‘लवंडिया लंदन से लाएंगे’ ने बनाया 500 मिलियन का रिकॉर्ड, रत्नाकर कुमार ने किया टीम को सम्मानित

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार- सिंगर रितेश पांडेय अभिनत भोजपुरी सॉंग ‘लवंडिया लंदन से लाएंगे’ ने 500 मिलियन का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। इस सफलता के उपलक्ष्य में डब्ल्यूडब्ल्यूआर के एमडी रत्नाकर कुमार ने एक निजी समारोहो का आयोजन कर गाने से जुड़े सभी लोगों को 500 मिलियन लिखी हुई ट्रॉफी देकर सम्मानित किया है। ये समारोह वाराणसी के एक होटल में बड़े ही प्राइवेट तरीके से किया गया था। जिसकी भनक मीडिया को नहीं लग पाई थी। अब इस समारोह के कुछ फोटोज तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में रत्नाकर कुमार, रितेश पांडेय,  लेखक आरएस प्रीतम, संगीतकार आशीष वर्मा, वीडियो निर्देशक लवकेश विश्वकर्मा, डीओपी धर्मेंद्र विश्वकर्मा, कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा सहित सभी लोग मौजूद थे। वायरल हो रही तस्वीरों में केक पर 500 मिलियन लिखा हुआ है और साथ में कांच बनी ट्रॉफी रखी हुई हैं। जो सभी को दी गई हैं।

बता दें ये गाना एक साल पहले नए साल के मौके पर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने अपने प्यार और दुलार से इतना पॉपुलर कर दिया कि आज इसने 500 मिलियन यानिकि 50 करोड़ो से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। आगे भी ये आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।

https://www.instagram.com/reel/ClbcFt3AuK9/

इस मौके पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ये हमारी खुशनसीबी है कि हमने इस गाने को बनाने का फैसला लिया और ये गाना लाखों दिलोंन पर छाया हुआ है। गाने की सोच एक दम हटके थी, जिसके कारण ये इतना पॉपुलर हो सका है। इसके रितेश पांडेय ने गायकी के साथ साथ परफॉर्म भी किया है। गाने में उन्होंने सिंगिग के साथ जो अपने डांस मूव्स दिखये हैं वे काबिले तारीफ हैं। और इस सफलता पर मैं मेरी पूरी टीम को धन्यवाद देता हूँ।

वही रितेश पांडेय रत्नाकर कुमार की तारीफ करते हुए कहते हैं कि ये सर का विजन था। जो ये गाना इतना बड़ा हिट हुआ है उन्होंने हमें हर तरीके से सपोर्ट किया तब कहीं जा के ऐसा गाना बनाना संभव हो सका है। ये इंडस्ट्री के ऐसे निर्माता है जिनके साथ काम करने में कभी भी किसी भी कलाकार को कोई भी दिक्कत नहीं होती है। ये हर वो चीज मुहैया करते हैं जिसकी आर्टिस्ट को जरूरत है। भाइया इसके लिए मैं आपको तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ थैंक यू भाइया।

‘लवंडिया लंदन से लाएंगे’ ने बनाया  500 मिलियन का रिकॉर्ड, रत्नाकर कुमार ने किया टीम को सम्मानित

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

  • By admin
  • October 10, 2026
  • 8 views
नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 16 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 19 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 28 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया