लता मंगेशकर स्टूडियो में हिंदी फिल्म “द लाइफ़” का म्यूजिकल मुहूर्त

निर्माता सुधीर पाटिल और गौरव पाल की इस फिल्म में आयुष पाटिल, शाहबाज खान, रिया कपूर, जावेद हैदर जैसे कलाकार नजर आयेंगे, मोहम्मद सलामत की आवाज में गीत रिकॉर्ड

मुंबई में स्थित लता मंगेश्कर स्टूडियो में निर्माता सुधीर पाटिल और गौरव पाल की हिंदी फिल्म “द लाइफ़” का म्यूज़िकल मुहूर्त किया गया। संगीतकार अफ़रोज़ खान ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ फेम सिंगर मोहम्मद सलामत  की आवाज में एक प्यारा सा गीत रिकॉर्ड किया। दीपाली प्रोडक्शन और सूर्यवंशी फिल्म्स प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म में आयुष पाटिल हीरो होंगे जबकि फ़िल्म में शाहबाज खान, रिया कपूर, मुस्कान सय्यद,निर्भय वाधवा, दीपाली सैनी और जावेद हैदर जैसे कलाकार भी नजर आयेंगे।

इस फिल्म के संगीतकार अफ़रोज़ खान का कहना है कि इस फिल्म की कहानी बहुत अनोखी है, इसका सब्जेक्ट दर्शकों के दिलों को छू लेगा। फिल्म की कहानी में काफी टर्न और ट्विस्ट हैं जो ऑडिएंस को दिलचस्प लगेगा। आज हमने मोहम्मद सलामत की आवाज़ में एक बहुत ही खूबसूरत गीत रिकॉर्ड किया है और इस तरह से इस फ़िल्म का मुहूर्त हो गया है। जल्द ही यह फ़िल्म फ्लोर पर जाएगी।

नायक आयुष पाटिल इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने यहां कहा कि द लाइफ ज़िंदगी को एक अलग नज़रिए से देखने की कहानी दर्शाती है। इसमे मेरा किरदार काफी चैलेंजिंग है और मैं काफी एक्साइटेड हूँ कि मुझे शाहबाज खान और जावेद हैदर जैसे मंझे हुए अदाकारों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। फ़िल्म का जो गाना रिकॉर्ड किया गया है, वह इस की कहानी को आगे बढ़ाता है और काफी अच्छी कम्पोज़िशन है।

बता दें कि इस गाने के गीतकार अहमद सिद्दीकी, लेखक मोहम्मद सलीम हैं। फ़िल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अवसर पर निर्माता सुधीर पाटिल ने बताया कि द लाइफ की स्टोरीलाइन मुझे काफी आकर्षित लगी, इस वजह से हमने इसे प्रोड्यूस करने का निर्णय लिया। इसको हम भव्य रूप से शूट करेंगे और दर्शकों के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज होगा।

फ़िल्म के प्रोड्यूसर गौरव पाल ने बताया कि द लाइफ अपने आप मे एक बेहतरीन टाइटल है और इस के नाम का कहानी से बड़ा गहरा संबंध है। मुझे निर्देशक  पर काफी विश्वास है कि वह एक अच्छा सिनेमा बनाएंगे क्योंकि वह टेक्निकली काफी स्ट्रांग निर्देशक हैं। आयुष पाटिल के लिए यह रोल काफी महत्वपूर्ण है।

शाहबाज खान, जावेद हैदर ने फ़िल्म के निर्माता निर्देशक को शुभकामनाएं दीं और कहा कि मैं मोहम्मद सलामत की आवाज़ में गीत की रिकॉर्डिंग के समय मौजूद था। यह गाना वाकई बहुत ही सुंदर और मेलोडियस है जिसे अफरोज खान ने बड़ी शिद्दत से संगीतबद्ध किया है।

 

लता मंगेशकर स्टूडियो में हिंदी फिल्म “द लाइफ़” का म्यूजिकल मुहूर्त

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 16 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 18 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 26 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata