राज दूबे ‘रघु-वंश’ फ़िल्म से बतौर हीरो हो रहे हैं लांच मिला संग्राम सिंह पटेल का साथ

भोजपुरी सिनेमा को मिला एक और नया हीरो राज दूबे, ‘रघु-वंश’ से संग्राम सिंह पटेल के साथ हो रहे हैं लांच

भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक और हीरो की धमाकेदार एंट्री हो रही है, जिनका नाम है राज दूबे। वे भोजपुरी फ़िल्म ‘रघु-वंश’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के महराजगंज के कोल्हुई बाजार में कर रहे हैं। इस फ़िल्म से एक नये स्टार का उदय भोजपुरी सिने जगत में हो रहा है। नवोदित हीरो राज दूबे का साथ इस फ़िल्म में दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल दे रहे हैं। संग्राम सिंह पटेल और राज दूबे बतौर रूपहले परदे पर खूब धमाल मचाने वाले हैं। इस फ़िल्म में राज दूबे की हीरोइन प्रतिष्ठा ठाकुर हैं, उनकी रोमांटिक कमेस्ट्री दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। साथ ही संग्राम सिंह पटेल और शालू सिंह रोमांस का तड़का लगाते हुए नजर आने वाले हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों जोर शोर में चल रही है। यह फिल्म लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें रोमांस व एक्शन भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा।

बता दें कि अभिनेता राज दूबे एक्टर बनने के लिए खूब कड़ी मेहनत किये हैं और उन्होंने वह सारी ट्रेनिंग कुशलतापूर्वक लिया है, जोकि एक बेस्ट हीरो बनने के लिए करना चाहिए। उन्होंने पूरी तैयारी करके ही कैमरा फेस किया है। निर्माणाधीन फ़िल्म रघु-वंश की शूटिंग के दौरान हर कोई राज दूबे के एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहा है।

गौरतलब है कि फ़िल्म ‘रघु-वंश’ के निर्माता तपोवर्द्धन दूबे (टीवी दूबे) हैं, जो बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं। इस फ़िल्म के निर्देशक  सचिन यादव हैं। प्रोडक्शन मैनेजर मुन्ना सिंह है। संगीत साजन मिश्रा ने दिया है, गीत शेखर मधुर ने लिखा है। डीओपी विजय आर पांडेय, कोरियोग्राफर विवेक थापा, एक्शन डायरेक्टर  आरके श्री हैं। एसोसिएट डायरेक्टर मिलन जोशी हैं। प्रोडक्शन मैनेजर मुन्ना सिंह है। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में संग्राम सिंह पटेल,  राज दूबे,  प्रतिष्ठा ठाकुर,  शालू सिंह, पप्पू यादव,  दिपेंद्र मिश्रा,  रजनीश पाठक,  बृजेश त्रिपाठी,  परी सिंघानिया, सुभाष यादव, अरुण प्रताप सिंह आदि कलाकार नजर आने वाले हैं।

फ़िल्म रघु-वंश को लेकर एक्टर राज दूबे बहुत एक्साईटेड हैं। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। फ़िल्म के निर्माता तपोवर्धन दूबे बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म बना रहे हैं। निर्देशक सचिन यादव के निर्देशन में काम करना बड़ा अच्छा लग रहा है। बड़े भइया संग्राम सिंह के साथ एक्टिंग करने में बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है, वे एक बड़े भाई का प्यार दे रहे हैं। फ़िल्म की पूरी यूनिट फुल सपोर्ट कर रही है। सभी को तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ। यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। मेरी कोशिश है कि मैं दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरूँ। मैं सभी के प्यार, आशीर्वाद की कामना करता हूँ।

राज दूबे ‘रघु-वंश’ फ़िल्म से बतौर हीरो हो रहे हैं लांच  मिला संग्राम सिंह पटेल का साथ

Related Posts

अभिनेता हरीश कुमार का वादा: “एक्टर केनील मोदी मेरी हर फिल्म में होंगे!”

मुंबई: मॉडलिंग की दुनिया में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से पहचान बनाने वाले और इन दिनों रंगमंच पर सक्रिय एक्टर केनील मोदी को हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने वयोवृद्ध…

एक बार फिर नागा चैतन्य की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘थंडेल’ धूम मचाने के लिए हैं तैयार ! 15 जून को होने जा रहा हैं पहली बार टेलीविज़न पर वर्ल्ड प्रीमियर !एक्टर नागा चैतन्य ने कही ये बात !

हाल ही रिलीज हुई  नागा चैतन्य और साई पल्लवी अभिनीत ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म ‘थंडेल’ एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है, इस बार अपने बहुप्रतीक्षित सैटेलाइट प्रीमियर के…

You Missed

Actress Aliya Khan Says She Wishes She Had Started Acting Earlier

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 7 views
Actress Aliya Khan Says She Wishes She Had Started Acting Earlier

Shanaya Al Haq: A Rising Star In Acting And Modeling, Chasing Big Dreams

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 14 views
Shanaya Al Haq: A Rising Star In Acting And Modeling, Chasing Big Dreams

“Eternal Whispers Of Stone” Solo Show Of Paintings By Uma Krishnamoorthy In Nehru Centre Art Gallery

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 10 views
“Eternal Whispers Of Stone” Solo Show Of Paintings By Uma Krishnamoorthy In Nehru Centre Art Gallery

Melooha Launches Artha Sutram, An AI-Powered Wealth Intelligence Report For Personalized Financial Guidance

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 6 views
Melooha Launches Artha Sutram, An AI-Powered Wealth Intelligence Report For Personalized Financial Guidance

Sachiin Joshi: Jodhpur’s Own Who Transformed Kingfisher Villa Into King’s Mansion In Goa

  • By admin
  • August 6, 2026
  • 14 views
Sachiin Joshi: Jodhpur’s Own Who Transformed Kingfisher Villa Into King’s Mansion In Goa

सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि., निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू महराजगंज, भदोही में

  • By admin
  • August 6, 2026
  • 15 views
सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि., निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू  महराजगंज, भदोही में