बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री केहना सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का ताँता

बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रहीं अभिनेत्री केहना सिंह का जन्मदिन इस बार बहुत ही खास बन गया है। उनके बर्थडे के शुभ दिन पर उनके सगे-संबन्धियों, करीबी मित्रों तथा शुभचिंतकों का बधाई व शुभकामनाएं देने का दिन रात ताँता लगा रहा। फ़ोन पर कॉल व मैसेज करके दिन रात व्हाट्सप्प पर व सोशल मीडिया पर भी लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। चूँकि वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिंव रहती हैं तो उनकी फैन फॉलोइंग की तादाद काफी है। इसलिए उनके पास रात दिन भर बधाईयों का ताँता लगा रहा। ऐसे में मुंबई में फ़िल्मी हस्तियों के बीच केहना सिंह का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया, जो काफी यादगार बन गया है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर बारह ज्योतिर्लिंगों में एक ज्योतिर्लिंग भीमाशंकर जाकर महादेव भोलेनाथ के दरबार में माथा टेक कर दर्शन किया और देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद लिया। मोस्ट टैलेंटेड अदाकारा केहना सिंह ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ‘मुझे चाहने वाले मेरे फैंस व आडियंस को मैं तहेदिल से धन्यवाद देती हूँ। आप सब हमेशा मुझ पर अपना प्यार आशीर्वाद बनाये रखिए।’

गौरतलब है कि एक्ट्रेस केहना सिंह उत्तर प्रदेश के जिला रायबरेली की रहने वाली हैं। मगर वे बचपन में दो वर्ष की आयु से ही मुंबई में रहती हैं। भवंस कॉलेज, चर्नी रोड, मुंबई से ग्रेजुएशन कॉमर्स में पूरा किया है। वे 7 भाषाएं हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, नेपाली, पंजाबी, भोजपुरी गुजराती बोलती हैं। वह जितनी अच्छी अदाकारा हैं, उतनी ही अच्छी नेकदिल इंसान भी हैं। वे एक अच्छी अभिनेत्री के साथ एक अच्छी डांसर भी हैं। वे बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर रेमो सर को असिस्ट भी कर चुकी हैं।

फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ‘केहना सिंह’ ने बताया कि ‘मैं पहले फ़िल्म डायरेक्टर बनना चाहती थी, परन्तु धीरे-धीरे अभिनय में रुचि आने लगी। मैंने अपनी फिल्म की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर से की थी। बतौर एक्ट्रेस पहला ब्रेक मुझे एक शॉर्ट फिल्म में मिला था। उसके बाद मैं क्राइम पेट्रोल, एल्बम सांग, शॉर्ट फिल्म में कंटिन्यू काम करने लगी।’ उन्होंने आगे बताया कि ‘भोजपुरी फिल्म की शुरुआत मैंने ‘अर्धनारी 2’ फिल्म से की थी। उसके बाद मैं लगातार फिल्म करने लगी। भोजपुरी फिल्में, भोजपुरी एल्बम सांग व हिंदी एल्बम गाने कंटीन्यू करती रहती हूँ। मैंने भोजपुरी फिल्म ‘फुलौरी बिना चटनी कइसे बनी’, ‘एक रजाई तीन लुगाई 2’, ‘जैसी सास वैसी बहू’, ‘अर्धनारी 2’, ‘उतरन’ में भी अभिनय किया है। मेरी आने वाली भोजपुरी फिल्में  ‘घर का बंटवारा’, ‘नारी’ आदि हैं।

बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री केहना सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का ताँता

Related Posts

Actress Aliya Khan Says She Wishes She Had Started Acting Earlier

For a long time, Aliya Khan was working a regular corporate job. It gave her stability, but deep down, she always knew acting and modeling were what she really wanted…

Shanaya Al Haq: A Rising Star In Acting And Modeling, Chasing Big Dreams

Mumbai: With her talent, confidence, and dedication, actress and model Shanaya Al Haq is steadily carving a niche for herself in the entertainment industry. She is among the promising young…

You Missed

पढ़ेगी बेटियां, बढ़ेगी बेटियां, लड़ेगी बेटियां, अब नहीं डरेगी बेटियां : पाखी हेगड़े

  • By admin
  • August 10, 2026
  • 8 views
पढ़ेगी बेटियां, बढ़ेगी बेटियां, लड़ेगी बेटियां, अब नहीं डरेगी बेटियां : पाखी हेगड़े

चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य, माधवी श्री व्यस्त लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की निर्माणाधीन 11 फिल्मों में से दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘गूगल से तेज बहू’ की शूटिंग में

  • By admin
  • August 10, 2026
  • 10 views
चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य, माधवी श्री व्यस्त लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की निर्माणाधीन 11 फिल्मों में से दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘गूगल से तेज बहू’ की शूटिंग में

डॉ. वैभव “नायाब” शर्मा ।“ज़ुबान के बादशाह • रूहानी फ़रिश्ता • शब्दों को जादू में बदल देने वाली शख़्सियत”।

  • By admin
  • August 10, 2026
  • 12 views
डॉ. वैभव “नायाब” शर्मा ।“ज़ुबान के बादशाह • रूहानी फ़रिश्ता • शब्दों को  जादू में बदल देने वाली शख़्सियत”।

प्रत्यूष मिश्रा, पूजा दूबे और आनंद देव मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘बियाह करब पैसा वाली से’ का ट्रेलर हुआ रिलीज होडा भोजपुरी पर

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 13 views
प्रत्यूष मिश्रा, पूजा दूबे और आनंद देव मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘बियाह करब पैसा वाली से’ का ट्रेलर हुआ रिलीज होडा भोजपुरी पर

Arun Parihar – Digital Entrepreneur, Trader & Founder of Hashtag Digital Media

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 12 views
Arun Parihar – Digital Entrepreneur, Trader & Founder of Hashtag Digital Media

Actress Aliya Khan Says She Wishes She Had Started Acting Earlier

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 17 views
Actress Aliya Khan Says She Wishes She Had Started Acting Earlier