दिनेश लाल यादव निरहुआ ने राजघराना फिल्म्स की ‘संकल्प’ की शूटिंग अशोक त्रिपाठी अत्री के निर्देशन में किया शुरू

आजमगढ़ के माननीय सांसद व भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ जहां अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा शामिल होते रहते हैं, वही अपनी फिल्मों की शूटिंग भी आजमगढ़ में ही करते हैं। यही वजह है कि आजमगढ़ अब शूटिंग का गढ़ बन चुका है। इसी क्रम में फिल्म प्रोडक्शन हाउस राजघराना फिल्म प्राइवेट लिमिटेड दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भोजपुरी फिल्म ‘संकल्प’ का निर्माण कर रही है, जिसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में शुरू हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग के पहले विधिवत पूजा, अर्चना, आरती की गई और सभी इष्ट देवी देवताओं की पूजा व गणेश वंदन करके फिल्म का ग्रैंड मुहूर्त संपन्न किया गया। उसके बाद फिल्म की शूटिंग सुचारू रूप से भव्य पैमाने पर शुरू की गई। शूटिंग के पहले दिन फाईट के सीन के फिल्मांकन से शुरू की गई। इस फ़िल्म की शूटिंग में काफी खर्च भी देखने को मिला है। फाइट सीन की शूटिंग देखकर ऐसा लग रहा था कि कोई बॉलीवुड या साउथ की फिल्मों की शूटिंग चल रही है। वह नजारा देखकर लगा कि वाकई भोजपुरी सिनेमा में बदलाव हो रहा है और ऐसे प्रोडक्शन हाउस अगर सक्रिय रहेंगे तो भोजपुरी सिनेमा का ग्राफ काफी ऊँचा हो जाएगा।

बिग लेबल पर बन रही राजघराना फिल्म्स प्रा.लि. की फिल्म ‘संकल्प’ के निर्माता आदित्य कुमार झा हैं, जिनका उद्देश्य है भोजपुरी सिनेमा को बेस्ट से बेस्ट फिल्में देना, ताकि भोजपुरी फिल्मों का ग्राफ ऊँचा हो और अन्य भाषा की फिल्मों के समानांतर में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी खड़ी हो। इस फिल्म के निर्देशन की कमान सुलझे हुए फिल्म निर्देशक अशोक त्रिपाठी अत्रि कर रहे हैं। उनकी सूझबूझ उनका काम करने का टेक्निकल माइंड हर किसी को कायल कर रहा है। कम समय में टेक्निकल रूप से कितना अच्छा काम कर लिया जाए यह भी देखने को मिला है। उनकी टेक्निकल टीम भी उनके साथ-साथ बहुत एक्टिव दिखी है। फिल्म के फाइट मास्टर दिलीप यादव की बात करें तो उन्होंने बहुत बढ़िया फाइट सीन डिजाइन किया है और यह फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो दर्शक फ़िल्म देखकर दांतों के लिए उंगली दबाएंगे। इस फिल्म के ईपी कुणाल ठाकुर बहुत बेहतर मैनेजमेंट कर रहे हैं। शूटिंग के लिए जरूरत की हर चीजें मुहैया कर रहें हैं। इस फिल्म के संगीतकार ओम झा, डीओपी साहिल जे अंसारी, प्रोडक्शन मैनेजर सिद्धान्त सिंह, अकाउंटेंट सोनू चौधरी हैं। डांस मास्टर कानू मुखर्जी हैं। इस फिल्म के स्टार कास्ट दिनेश लाल यादव, अपर्णा मल्लिक, सुशील सिंह, विनोद मिश्रा, भानु पांडेय, अर्जुन यादव, सोनू पांडेय, रवि तिवारी आदि हैं।

उल्लेखनीय है कि राज घराना फिल्म्स प्रा.लि. इन दोनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अहम योगदान दे रही है। जिससे भोजपुरी सिनेमा के कद को और ऊंचाई मिलने वाली है। यह प्रोडक्शन हाउस जहां भोजपुरी के बड़े स्टार के साथ एक से बढ़कर एक फिल्मों का निरंतर निर्माण कर रही है। वहीं भोजपुरी म्यूजिक एल्बम इंडस्ट्री में भी मजबूत कदम रख दिया है। इस प्रोडक्शन हाउस से हिन्दी, भोजपुरी और मगही भाषा में गाने रिलीज होते रहते हैं।

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने राजघराना फिल्म्स की ‘संकल्प’ की शूटिंग अशोक त्रिपाठी अत्री के निर्देशन में किया शुरू

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 16 views
हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 13 views
निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व  मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

  • By admin
  • October 10, 2026
  • 22 views
नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 22 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 25 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 22 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’