मशहूर सिंगर अमित गुप्ता के साथ 2 पंजाबी वीडियो प्रोड्यूस कर रहे हैं अजय सोनी

ऎक्ट्रेस हरमिषा मिस्त्री बॉलीवुड में फ़िल्म कुछ खट्टा हो जाए से डेब्यू कर रही हैं

निर्माता अजय सोनी अपने प्रोडक्शन हाउस सेवन हॉर्स स्टूडियो के अंतर्गत कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।  लोकप्रिय सिंगर अमित गुप्ता के साथ वह दो पंजाबी म्युज़िक वीडियो जल्द लेकर आने वाले हैं। एक गीत का नाम अमृतसरी जुगनी है दूसरे सॉन्ग का नाम अँखियाँ नू है। अमित गुप्ता इन दोनों गीतों के कम्पोज़र और सिंगर हैं साथ ही फीचर भी कर रहे हैं। जिन्हें राज गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। अजय सोनी के साथ ऎक्ट्रेस हरमिषा मिस्त्री भी काम कर रही हैं, जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं।

मुम्बई में पली बढ़ी ऎक्ट्रेस हरमिषा मिस्त्री गुरु रंधावा के साथ फ़िल्म कुछ खट्टा हो जाए से बॉलीवुड में एंट्री करने को तय्यार हैं। गुरु रंधावा, सई मांजरेकर और अनुपम खेर के साथ यह फ़िल्म करके हरमिषा काफी उत्साहित हैं। यह फ़िल्म अगले साल जनवरी या फरवरी में रिलीज होगी। फ़िल्म में अपने किरदार के बारे में हरमिषा ने बताया कि वह सई मांजरेकर की छोटी बहन का रोल निभा रही हैं।

बी 4 यू का ऑफिशियल म्युज़िक वीडियो फरारी कर चुकी हरमिषा ने उदित नारायण का वीडियो गोरे गोरे गालों पे भी किया है। सुदेश बेरी के साथ सिर्फ मनी और एक हॉरर वेब सीरीज कर चुकी हरमिषा की पहली फीचर फिल्म कुछ खट्टा हो जाए होगी। जी अशोक के निर्देशन में बन रही यह कॉमेडी फिल्म है। सई मांजरेकर और अनुपम खेर के साथ हरमिषा का काम करने का अनुभव कमाल का रहा।

वह तबसे डांस कर रही हैं जब वह तीसरी कक्षा में पढ़ रही थीं। वह कियारा आडवाणी को सबसे ज्यादा पसन्द करती हैं। कबीर सिंह और शेरशाह उनकी फेवरेट फिल्मे हैं। कियारा का क्यूट फेस और हॉट बॉडी उन्हें भाता है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में काम करने का सपना देखने वाली वरुण धवन, विक्की कौशल के साथ स्क्रीन साझा करना चाहती हैं। आगरा में उन्हें फ़िल्म की शूटिंग का यादगार अनुभव रहा है और अब निर्देशक राज गुप्ता के साथ पंजाबी सॉन्ग करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

सिंगर अमित गुप्ता भी इन दोनों गीतों को लेकर हद से ज्यादा एक्साइटेड हैं। राज गुप्ता उनके काफी वर्षो के दोस्त हैं और अजय सोनी के बैनर तले काम करके भी वह खुश हैं।

मशहूर सिंगर अमित गुप्ता के साथ 2 पंजाबी वीडियो प्रोड्यूस कर रहे हैं अजय सोनी

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

  • By admin
  • October 10, 2026
  • 8 views
नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 16 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 19 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 28 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया