इंडस्ट्री की सबसे कम उम्र की प्रोड्यूसर के रूप में सम्मानित हो चुकी नेहा बंसल, दादा साहेब फाल्के पर बनाएगी फिल्म

हिन्दी सिनेमा में काम करने वाले कलाकार जहां पुरी तरह से इंडस्ट्री के रंग में रच बस जाते है। वहीं बॉलीवुड में वर्षों से लेखक, निर्माता -निर्देशक और अभिनेत्री के तौर पर काम कर रही नेहा बंसल इंडस्ट्री के तौर तरीकों से बिल्कुल अलग है। बॉलीवुड में काम करने वाले कलाकार जहां दिन-रात पार्टी में व्यस्त रहते हैं। वहीं अभिनेत्री नेहा बंसल का झुकाव पूरी तरह से आध्यात्म की तरफ है। वह अधिकतर सभी वेद पुराणों का अध्ययन कर चुकी हैं। इतनी कम उम्र में वह चारों धाम की यात्रा भी कर चुकी है। अभिनेत्री नेहा बंसल को इंडस्ट्री में रहते हुए भी पार्टीस का बिल्कुल भी शोक नहीं है। ना ही वह क्लब डिस्को जाना पसंद करती हैं। अभिनेत्री नेहा बंसल ने आज तक कभी भी शराब सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया। लेकिन उन्होंने बार बालाओं कि जिन्दगी पर एक पुस्तक लिखी है जो एक अनदेखा सच’ नाम से एमेजॉन पर उपलब्ध है। इस विषय पर शोध   के लिए वह देश- विदेश के कई बार में गई और बार में काम करने वाली लड़कियों की मनोदशा को समझते हुए उनकी मजबूरी को समाज के सामने लाने के लिए पुस्तक लिखी।

अभिनेत्री नेहा  बंसल भले ही कुछ फिल्मों में बोल्ड सीन्स कर चुकी हैं लेकिन आम जीवन में बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति की है। उन्होंने 20 साल से टी.वी. नहीं देखा ना ही उन्हें गाने सुनने का  शौक है। दिन भर उनके फोन पर

मंत्र और भजन ही चलते रहते हैं। नेहा बंसल कहती हैं कि बचपन में ही मेरा आध्यात्म की तरफ झुकाव रहा है। हर रोज मंदिर में जा की आरती करती है। अब तक माता रानी के 14 जागरण करवा चुकी है।

नेहा बंसल ने जब एक एनआरआई से शादी की तो उन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने पैसे के लालच में आकर शादी की। लेकिन बाद में  खुलासा हुआ कि नेहा बंसल ने अपनी मेहनत की कमाई से बनाया घर बेचकर शादी की  और  शादी का पूरा खर्चा खुद ही उठाया । नेहा बंसल को शादी के बाद जब ससुराल से तकलीफ दी जाते लगी तब भी उन्होंने ‘मेरा पति मेरा सब कुछ’ का सिद्धान्त अपनाते हुए दुनिया के तानों की परवाह किए बिना अपना रिश्ता बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन किसी कारणवश जब उनके बीच तलाक हुआ और कोर्ट ने उनके पूर्व पति को कुछ रुपए देने की बात की तो नेहा बंसल ने पैसे या प्रोपर्टी लेने से इन्कार कर दिया। यहां तक कि तलाक के बाद भी पति से दोस्ती का रिश्ता कायम करने में लगी रही और उस रिश्ते को फिर से दोस्ती तक पहुंचाई। अभिनेत्री नेहा बंसल दुनिया में सबसे बारीक मेंहदी

लगाने के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं। अभिनेत्री नेहा बंसल वर्षों से अपने घर परिवार से दूर हैं फिर भी घर के संस्कार नहीं भुली हैं। इसलिए आज तक उनके साथ किसी भी लड़के का नाम नहीं जुड़ा। नेहा बंसल का इंडस्ट्री का पहला ऐसा नाम है  जिसे सब सिर्फ बहन के रिश्ते से जानते है, इसलिए उन्हें जगत बहन भी कहा जाता है। अभिनेत्री नेहा बंसल जो भी कमाती हैं,उसका एक बड़ा हिस्सा चैरिटी  कर देती है। उन्हें हरयाणा की बेटी की खिताब भी मिल चुका है।

जहां अभिनेत्री नेहा बंसल को बहुत सारे बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड मिल चुके है वहीं उन्हें सबसे कम उम्र के प्रोड्यूसर का अवार्ड मिल चुका है।  हाल ही में नेहा बंसल की शॉर्ट फिल्म ‘रेस्पेक्ट  हर’  को 12 देशों में बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिल चुका है। पिछले दिनों नेहा बंसल को थाइलैंड में आयोजित थाइलैंड वर्ल्ड मीट इंटरनेशन  अवार्ड से सम्मानित किया गया।

हाल ही में नेहा बंसल की फिल्म ‘फार्ट  फटा फट’  में सेंसर ने यू  सर्टिफिकेट  दिया है। और, जल्द ही नेहा बंसल दादा साहब फालके की जीवनी पर हिन्दी मुवी बनाने जा रही हैं।

 

इंडस्ट्री की सबसे कम उम्र की प्रोड्यूसर के रूप में सम्मानित हो चुकी नेहा बंसल, दादा साहेब फाल्के पर बनाएगी फिल्म

Related Posts

Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

Seema Pahwa Makes Her Vertical Debut As ‘Lady Bond007’ In Sajan Agarwal’s Crime Thriller

Veteran actress Seema Pahwa is set to make her vertical-format debut with the upcoming female-led crime thriller ‘Lady Bond007’, directed by Sajan Agarwal. The series will premiere on Rocket Reels…

You Missed

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 16 views
हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 15 views
निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व  मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

  • By admin
  • October 10, 2026
  • 22 views
नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 22 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 25 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 22 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’