Gaurav Sharma, a great player Honoured With Mahatma Gandhi Leadership Award in the Parliament of London

महान खिलाड़ी गौरव शर्मा को लंदन की पार्लियामेंट में मिला महात्मा गांधी लीडरशिप अवार्ड।

पॉवर लिफ्टिंग में विश्व चैंपियन गौरव शर्मा उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए बन गए हैं, एक मिसाल

पॉवर लिफ्टिंग में विश्व चैंपियन गौरव शर्मा को दुनिया भर में बहुत से पुरुस्कारों और अवार्ड्स से नवाजा गया है लेकिन हाल ही में लंदन में मिला उंन्हे महात्मा गांधी लीडरशिप अवार्ड उनके लिए बेहद खास रहा है, क्योंकि वह मानते है कि इस अवार्ड से हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का नाम जुड़ा है।

वीरेंद्र शर्मा एमपी के हाथों गौरव शर्मा को यह अवार्ड दिया गया। वीरेंद्र शर्मा एमपी हाउस ऑफ कॉमन्स लंदन के लेबर मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट हैं। एन आर आई वेल्फेयर सोसायटी ऑफ इंडिया (यूके चैप्टर) के जेनरल सेक्रेटरी गुरिंदर सिंह हैं, जिन्होंने गौरव को इस गौरव से नवाजा। गौरव शर्मा को महात्मा गांधी लीडरशिप अवार्ड से 25 अक्तूबर 2018 को उनके योगदान हेतु नवाजा गया जो उनके लिए एक बड़ा सम्मान है। गौरव शर्मा को इस अवसर पर एक गोल्ड मेडल और एक सर्टिफिकेट मिला है।

आपको बता दें कि हाल ही में यूरोपियन चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल हासिल कर चुके गौरव शर्मा ने अमिताभ बच्चन से भी मुलाकात की । कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर बिग बी से मिलने के बाद गौरव शर्मा का कहना था कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें गोल्ड मैडल जीतने पर मुबारकबाद दी और ओलंपियाड के लिए अग्रिम शुभकामना भी दी ।

गौरव शर्मा अमिताभ बच्चन के साथ अपनी मीटिंग को एक यादगार लम्हा मानते हैं बच्चन साहेब एक महान कलाकार होने के साथ साथ एक बेहतरीन इंसान और खेल के प्रति गहरी रुचि रखने वाले इंसान हैं। उनके दिल मे खिलाड़ियों के लिए भी बेहद प्यार है।

उन्होंने गौरव से पावर लिफ्टिंग के सम्बंध में बहुत सी जानकारी प्राप्त की और हेल्थ टिप्स को लेकर भी डिस्कशन किया। गौरव शर्मा ने बिग बी से अपनी इस मुलाकात के लिए भूपेंद्र सर का भी शुक्रिया अदा किया ।

उल्लेखनीय है कि गौरव शर्मा खिलाड़ी होने के साथ साथ दिल्ली के चांदनी चौक स्थित मंदिर के महंत भी हैं । 2007 में न्यूजीलैंड में हुए कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप मुकाबले में उन्होंने चार गोल्ड मैडल और इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने दो गोल्ड मैडल जीत कर देश का नाम रौशन किया था।

अब एक बार फिर लंदन में इस तरह का सम्मान पाकर उन्होंने न केवल अपना बल्कि देश का नाम भी सारी दुनिया मे रौशन कर दिया है। हम भविष्य में भी गौरव से यही आशा रखते है कि वह अपने कारनामो से देश को गौरवान्वित करते रहेंगे साथ ही नए खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा और एक मिसाल बनते रहेंगे।

—Akhlesh Singh (PRO)

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

“ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 1, 2026
  • 10 views
“ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 1, 2026
  • 11 views
एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय,  एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

  • By admin
  • October 1, 2026
  • 15 views
“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 17 views
भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 10 views
भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 10 views
100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत