देश के चर्चित रणनीतिकार पीयूष गोयल बिहार में सक्रिय, 243 विधानसभा में एकसाथ स्टार्ट किया सर्वे

देश के चर्चित रणनीतिकार पीयूष गोयल बिहार में काफी सक्रिय हो चुके हैं। देश भर में अपने कुशल रणनीति के लिए ख्याति प्राप्त पीयूष गोयल आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व बिहार में काफी सक्रिय हो चुके हैं। अलग अंदाज से अपने रणनीति को अंजाम तक पहुचाने वाले पीयूष गोयल ने संचार शक्ति के जरिये बिहार के तमाम 243 विधानसभा सीटों पर सर्वे कार्य की शुरुआत कर चुके हैं। उनका दावा है किसी के पास बिहार की एक्चुअल डाटा उपलब्ध नही है। लगभग तमाम बातें हवा हवाई हो रही है इस खाई को पाटने के लिए हमने अपनी 100  सदस्यीय टीम बिहार में उतारी है जिसका काम विधानसभा स्तर पर जानकारी व डाटा उपलब्ध करना है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरा अनुमान है बिहार के वोटर लिस्ट व राशन कार्ड लिस्ट में काफी अनियमितताएं हैं। इसमे एक बड़ी सुधार की जरूरत है। मैं किसी पर बिना उंगली उठाते हुए ये संकेत देना चाहता हूं कि ये हमारे लोकतंत्र के लिए सही नही है। हाँ ये सच है कि 20 वर्ष पहले के बिहार में और अब के बिहार में जमीन आसमान का फर्क है। पिछले डेढ़ दशक में बिहार में काफी प्रगति हुई है लेकिन बिहार में जो प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है उसके अनुरूप इसे और आगे होना चाहिए।

पीयूष आगे कहते हैं कि हमारी टीम कुछ ही दिनों में बिहार के तमाम विधानसभा क्षेत्रों की पूर्ण जानकारी जुटा लेगी उसके बाद हम हमारे सहयोगी दलों व प्रत्याशियों के लिए कार्य की शुरुआत करेंगे। कुछ बड़ी राजनैतिक दलों से हमारी करार हो चुकी है और कुछ दलों व बड़े राजनैतिक प्रोफाइल वाले व्यक्तियों से बाते अभी जारी है। हमारी ओंर से ये तय है कि क्वांटिटी नही क्वालिटी पर बिस्वास करते हैं। हमारे पास अनुभवी व दक्ष लोगो की टीम है जो कई मायनो में खास है। हम बिहार विधानसभा चुनाव में कई ऐसी चीज़ें उपयोग में लाने वाले हैं जो देश मे अभी तक किसी के देखा या सुना तक नही होगा।

गौरतलब है कि पीयूष इससे पूर्व कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड व दिल्ली चुनाव में कई राजनैतिक पार्टियों के कुशल रणनीतिकार के रूप में कार्य कर चुके हैं। उपरोक्त क्षेत्र के नेताओ के बीच एक आदर्श के रूप प्रसिध्द हैं। दिल्ली समेत बिहार में भी बड़े राजनेताओ के साथ इनके संबंध काफी पुराने हैं। पीयूष का दावा है बिहारभर का कुछ एक्सक्लुसिव डाटा जो मेरे पास है देश भर में किसी के पास नही है जो किसी भी राजनैतिक दलों व प्रत्याशी के लिए ब्रह्मास्त्र साबित हो सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रशांत किशोर के राजनेता बन जाने से चुनावी रणनीतिकार की जो कुर्सी खाली हुई है उस पर पीयूश अपना कब्जा जमा पाते हैं कि नही।

देश के चर्चित रणनीतिकार पीयूष गोयल बिहार में सक्रिय, 243 विधानसभा में एकसाथ स्टार्ट किया सर्वे

Related Posts

डॉ. वैभव “नायाब” शर्मा ।“ज़ुबान के बादशाह • रूहानी फ़रिश्ता • शब्दों को जादू में बदल देने वाली शख़्सियत”।

पुणे की कानून की गलियों से लेकर बॉलीवुड, उर्दू शायरी और सेलिब्रिटी एंकरिंग की चमकती दुनिया तक—प्रतिभा, सफलता और सम्मान की एक बेमिसाल दास्तान । कुछ शख़्सियतें कमरे में प्रवेश…

राहुल देशपांडे की ‘अभंगवारी’ ने शन्मुखानंद हॉल को भक्तिरस से सराबोर किया

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक राहुल देशपांडे ने शनिवार को मुंबई के प्रतिष्ठित शन्मुखानंद हॉल में अपने बहुचर्चित संगीतमय प्रस्तुति ‘अभंगवारी’ के माध्यम से भक्ति, संगीत और अध्यात्म का अद्भुत…

You Missed

निर्माता शिवम् कुमार सिंह, हर्षित कुमार और निर्देशक व डीओपी देवेन्द्र एस तिवारी की जोड़ी हुई हिट, भोजपुरी फिल्म ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ ने पार किया एक दिन में 2 मिलियन व्यूज

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 7 views
निर्माता शिवम् कुमार सिंह, हर्षित कुमार और निर्देशक व डीओपी देवेन्द्र एस तिवारी की जोड़ी हुई हिट, भोजपुरी फिल्म ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ ने पार किया एक दिन में 2 मिलियन व्यूज

Weaving Tradition With Trend: How 26-Year-Old Suhail Shafi Is Redefining Kashmir’s Garment Embellishment Industry.

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 9 views
Weaving Tradition With Trend: How 26-Year-Old Suhail Shafi Is Redefining Kashmir’s Garment  Embellishment Industry.

Nivedita Chandel Grace, Confidence And A Style Of Her Own

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 9 views
Nivedita Chandel Grace, Confidence And A Style Of Her Own

‘फोनवा रतिया में करबौ’ ने मचाई धूम, मगही सुपर स्टार सिंगर और एक्ट्रेस सोनम यादव के अंदाज ने जीता दिल; रत्नाकर कुमार बोले- गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 17 views
‘फोनवा रतिया में करबौ’ ने मचाई धूम, मगही सुपर स्टार सिंगर और एक्ट्रेस सोनम यादव के अंदाज ने जीता दिल; रत्नाकर कुमार बोले- गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है

पढ़ेगी बेटियां, बढ़ेगी बेटियां, लड़ेगी बेटियां, अब नहीं डरेगी बेटियां : पाखी हेगड़े

  • By admin
  • August 10, 2026
  • 14 views
पढ़ेगी बेटियां, बढ़ेगी बेटियां, लड़ेगी बेटियां, अब नहीं डरेगी बेटियां : पाखी हेगड़े

चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य, माधवी श्री व्यस्त लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की निर्माणाधीन 11 फिल्मों में से दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘गूगल से तेज बहू’ की शूटिंग में

  • By admin
  • August 10, 2026
  • 16 views
चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य, माधवी श्री व्यस्त लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की निर्माणाधीन 11 फिल्मों में से दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘गूगल से तेज बहू’ की शूटिंग में