Bhojpuri Film Nadaan Ishq Ba Will be Releasing In Jan 2019

भोजपुरी फ़िल्म ‘नादान इश्क बा’ अब जनवरी में होगी रिलीज़

बिहार झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए निर्माता योगेश कुमार का फैसला

एक टीनएज लव स्टोरी वाली भोजपुरी फ़िल्म ‘नादान इश्क’ 30 नवम्बर को बिहार और झारखंड में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन वहां पड़ रहे जबरदस्त ठंड को देखते हुए अब इसकी रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई है। जी हां बिहार और झारखंड में सर्दी का मौसम अपने शबाब पर है ऐसे में निर्माता ने निर्णय लिया है कि इस फ़िल्म को अब जनवरी 2019 के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में रिलीज़ किया जाएगा।

आपको बता दें कि इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तरप्रदेश के कन्नौज कानपुर में की गई है।   नेहा फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फ़िल्म में मोहन राठौड़ की आवाज़ में भी एक गीत है। फ़िल्म के डायरेक्टर संतराम हैं। फ़िल्म में आशीष कुमार और प्रीति कुमारी की फ्रेश जोड़ी दिखेगी जबकि अवधेश मिश्रा, संजय पाण्डेय, सीपी भट्ट, जय प्रकाश सिंह और अन्नू ओझा भी अहम किरदार में होंगे। फ़िल्म के लेखक अभय यादव, डीओपी डीके शर्मा, आर्ट डायरेक्टर पप्पू राज,कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी और इपी अरबिंद सिंह हैं।

भोजपुरी के मशहूर खलनायक संजय पाण्डेय के बड़े भाई का रोल अवधेश मिश्रा इस फ़िल्म में कर रहे है। वे फ़िल्म में विलेन हैं। हीरो हीरोइन नए हैं। संतराम अच्छे लेखक डायरेक्टर है।

इस फ़िल्म के टाइटल और इसकी कहानी के बारे मे डायरेक्टर संतराम का कहना है “इश्क तो नादान होता है समझदारी से तो व्यापार होता है। इसलिए इसका नाम नादान इश्क रखा है। मुझे इस टिन एज स्टोरी के लिए 18-19 साल के लड़के लड़की चाहिए थी। मैंने इन दोनों लड़के लड़की का ओडिशन लिया. अब देखिए फ़िल्म   रिलीज़ के लिए तैयार है।”

यह एक साफ सुथरी कहानी है, कोई वल्गैरिटी नही है। टीनएजर लव स्टोरी है। फ़िल्म में छोटे बाबा का संगीत है।  नया कंटेंट है भोजपुरी सिनेमा के लिए। उम्मीद है कि दर्शको को भी पसन्द आएगा।

आशीष कुमार और प्रीति कुमारी इस क्यूट सी लव स्टोरी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इसमें दलित फैमिली से लड़का बिलोंग करता है।  कहानी जातपात के उपर है। लोगों को इसमें कानपुर की लोकेशन देखने को मिलेगी।

फ़िल्म के मुख्य कलाकार आशीष कुमार और प्रीति कुमारी का कहना है कि कानपुर में फ़िल्म की शूटिंग को हमने खूब एन्जॉय किया। रियल लोकेशन पर शूट करना बड़ा यादगार अनुभव रहा। निर्माता योगेश कुमार को विश्वास है कि भोजपुरी दर्शक फ़िल्म नादान इश्क बा को अवश्य पसन्द करेंगे।

———Akhlesh Singh(PRO)

Related Posts

Sachiin Joshi: Jodhpur’s Own Who Transformed Kingfisher Villa Into King’s Mansion In Goa

Actor, producer and entrepreneur Sachiin Joshi, who hails from Jodhpur, has once again made history with the transformation of Goa’s iconic Kingfisher Villa into King’s Mansion, a 42-room, seven-star super-luxury…

वीकेडीएल ग्रुप का ‘NPA Bazaar’ भारत में एनपीए एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट समाधान का बन रहा राष्ट्रीय मंच, वि के दुबे के नेतृत्व में बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र के लिए समग्र समाधान उपलब्ध कराने की पहल i

नई दिल्ली : भारत में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA), स्ट्रेस्ड एसेट्स एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट्स के समाधान के क्षेत्र में वीकेडीएल ग्रुप (VKDL Group) की प्रमुख पहल एनपीए बाज़ार प्राइवेट लिमिटेड (NPA…

You Missed

Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

  • By admin
  • August 20, 2026
  • 12 views
Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

मगही सुपरस्टार सिंगर-एक्ट्रेस सोनम यादव के ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा, Instagram पर #5 ट्रेंड और YouTube पर 15 लाख पार

  • By admin
  • August 20, 2026
  • 18 views
मगही सुपरस्टार सिंगर-एक्ट्रेस सोनम यादव के ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा, Instagram पर #5 ट्रेंड और YouTube पर 15 लाख पार

India’s Top 10 Burger Chains Expand Footprint To Over 2,000 Outlets; Tier II & III Cities Emerge As Next Growth Frontier: Kennis Ventures

  • By admin
  • August 20, 2026
  • 15 views
India’s Top 10 Burger Chains Expand Footprint To Over 2,000 Outlets; Tier II & III Cities Emerge As Next Growth Frontier: Kennis Ventures

भारत पॉडकास्ट पर जांच विशेषज्ञ दीपक कुमार का खुलासा: कॉर्पोरेट फ्रॉड से वैवाहिक विवादों तक ऐसे होती है प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन

  • By admin
  • August 19, 2026
  • 15 views
भारत पॉडकास्ट पर जांच विशेषज्ञ दीपक कुमार का खुलासा: कॉर्पोरेट फ्रॉड से वैवाहिक विवादों तक ऐसे होती है प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन

भारत पॉडकास्ट पर सौरभ सिन्हा ने खोले ज्योतिष, विवाह, करियर और वास्तु से जुड़े कई राज

  • By admin
  • August 19, 2026
  • 13 views
भारत पॉडकास्ट पर सौरभ सिन्हा ने खोले ज्योतिष, विवाह, करियर और वास्तु से जुड़े कई राज

अघोरी गोपाल ने भारत पॉडकास्ट पर खोले तंत्र साधना और वशीकरण के रहस्य

  • By admin
  • August 19, 2026
  • 12 views
अघोरी गोपाल ने भारत पॉडकास्ट पर खोले तंत्र साधना और वशीकरण के रहस्य