पावर स्टार पवन सिंह का दिखा पॉवर बिहार, झारखण्ड में, “हमार स्वाभिमान” से स्थापित किया कीर्तिमान बम्पर ओपनिंग के साथ

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ बम्पर ओपनिंग से नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है और उनका पॉवर दर्शकों का दिल जीत रहा है। जी हाँ! महा पर्व छठ पूजा पर बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में भव्य पैमाने पर रिलीज की गई रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह स्टारर भोजपुरी फ़िल्म ‘हमार स्वाभिमान’ को बम्पर ओपनिंग मिली है। रुपहले परदे पर इस फ़िल्म को देखने वाले दर्शकों में गजब का उत्साह दिखा है, ऑडियंस तालियों और सीटियों के साथ इंज्वॉय कर रहे हैं। इस फ़िल्म में पवन सिंह अपने चिर परिचित एक्शन पैक्ड में तो नजर आ ही रहे हैं, साथ ही उनका अलग-अलग अवतार भी फिल्म का आकर्षण का केंद्र बिन्दु बना हुआ है। इस फिल्म में वे तलवारबाजी का करतब करते नजर आते हैं, तो कभी अखाड़े में धोबी पछाड़ लगाते हुए। उनके फैंस और ऑडियंस को यह फ़िल्म फुल एंटरटेनमेंट कर रही है।

गौरतलब है कि राम शर्मा फिल्म प्रोडक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘हमार स्वाभिमान’ को सिनेमाघरों में फ़िल्म वितरक कंपनी प्रांशुल मैजिक मोमेंट के प्रवीण कुमार ने रिलीज किया है। फ़िल्म के निर्माता राम शर्मा (एनआरआई) हैं। निर्देशक चंद्र भूषण मणि हैं। फ़िल्म का ट्रेलर टीम फिल्म्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जोकि रिलीज होते ही वायरल हो गया था। इस फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा हैं। गीतकार मनजी मीत, जे.डी. बहादुर हैं और संगीतकार छोटे बाबा बसही, छोटू रावत व संगम सिंह हैं। डीओपी देवेंद्र तिवारी हैं। संकलन संतोष हरावड़े, मारधाड़ श्री श्रेष्टा, नृत्य रिक्की गुप्ता, रवि पंडित, कला शेरा का है। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह, सह निर्देशक धन्नजय तिवारी, प्रचारक रामचन्द्र यादव, डिजाईनर प्रशांत, मार्केटिंग हेड राघवेन्द्र प्रताप सिंह हैं।

फिल्म की अपार सफलता को लेकर प्रोड्यूसर राम शर्मा (एनआरआई) ने कहा कि ‘हमार स्वाभिमान’ एक सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म में बहुत कुछ नया दर्शकों को देखने के लिए है। फिल्म की कहानी और पवन सिंह की अदाकारी इसकी यूएसपी है। उस पर अंजना सिंह के साथ पवन सिंह की केमेस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। हमने इसका निर्माण भव्य पैमाने पर किया है, ताकि एक बेहतरीन भोजपुरी सिनेमा दर्शकों को देखने को मिले। फ़िल्म को बम्पर ओपनिंग देने के लिए सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी का प्यार, आशीर्वाद हमेशा बना रहे।

राम शर्मा ने यह भी बताया कि इस फ़िल्म का ट्रेलर पोलैंड की राजधानी वारसॉ शहर में हमने लांच किया था। जल्द ही हम पोलैंड में यह फ़िल्म रिलीज करेंगें, जिससे विदेश के सिनेमाहाल में भी भोजपुरी फिल्में रिलीज होने लगे और विदेश में रह रहे लोग भी अपनी भोजपुरी भाषा की फ़िल्म सिनेमाघरों में देख सकें।

 

पावर स्टार पवन सिंह का दिखा पॉवर बिहार, झारखण्ड में, “हमार स्वाभिमान” से स्थापित किया कीर्तिमान बम्पर ओपनिंग के साथ

Related Posts

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

महिला फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए मिसाल बनी फ़िल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह के निर्देशन में एक साथ 11भोजपुरी फिल्मों का निर्माण बिना रुके, बिना थके…

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की 11 में से चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

महिला सशक्तिकरण की बात करें या नारी शक्ति की बात करें तो आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमता, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का लोहा मनवा रही है।…

You Missed

लास्ट माइल वेलफेयर फाउंडेशन संस्थापक एवं अध्यक्ष: इलियास मुनव्वर MATUNGA LIGHTS UP – मातुंगा लाइट्स अप

  • By admin
  • November 16, 2026
  • 11 views
लास्ट माइल वेलफेयर फाउंडेशन संस्थापक एवं अध्यक्ष: इलियास मुनव्वर MATUNGA LIGHTS UP – मातुंगा लाइट्स अप

“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

  • By admin
  • October 15, 2026
  • 33 views
गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 26 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 20 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज