फिजियोथेरेपी चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए डॉ. राजीव सिंह को मिला गोल्ड मेडल

पटना : देश के जाने माने फिजियोथेरेपिस्ट व साईं हेल्थ केयर वेलनेस सेंटर पटना के निदेशक डॉ राजीव कुमार सिंह को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए बिहार रेजिमेंट सेंटर द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। डॉ राजीव को ये सम्मान बिहार रेजिमेंट सेंटर दानापुर में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान दिया गया। इस सम्मान उन्हें बिहार रेजीमेंट सेंटर दानापुर के सेंटर हेड ब्रिगेडियर जसपाल के हाथों फिजियोथेरेपी चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए मिला।

डॉ राजीव देश के जाने माने फिजियोथेरेपिस्ट हैं। फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में डॉ राजीव ने देश विदेशों सहित देश के कई अभिनेता,नेता व क्रिकेटर को अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उक्त सम्मान से उत्साहित डॉ राजीव कुमार सिंह ने कहा छोटे से गाँव से निकल कर इस मुकाम तक पहुचना संघर्षपूर्ण रहा।इस वर्ष विश्व फिजियोथेरेपी दिवस हमारे लिए सदैव यादगार रहेगा। चिकित्सा के क्षेत्र योगदान देने पर स्वर्ण पदक प्राप्त करना हमारे और हमारे परिवार के लिए अत्यंत सौभाग्यशाली क्षण है। बिहार में फिजियोथेरेपिस्ट बनना और सैनिकों के साथ काम करना अपने आप में गौरवशाली है। मैं बिहार रेजिमेंट सेंटर, दानापुर में सैकड़ों सैनिकों का इलाज करने पर खुद को भाग्यशाली समझता हूँ की मुझे देश की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस सम्मान पर डॉ. राजीव सिंह ने बिहार रेजीमेंट सेंटर दानापुर का भी दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे यादगार क्षण है जिसमें मुझे देश सेवा करने का मौका मिला। यह अवॉर्ड हमारे फील्ड और बिहार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि मैंने सैकड़ों जवानों को अपने फिजियोथेरेपी चिकित्सा से ठीक किया है। और आगे भी देश सेवा के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।

उन्होंने आगे बताया कि फिजियोथेरेपी के जरिए गठिया, रीढ़ की हड्डी में चोट जैसी बीमारियों का इलाज संभव है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नही होता है। आज भाग दौड़ की ज़िंदगी मे फिजियोथेरेपी आम जीवन मे अति महत्वपूर्ण हो गया है। जहाँ बिना दवा के ज्यादातर बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। अक्सर लोग फिजियोथेरेपी बीच मे ही छोड़ देते है। ऐसा करने से आपको पूरा लाभ नही मिल पाता। इसमे कई सेशन होते हैं जिन्हें पूरा करना जरूरी है। आप चाहते हैं कि इसका लाभ लंबे समय तक हो तो सभी सेशन को पूरा करे।

फिजियोथेरेपी चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए डॉ. राजीव सिंह को मिला गोल्ड मेडल

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 11 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 14 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata

लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 15 views
लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 20 views
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 21 views
राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज