4 नवम्बर को रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्म धूप छाँव का भव्य ट्रेलर लॉन्च

राहुल देव,कैलाश खेर जैसे दिग्गज कलाकार हुए शामिल

फॉरएवर बिग एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म धूप छाँव का ट्रेलर मुम्बई के इनफिनिटी पीवीआर में एक भव्य कार्यक्रम कर लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म के अभिनेता राहुल देव,अभिषेक दुहान,अहम शर्मा,सिमृति भतीजा,समीक्षा भटनागर के अलावा फिल्म के डायरेक्टर हेमंत शरण और निर्माता सचित जैन भी मौजूद थे ।मीडिया से बातचीत के दौरान प्रसिद्ध अभिनेता राहुल देव ने फ़िल्म से जुड़े अपने कई अनुभव साझा किए। उन्होंने इस फ़िल्म को अपनी बेहतरीन जर्नी का एक अहम हिस्सा बताया है उन्होंने आगे कहा ये फ़िल्म आपको ऋषिकेश मुखर्जी के फिल्मो की याद दिलाएगी।

अभिषेक दुहान व अहम शर्मा इस फ़िल्म के मुख्य भूमिका में हैं। अभिषेक ने कहा की ये फ़िल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। वह बड़े पर्दे पर पहली बार राहुल देव के साथ काम कर रहे हैं। राहुल देव एक अनुभवी अभिनेता हैं और शूटिंग के दौरान मुझे इनसे काफी कुछ सीखने का मौका भी मिला। अहम शर्मा ने भी इसे एक बेहतरीन फ़िल्म बताया है। बड़े पर्दे पर मेरी आने वाली फिल्म का इंतज़ार अब खत्म होने वाली है। फ़िल्म के निर्देशक हेमंत शरण हैं। हेमंत शरण ने फ़िल्म के विषय में आगे कहा एक मेहनतकश टीम का नतीजा है धूप छांव,यह भारतीय सिनेमाई दर्शको को ध्यान में रख कर बनाई गई फ़िल्म है जिसमे पारिवारिक तानेबाने के साथ इमोशनल कॉमेडी को तबज्जो दी गयी है।

जी म्यूजिक के ऑफिसियल चैनल्स पर इस फ़िल्म के ट्रेलर को देखा जा सकता है। ट्रेलर देख फ़िल्म पारिवारिक भावनाओं व मूल्यों पर आधारित दो भाइयों की कहानी लगती है। फ़िल्म मे भारतीय पारिवारिक इमोशन को देखा जा सकता है। फिल्म के निर्माता सचित जैन व साक्षी जैन हैं। कहानी संजय जैन की है। लेखक हेमंत शरण व अमित सरकार हैं और निर्देशन हेमंत शरण ने किया है। बॉलीवुड ट्रेड पंडितों ने भी धूप छांव के ट्रेलर को खूब सराहा है। फेमस बॉलीवुड क्रिटिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्रेलर को शेयर कर निर्माता व निर्देशक को बधाई दी। फ़िल्म 4 नवम्बर को पूरे देश के सर्वाधिक थियेटरों में एकसाथ रिलीज की जाएगी।

फिल्म ‘धूप छांव’ का निर्माण फॉरएवर बिग एंटरटेनमेंट बैनर के  तले किया गया है। इस फ़िल्म में अभिनेता राहुल देव,अभिषेक दुहान,स्मृति बथिजा,समीक्षा भटनागर,अहम शर्मा के अलावे अतुल श्रीवास्तव,राहुल बग्गा,शुभांगी लतकर,आशीष दीक्षित,आर्यन बजाज,शैलेन इत्यादि भी महवपूर्ण भूमिका में हैं। कोरियोग्राफर जीत सिंह,एसोसिएट प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सहोरा व संगीतकार अमिताभ रंजन,नीरज श्रीधर व काशी रिचर्ड हैं तथा बॉलीवुड के दिग्गज गायक कैलाश खेर,जावेद अली,अन्वेषा, भूमि त्रिवेदी,सलमान अली और अरुण देव यादव ने इस फिल्म के गानों में अपनी आवाज दी है। मीडिया कंसल्टेंट सर्वेश कश्यप हैं।

4 नवम्बर को रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्म धूप छाँव का भव्य ट्रेलर लॉन्च

Related Posts

Grand Premiere Of Hindi Feature Film DHAAAK Held In Mumbai, Hero Mohd Saleem Mullanavar And All Guests Welcomed

Director Anees Baroodwale, Pradeep Rawat, Sheena Shahabadi, Ruslan Mumtaz, Avinash Wadhwan were also present Mumbai. The grand premiere of Hindi feature film “Dhaaak” full of action, thrill and twists was…

Shantanu Bhamare’s Pivotal Jailer’s Role Resolves Murder Mystery In Fire Of Love RED Hindi Feature Film – The Film Releasing On 24th November 2023 !

The wait is finally over for romance movie fans as the much-awaited Fire of Love: RED is releasing on 24th November 2023 in the theatres worldwide. This upcoming romantic drama,…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 22 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata