संजय मिश्रा द्वारा म्युज़िक वीडियो ‘ मौला ‘ हुआ लॉन्च, निर्माता असलम शेर खान, संगीतकार ऋतु जौहरी, सिंगर ऋषभ पंचाल, सिंगर फारिस खान, गीतकार ऋचा जौहरी और डायरेक्टर सुमित रंजन

मुख्य अतिथि बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर संजय मिश्रा के हाथों निर्माता असलम शेर खान और संगीतकार ऋतु जौहरी का सूफियाना म्युज़िक वीडियो ” मौला ” मुम्बई के ओरा फाइन ज्वेलरी शोरूम में भव्य रूप से लॉन्च किया गया। इस अवसर पर गाने की संगीतकार ऋतु जौहरी, गीतकार ऋचा जौहरी, सिंगर ऋषभ पंचाल, सिंगर फारिस खान, वीडियो डायरेक्टर सुमित रंजन, लाइन प्रोड्यूसर गुरुमीत सिंह सोढ़ी उपस्थित रहे। यहां सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में संजय मिश्रा उपस्थित थे।

ऋतु प्रभा प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट इस खूबसूरत सूफी गीत के लोकार्पण समारोह में चीफ गेस्ट संजय मिश्रा को सम्मानित किया गया। संजय मिश्रा ने सिंगर ऋषभ पंचाल, सिंगर फारिस खान की आवाज़ की प्रशंसा तारीफ की और उनके इस सॉन्ग के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

यहां म्युज़िक वीडियो भी दिखाया गया जिसे सभी ने खूब पसन्द किया। इस गीत को बड़ी खूबसूरती से ऋतु जौहरी ने कम्पोज़ किया है और ऋचा जौहरी ने बहुत ही सूफियाना गीत लिखे हैं। सुमित रंजन ने इसका वीडियो अद्भुत बनाया है। संजय मिश्रा ने इस गाने की थीम और वीडियो डायरेक्शन के लिए सुमित रंजन को बधाई दी।

सिंगर ऋषभ पंचाल और सिंगर फारिस खान ने जब अपनी आवाज में यहां मौला गीत सुनाया तो मौजूद सभी लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। उन की आवाज़ इतनी सुरीली और प्यारी है कि वह असर छोड़ जाते हैं।

फारिस खान ने बताया कि संजय मिश्रा सर हमारे इस सूफी गीत के लॉन्च पर आए, इसके लिए उनका दिल से शुक्रिया। उन्होंने हमारा दिन बना दिया। इन्होंने मेरी आवाज को सराहा और गाने को पसन्द किया, यह हम सब के लिए सौभाग्य की बात है। मैं ऋतु जौहरी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ कि उन्होंने न केवल मुझे गायकी और संगीत सिखाया बल्कि इस म्यूज़िक वीडियो के माध्यम से फ़िल्म जगत में मुझे बड़ा मौका दिया।

गायक ऋषभ ने बताया कि यह गीत काफी सूफियाना मिजाज का है। मैंने गायकी और संगीत की तालीम हासिल की है। मैं डायरेक्टर सुमित रंजन का आभारी हूं कि उन्होंने मुझसे यह काम बहुत अच्छे ढंग से करवा लिया।”

ऋतु जौहरी ने बताया कि मैं वीडियो सॉन्ग मौला के लॉन्च के अवसर पर आए संजय मिश्रा जी का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने अपना कीमती समय हमारे लिए निकला। यह एक सूफी सॉन्ग है जिसके वीडियो में कई लोकेशन्स है।”

गीतकार ऋचा जौहरी ने कहा कि इस गाने को लिखने के लिए दीदी ऋतु जौहरी ने काफी प्रोत्साहित किया। यह मेरा पहला सूफी गीत है और दूसरा अंतरा फाइनल करने के लिए १०-११ ड्राफ्ट्स लिखे थे। संजय मिश्रा की मौजूदगी हम सब के लिए आशीर्वाद की तरह रही, उनकी आभारी हूँ।

मुंडे मीडिया ने इस प्रोग्राम के पीआर की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

संजय मिश्रा द्वारा म्युज़िक वीडियो ‘ मौला ‘ हुआ लॉन्च, निर्माता असलम शेर खान, संगीतकार ऋतु जौहरी, सिंगर ऋषभ पंचाल, सिंगर फारिस खान, गीतकार ऋचा जौहरी और डायरेक्टर सुमित रंजन




Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 15 views
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 16 views
राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 13 views
ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 26 views
राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 20 views
Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 24 views
Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai