दिल मेरा खो गया : प्रेम धिराल, फिल्म “बेरा एक अघोरी” का गाना रिलीज होते ही हुआ पॉपुलर ।

अभिनेता प्रेम धिराल की जल्द रिलीज़ होने जा रही हिंदी फिल्म बेरा एक अघोरी से बॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार हैं। इस फ़िल्म का उनपर फ़िल्माया गया एक जबरदस्त गीत “दिल मेरा खो गया” धिराल एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज होते ही पॉपुलर हो गया है। इस डांस नम्बर को नक्काश अज़ीज़ और वैशाली माड़े ने बड़ी खूबसूरती से गाया है। इस रोमांटिक गीत में प्रेम धिराल के साथ ऎक्ट्रेस शीतल कंदवाल की जोड़ी और केमिस्ट्री गज़ब नजर आ रही है। प्रेम धिराल का डांस और उनकी एनर्जी हाई लेवल पर है। गाने में नक्काश अज़ीज़ भी गाते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रेम धिराल बतौर हीरो अपनी जल्द ही रिलीज होने जा रही हिंदी फिल्म बेरा एक अघोरी को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फ़िल्म में प्रेम धिराल के साथ शक्ति वीर धिराल भी मुख्य भूमिका में हैं। धिराल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फ़िल्म बेरा एक अघोरी के निर्माता राजू भारती हैं।

प्रेम धिराल का कहना है कि “बेशक बेरा एक अघोरी एक हॉरर फ़िल्म है मगर इसमें रोमांस और म्युज़िक का भी काफी स्कोप है। फ़िल्म की कहानी बहुत डिफ्रेंट है जो दर्शकों को अवश्य पसन्द आएगी। “दिल मेरा खो गया” इस फ़िल्म का काफी अच्छा गीत है जो मेरा फेवरेट सॉन्ग है। नक्काश अज़ीज़ और वैशाली ने इस गाने को अपनी आवाज़ देकर आकर्षक बना दिया है। हम लोगों ने इस गीत की शूटिंग के दौरान भी काफी एन्जॉय किया था। मुझे खुशी है कि गाना दर्शकों को खूब पसन्द आ रहा है। मेरी को ऎक्ट्रेस शीतल के साथ इस गाने में मेरी ट्यूनिंग कमाल की रही है। ऑफ स्क्रीन भी हम अच्छे दोस्त हैं इसीलिए वह केमिस्ट्री स्क्रीन पर भी अमेजिंग लग रही है।”

इस गाने के संगीतकार और गीतकार प्रेम शक्ति हैं जबकि मिलिंद कुलकर्णी व नरेंद्र अगिडी ने इसे डायरेक्ट किया है। गाने के कोरियोग्राफर समीर कुमार हैं।

दिल मेरा खो गया : प्रेम धिराल, फिल्म “बेरा एक अघोरी” का गाना रिलीज होते ही हुआ पॉपुलर ।

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 16 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 18 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 26 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata