आज रात आपने टाटा मेमोरियल के लिए जो कुछ किया है, वह कुछ ऐसा है जिसके लिए मैं हमेशा आपकी ऋणी रहूंगी, क्योंकि जब ऐसे प्रतिभाशाली इतनी सद्भावना और उदारता के साथ अपना सहयोग करते हैं तब हम जैसे लोगों को और बढ़ावा मिलता हैं और ऐसे कार्यों को और शक्ति मिलती हैं। ”

करण जौहर ने आगे कहा, “टाटा मेमोरियल के डॉक्टरों के साथ स्टेज साझा करते हुए मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है , जो लोगों की जान बचाने का ऐसा अद्भुत काम करते हैं।  उनके प्रति मेरा आभार।”

महेका मीरपुरी और करन जौहर के अलावा, मधु शाह, रक्षंदा खान, पूनम ढिल्लों, भाग्यश्री, संजय कपूर, इकबाल सिंह चहल, किरण जोनेजा, रमेश सिप्पी, सागर चोरडिया, गौरव घई, हरिंदर सिंह, तहसीन पूनावाला, अशोक वाधवा , परवेज दमानिया, जया रहेजा, सुचित्रा कृष्णमूर्ति, और करण गुप्ता सहित कई अन्य हस्तियां भी यहाँ नजर आयी।

करण जौहर की उदारता!  टाटा मेमोरियल अस्पताल के लिए महेका मीरपुरी को 2 घंटे में 1 करोड़ से अधिक राशि जुटाने में की मदद

Related Posts

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

12 वर्षों की विकास, उत्कृष्टता और परिवर्तन की गौरवपूर्ण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मीरा रोड। मधुसूदन ग्लोबल स्कूल मीरा भायंदर ने एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करते…

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर 2026:दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (DPSA), जो पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया से संबद्ध है, द्वारा रविवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 16 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 18 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 26 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata